Vedanta के डीमर्जर के बाद इस कंपनी में लगा अपर सर्किट, दो दिन की गिरावट के बाद शेयर ने पकड़ी रफ्तार
Vedanta Group की डीमर्जर प्रक्रिया पूरी होने के बाद लिस्टेड Vedanta Power के शेयरों में जोरदार तेजी देखने को मिली है. लगातार दो दिनों की गिरावट के बाद शेयर में 5% का अपर सर्किट लगा और यह अपनी लिस्टिंग कीमत से ऊपर पहुंच गया. कंपनी का मार्केट कैप 15,700 करोड़ रुपये के पार पहुंच चुका है.
Vedanta Power: Vedanta Group की डीमर्जर प्रक्रिया पूरी होने के बाद शेयर बाजार में लिस्टेड Vedanta Power के शेयरों में बुधवार को जोरदार रिकवरी देखने को मिली. लगातार दो कारोबारी सत्रों तक गिरावट का सामना करने के बाद कंपनी के शेयर में 5 प्रतिशत का अपर सर्किट लगा. इस उछाल के साथ शेयर अपनी लिस्टिंग कीमत से भी ऊपर निकल गया, जिससे निवेशकों का भरोसा मजबूत होता दिखाई दिया. निवेशक अब कंपनी के लॉन्ग टर्म बिजनेस मॉडल और पावर सेक्टर में मौजूद अवसरों को लेकर सकारात्मक रुख अपना रहे हैं. तेजी के बाद Vedanta Power का मार्केट कैप 15,700 करोड़ रुपये पहुंच गया है.
सोमवार को दी थी दस्तक
Vedanta Power ने सोमवार को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर 41.80 रुपये प्रति शेयर के भाव पर बाजार में दस्तक दी थी. हालांकि, लिस्टिंग के पहले दिन ही शेयर में करीब 2 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई थी. इसके बाद मंगलवार को भी शेयर दबाव में रहा और लगभग 2 प्रतिशत और टूट गया. लेकिन बुधवार को तस्वीर पूरी तरह बदल गई और शेयर 5 प्रतिशत के अपर सर्किट के साथ 42 रुपये के स्तर पर पहुंच गया.
क्या करती है Vedanta Power
Vedanta Power देश के प्रमुख बिजली उत्पादकों में से एक बनने की दिशा में काम कर रही है. कंपनी के पास वर्तमान में 4 गीगावाट (GW) से अधिक की स्थापित उत्पादन क्षमता है, जो पंजाब, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में स्थित विभिन्न परियोजनाओं में फैली हुई है. कंपनी के पास कई लॉन्ग टर्म और मध्यम अवधि के पावर परचेज एग्रीमेंट्स (PPA) हैं, जिनके तहत वह विभिन्न राज्य बिजली वितरण कंपनियों को बिजली की सप्लाई करती है.
Vedanta Power के पोर्टफोलियो में पंजाब का Talwandi Sabo Thermal Plant (1,980 मेगावाट), आंध्र प्रदेश का Meenakshi Energy Plant (1,000 मेगावाट), छत्तीसगढ़ का Sakti Plant (600 मेगावाट चालू और 600 मेगावाट निर्माणाधीन) तथा ओडिशा का Jharsuguda Thermal Plant (600 मेगावाट) शामिल हैं.
FY33 तक बड़ा लक्ष्य
कंपनी ने FY33 तक भारत की शीर्ष तीन निजी थर्मल पावर कंपनियों में शामिल होने का लक्ष्य तय किया है. इसके लिए कंपनी ऑर्गेनिक एक्सपेंशन और एसेट टर्नअराउंड रणनीति पर काम कर रही है. बिजली की बढ़ती मांग, औद्योगिक गतिविधियों में तेजी और एनर्जी सेक्टर में निवेश के बढ़ते अवसर कंपनी के लिए सकारात्मक कारक माने जा रहे हैं.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
Closing Bell: चौथे दिन भी तेजी बरकरार, सेंसेक्स और निफ्टी बढ़त के साथ बंद; मेटल, PSU बैंक और कैपिटल गुड्स के शेयर चमके
BSE कंपनियों का मार्केट कैप फिर पहुंचा 5 ट्रिलियन डॉलर के पार, 4 दिनों में 6% की बढ़ोतरी
OLA का शेयर क्या 10 रुपये पर आ जाएगा? एक्सपर्ट्स ने निवेशकों को दी ये सलाह, कहा- इस लेवल पर रखें नजर
