Closing Bell: मामूली बढ़त के साथ बंद हुए सेंसेक्स-निफ्टी, 5% से अधिक चढ़े TRENT और ETERNAL के शेयर

बुधवार को भारतीय शेयर बाजार सीमित दायरे में उतार-चढ़ाव के बाद हल्की बढ़त के साथ बंद हुआ. सेंसेक्स 78 अंक और निफ्टी 48 अंक चढ़ा. आईटी शेयरों में बिकवाली रही, जबकि TRENT और ETERNAL टॉप गेनर्स रहे और 5% से ज्यादा चढ़कर बंद हुए

भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को फ्लैट कारोबार रहा. घरेलू शेयर बाजार सीमित दायरे में कारोबार के बाद हल्की बढ़त के साथ बंद हुआ. कारोबारी सत्र के अंत में बीएसई सेंसेक्स 78.56 अंकों की तेजी के साथ 83,817.69 के स्तर पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 50 भी बढ़त के साथ 48.45 अंक यानी 0.19% चढ़कर 25,776.00 पर बंद हुआ. बाजार में दिनभर उतार-चढ़ाव बना रहा, लेकिन चुनिंदा शेयरों में खरीदारी से अंत में दोनों प्रमुख सूचकांक हरे निशान में बंद होने में सफल रहे. निवेशकों की नजर आगे वैश्विक संकेतों और घरेलू आर्थिक अपडेट्स पर बनी हुई है. वहीं, आईटी शेयरों में बिकवाली में चलते निफ्टी आईटी लाल निशान में बंद हुआ. इसके अलावा अधिकतर अन्य सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए.

सेंसेक्स के शेयरों का हाल

दिन की शुरुआत सेंसेक्स ने 83,252.06 पर की थी और कारोबार के दौरान इसका उच्च स्तर 83,947.53 और निचला स्तर 83,119.95 रहा. इसका पिछला बंद स्तर 83,739.13 था. कारोबार के दौरान TRENT और ETERNAL के शेयरों में सबसे अधिक तेजी रही. ये दोनों शेयर क्रमश 5.13 % और 5.04 % की तेजी के साथ बंद हुए.

शेयरभाव (₹)बदलाव (%)
ETERNAL294.25+5.22%
TRENT4,018.65+5.13%
NTPC367.30+2.44%
POWERGRID289.80+2.31%
ADANIPORTS1,564.10+2.17%
MARUTI15,036.05+1.74%
TITAN4,132.75+1.64%
ULTRACEMCO12,770.00+1.46%
BHARTIARTL2,025.35+1.41%
ICICIBANK1,408.70+1.37%
M&M3,575.55+1.35%
RELIANCE1,456.60+1.30%
TATASTEEL195.25+1.19%
ITC313.85+1.18%
ASIANPAINT2,452.55+1.09%
LT4,079.95+1.05%
HDFCBANK953.45+0.53%
SBIN1,068.10+0.36%
INDIGO4,957.00+0.23%
BAJAJFINSV2,017.30+0.21%
BEL439.10+0.02%
SUNPHARMA1,703.00+0.01%

सेंसेक्स के इन शेयरों में रही गिरावट

शेयरभाव (₹)बदलाव (%)
HINDUNILVR2,369.00-0.01%
BAJFINANCE964.00-0.08%
KOTAKBANK412.55-0.75%
AXISBANK1,338.40-1.27%
TECHM1,645.00-4.12%
HCLTECH1,622.30-4.22%
TCS2,999.80-6.95%
INFY1,535.90-?%

निफ्टी के शेयरों का हाल

निफ्टी ने दिन की शुरुआत 25,675.05 पर की और कारोबार के दौरान 25,818.55 का उच्च स्तर तथा 25,563.95 का निचला स्तर छुआ.

शेयरभाव (₹)बदलाव (%)
TRENT4,021.00+5.18%
ETERNAL293.50+4.90%
ONGC266.00+3.50%
NTPC366.80+2.30%
ADANIPORTS1,565.20+2.25%

क्या बोले एक्सपर्ट

SBI Securities के हेड टेक्निकल एंड डेरिवेटिव्स रिसर्च सुदीप शाह ने कहा कि पिछले सत्र की तेज गैप-अप ओपनिंग के बाद इंडेक्स शुरुआती कैंडल में ही अधिकांश बढ़त गंवा बैठा और तब से कंसोलिडेशन में फंसा हुआ है. हालांकि, निफ्टी का लगातार 50-डे EMA के ऊपर बने रहना निचले स्तरों पर सपोर्ट का संकेत देता है. उन्होंने कहा कि सेक्टोरल फ्रंट पर निफ्टी ऑयल एंड गैस और निफ्टी PSE करीब 2% की तेजी के साथ टॉप गेनर्स रहे, जबकि निफ्टी आईटी लगभग 6% की गिरावट के साथ सबसे बड़ा लूजर बना.

शाह के अनुसार, निफ्टी में लंबे समय से बना नैरो रेंज कंसोलिडेशन आमतौर पर किसी तेज दिशात्मक मूव का संकेत देता है. इंडेक्स का 50-डे EMA और मिडकैप व स्मॉलकैप में 20-डे EMA के पास सपोर्ट मिलना बताता है कि निचले स्तरों पर खरीदारी बनी हुई है.

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.