क्या है Anthropic का AI टूल जिसकी आंधी में बह गए IT सुपर स्टार, डूबे 2 लाख करोड़; अकेले इंफोसिस ने गंवाए 49 हजार करोड़

Anthropic के नए AI टूल ने टेक बाजार में हलचल मचा दी है. यह AI अब केवल सहायता नहीं करता बल्कि पूरे बिजनेस वर्कफ्लो खुद संभाल सकता है. लीगल रिव्यू कंप्लायंस सेल्स प्लानिंग मार्केटिंग एनालिसिस और फाइनेंस जैसे काम एक ही प्लेटफार्म पर संभव हो गए हैं. इससे SaaS सॉफ्टवेयर कंपनियों पर दबाव बढ़ा है.

Anthropic के नए AI टूल ने टेक बाजार में हलचल मचा दी है. Image Credit:

Anthropic AI: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की दुनिया में Anthropic ने एक बड़ा कदम उठाया है. कंपनी ने अपने एंटरप्राइज AI टूल को और ज्यादा पावरफुल बना दिया है. इस नए अपडेट के बाद IT मार्केट में हलचल मच गई है. निवेशकों को डर है कि AI अब सॉफ्टवेयर कंपनियों की जगह ले सकता है. इसका असर सीधे SaaS यानी सॉफ्टवेयर सर्विस देने वाली कंपनियों पर पड़ सकता है. इसी वजह से टेक शेयरों में तेज गिरावट देखने को मिली और आज शेयर मार्कट में IT इंडेक्स धराशायी हो गया. जिसके चलते निवेशकों के 2 लाख करोड़ रुपये के करीब डूब गए.

क्या है नया टूल

Anthropic ने अपने AI असिस्टेंट में नया ऑटोमेशन लेयर जोड़ा है. यह सिर्फ मदद करने तक सीमित नहीं है. अब यह पूरा बिजनेस वर्कफ्लो खुद संभाल सकता है. यानी कर्मचारियों की जरूरत कई मामलों में कम हो सकती है. AI अब अलग- अलग सॉफ्टवेयर की जगह एक ही प्लेटफार्म पर काम कर सकता है. इससे कंपनियों का खर्च भी घट सकता है.

कौन- कौन से काम कर रहा

यह नया AI टूल लीगल डॉक्यूमेंट रिव्यू कर सकता है. यह कंप्लायंस चेक और फाइनेंशियल रिकंसिलिएशन भी संभालता है. सेल्स प्लानिंग और मार्केटिंग एनालिसिस जैसे काम भी AI कर सकता है. SQL रिपोर्टिंग और डेटा विजुअलाइजेशन भी इसमें शामिल है. इससे कई अलग सॉफ्टवेयर की जरूरत खत्म हो सकती है.

बाजार में अचानक क्यों मची हलचल

Anthropic के इस कदम के बाद निवेशकों का भरोसा हिल गया. विदेशी मार्केट के साथ- साथ भारतीय शेयर मार्केट में बड़ी गिरावट देखने को मिली और निवेशकों को 2 लाख करोड़ रुपये के करीब डूब गए. निवेशक अब सॉफ्टवेयर कंपनियों के भविष्य को लेकर सतर्क हो गए हैं.

किन कंपनियों के शेयर सबसे ज्यादा गिरे

Infosys और Coforge के शेयर सबसे ज्यादा गिरे और दोनों में 8 फीसदी से अधिक की गिरावट दर्ज की गई, TCS, LTIMindtree, Mphasis और Persistent के शेयर भी 6 से सात फीसदी तक टूटे. वहीं Wipro और HCL Tech जैसे अन्य प्रमुख आईटी शेयरों में करीब 5 फीसदी की गिरावट देखी गई. इस भारी बिकवाली से Nifty IT इंडेक्स की कंपनियों का कुल मार्केट कैप करीब 2 लाख करोड़ रुपये घटकर 30 लाख करोड़ रुपये से नीचे आ गया. Nifty IT इंडेक्स खुद 7 फीसदी तक टूट गया और मार्च 2020 के बाद की सबसे बड़ी गिरावट की ओर बढ़ता दिखा रहा है.

ये भी पढ़ें- इस डिफेंस स्टॉक में आई भयंकर बिकवाली, एक खबर से क्रैश हुआ शेयर! जानें क्या है पूरा मामला

SaaSpocalypse क्यों कहा जा रहा है

पहले माना जाता था कि AI सॉफ्टवेयर कंपनियों की मदद करेगा. अब लग रहा है कि AI खुद सॉफ्टवेयर की जगह ले सकता है. 2026 को एक टर्निंग पॉइंट माना जा रहा है. जो कंपनियां AI फर्स्ट मॉडल नहीं अपनाएंगी वे पीछे छूट सकती हैं. इसी डर को SaaSpocalypse कहा जा रहा है.

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.