डिफेंस शेयरों में भयंकर बिकवाली! HAL से लेकर BDL तक का बुरा हाल; जानिए क्या है मामला?
डिफेंस इंडेक्स 5 फरवरी को करीब 2.7 प्रतिशत गिरा, जबकि इसी दौरान निफ्टी 50 में करीब 0.45 प्रतिशत की गिरावट रही. पिछले दो कारोबारी सत्रों में डिफेंस इंडेक्स करीब 3.7 प्रतिशत फिसल चुका है. फरवरी महीने में अब तक यह इंडेक्स करीब 5.5 प्रतिशत टूट चुका है, जबकि इसी अवधि में निफ्टी 50 करीब 1.3 प्रतिशत चढ़ा है.
गुरुवार को डिफेंस सेक्टर के शेयरों में भारी बिकवाली देखने को मिली. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर इंट्राडे कारोबार में डिफेंस कंपनियों के शेयर 8 प्रतिशत तक टूट गए. मुनाफावसूली और कुछ कंपनियों से जुड़ी नेगेटिव खबरों के चलते सेक्टर पर दबाव बना रहा. इस दौरान MTAR Technologies के शेयर करीब 8 प्रतिशत गिरकर 3,125 रुपये तक आ गए. पिछले आठ ट्रेडिंग सेशंस में यह शेयर करीब 38 प्रतिशत चढ़ चुका था, जिसके बाद इसमें मुनाफावसूली देखने को मिली.
HAL और बाकी के डिफेंस स्टॉक्स में भी बिकवाली
हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स यानी HAL के शेयरों में भी तेज गिरावट रही. इंट्राडे कारोबार में HAL करीब 6 प्रतिशत टूटकर 3,952 रुपये पर आ गया. इससे पहले भी शेयर में गिरावट रही थी और पिछले दो कारोबारी सत्रों में HAL कुल मिलाकर करीब 12 प्रतिशत टूट चुका है.
इसके अलावा, Unimech Aerospace and Manufacturing, Bharat Dynamics, Data Patterns India, Garden Reach Shipbuilders and Engineers, Mazagon Dock Shipbuilders, Dynamatic Technologies, Bharat Electronics, BEML, Solar Industries और Paras Defence and Space Technologies जैसे शेयर 2 से 5 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार करते दिखे.
डिफेंस इंडेक्स का हाल
5 फरवरी के कारोबार में डिफेंस इंडेक्स करीब 2.7 प्रतिशत गिरा, जबकि इसी दौरान निफ्टी 50 में करीब 0.45 प्रतिशत की गिरावट रही. पिछले दो कारोबारी सत्रों में डिफेंस इंडेक्स करीब 3.7 प्रतिशत फिसल चुका है. फरवरी महीने में अब तक यह इंडेक्स करीब 5.5 प्रतिशत टूट चुका है, जबकि इसी अवधि में निफ्टी 50 करीब 1.3 प्रतिशत चढ़ा है.
HAL के शेयर दो दिन में 12 प्रतिशत क्यों टूटे
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक स्वदेशी LCA तेजस Mk1A की डिलीवरी मार्च से मई के तय समय से आगे खिसक सकती है. इसकी वजह प्रमुख एवियोनिक्स सिस्टम्स का अंतिम इंटीग्रेशन और सर्टिफिकेशन अभी पूरा न होना बताया जा रहा है. HAL ने कम से कम पांच विमान तैयार कर लिए हैं, लेकिन इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर सिस्टम और स्वदेशी उत्तम AESA रडार के इंटीग्रेशन और सर्टिफिकेशन के चलते इन्हें अभी इंडक्शन की मंजूरी नहीं मिली है. हालांकि इंजन सप्लाई सामान्य हो चुकी है और कंपनी ने उत्पादन क्षमता बढ़ाई है. नासिक में दूसरी फाइनल असेंबली लाइन भी शुरू की जा चुकी है, लेकिन डिलीवरी का टाइमलाइन अभी भी भारतीय वायुसेना की क्लीयरेंस पर निर्भर है.
डिफेंस बजट पर नजर
यूनियन बजट 2026 27 में डिफेंस बजट में मजबूत बढ़ोतरी जारी रखी गई है. कैपिटल आउटले बढ़ाकर करीब 2.19 ट्रिलियन रुपये किया गया है, जो FY26 के रिवाइज्ड एस्टीमेट से करीब 18 प्रतिशत ज्यादा है. वहीं रेवेन्यू एक्सपेंडिचर की बढ़ोतरी को करीब 3 प्रतिशत तक सीमित रखा गया है.
इसे भी पढ़ें- बाजार में बिकवाली, सेंसेक्स 200 अंकों से ज्यादा गिरा, निफ्टी 25700 के नीचे आया, मेटल शेयरों में भारी बिकवाली
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.




