Gift Nifty में कौन कर सकता है ट्रेडिंग, क्‍या हैं इसकी शर्तें, जानें पूरी डिटेल, यहां नहीं लगता STT

GIFT Nifty में सीधे भारतीय रिटेल निवेशकों को ट्रेडिंग की अनुमति नहीं है. इसमें मुख्य रूप से NRI, Foreign Portfolio Investors (FPI) और कुछ योग्य विदेशी संस्थाएं ही ट्रेड कर सकती हैं. इसका मकसद इंटरनेशनल निवेश को भारत की ओर आकर्षित करना है. GIFT City में ट्रेडिंग को टैक्स फ्रेंडली बनाया गया है. यहां आमतौर पर Securities Transaction Tax (STT), Commodity Transaction Tax (CTT) और Capital Gains Tax नहीं लगता.

गिफ्ट निफ्टी में कैसे ट्रेड करें? Image Credit: Canva

फाइनेंशियल मार्केट में नए इनोवेशन लगातार निवेशकों और ट्रेडर्स के लिए नए मौके खोल रहे हैं. इन्हीं में से एक अहम नाम है GIFT Nifty. यह भारतीय शेयर बाजार से जुड़ा एक खास प्लेटफार्म है, जो GIFT City के जरिए इंटरनेशनल लेवल पर Nifty डेरिवेटिव्स ट्रेडिंग की सुविधा देता है. GIFT Nifty का पूरा नाम Gujarat International Finance Tec City Nifty है. यह प्लेटफॉर्म गुजरात के गांधीनगर में स्थित GIFT City (International Financial Services Centre) के तहत काम करता है. इसका मकसद विदेशी निवेशकों को भारतीय बाजार से जोड़ना और मार्केट में लिक्विडिटी बढ़ाना है. इसमें अहम बात ये है कि इस पर STT नहीं लगता है.

GIFT Nifty में ट्रेडिंग कैसे होती है?

GIFT Nifty में ट्रेड करने के लिए कौन योग्य है

GIFT Nifty में सीधे भारतीय रिटेल निवेशकों को ट्रेडिंग की अनुमति नहीं है. इसमें मुख्य रूप से NRI, Foreign Portfolio Investors (FPI) और कुछ योग्य विदेशी संस्थाएं ही ट्रेड कर सकती हैं. इसका मकसद इंटरनेशनल निवेश को भारत की ओर आकर्षित करना है.

टैक्स के लिहाज से क्या फायदे मिलते हैं

GIFT City में ट्रेडिंग को टैक्स फ्रेंडली बनाया गया है. यहां आमतौर पर Securities Transaction Tax (STT), Commodity Transaction Tax (CTT) और Capital Gains Tax नहीं लगता. यही वजह है कि विदेशी निवेशकों के बीच GIFT Nifty तेजी से पॉपुलर हो रहा है.

GIFT Nifty क्यों है खास?

GIFT Nifty को इसलिए खास माना जाता है क्योंकि यह भारत के शेयर बाजार को ग्लोबल इंवेस्टर्स से सीधे जोड़ता है. इससे बाजार में लिक्विडिटी बढ़ती है और इंटरनेशनल लेवल पर भारत की फाइनेंशियल मौजूदगी मजबूत होती है.

रिटेल निवेशक के लिए भी फायदा

भारतीय रिटेल निवेशक और ट्रेडर GIFT निफ्टी में सीधे ट्रेडिंग तो नहीं कर सकते, लेकिन वे इसका अप्रत्यक्ष रूप से काफी असरदार इस्तेमाल कर सकते हैं. GIFT निफ्टी को देखकर यह समझा जाता है कि निफ्टी में ओपनिंग गैप कैसा रह सकता है, यानी बाजार गैप-अप खुलेगा या गैप-डाउन. इसके अलावा, इससे ग्लोबल मार्केट का सेंटीमेंट जैसे अमेरिकी और एशियाई बाजारों की दिशा का अंदाजा मिलता है. साथ ही, प्री-मार्केट से पहले GIFT निफ्टी ट्रेडर्स को एक शुरुआती बायस देता है, जिससे वे ओपनिंग के लिए अपनी ट्रेडिंग स्ट्रैटेजी और रिस्क मैनेजमेंट बेहतर तरीके से प्लान कर पाते हैं.

इसे भी पढ़ें- भारत से लेकर अमेरिका तक मचा हाहाकार! भयंकर टूटे IT शेयर, जानें क्यों बिगड़ा सेंटीमेंट?

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.