iOS 26.3 Update: एंड्रॉयड पर आसान स्विच, नई प्राइवेसी सेटिंग सहित मिलेंगे ये फीचर्स; जानें कैसे करें इंस्टॉल
Apple ने iPhone यूजर्स के लिए iOS 26.3 अपडेट रोल आउट कर दिया है. इस वर्जन में Android पर आसान डेटा ट्रांसफर, ‘Limit Precise Location’ जैसी नई प्राइवेसी सेटिंग, लाइव वेदर वॉलपेपर और कई सिक्योरिटी फिक्स शामिल हैं. इससे इतर, कंपनी जल्द ही iOS 26.4 के बीटा वर्जन को भी लाइव करने की प्लानिंग में है. विस्तार में जानें सभी डिटेल्स.
iOS 26.3 Update Launch: Apple ने iPhone यूजर्स के लिए iOS 26.3 अपडेट जारी कर दिया है. इस नए वर्जन में कई अहम सुधार और नए फीचर्स जोड़े गए हैं. भले ही यह अपडेट iOS 26.1 या 26.2 की तुलना में बहुत बड़े बदलाव न लाए, लेकिन इसमें कुछ काम की सुविधाएं शामिल की गई हैं, खासकर प्राइवेसी और डेटा ट्रांसफर से जुड़ी. आइए विस्तार से iOS 26.3 अपडेट के बारे में बताते हैं.
Android पर स्विच करना हुआ आसान
इस अपडेट की सबसे खास बात है iPhone से Android फोन पर डेटा ट्रांसफर करने का नया तरीका. अब यूजर्स को लंबी प्रक्रिया या केबल कनेक्शन की जरूरत नहीं पड़ेगी. पहले Android में स्विच करने के लिए कई स्टेप्स फॉलो करने होते थे और दोनों डिवाइस को तार से जोड़ना पड़ता था. लेकिन अब iOS 26.3 के साथ यूजर सिर्फ अपने iPhone को Android फोन के पास रखकर डेटा ट्रांसफर की प्रक्रिया शुरू कर सकते हैं.
कनेक्शन बनते ही फोटो, मैसेज, नोट्स, कॉन्टैक्ट नंबर, ऐप्स और पासवर्ड आसानी से नए डिवाइस में ट्रांसफर किए जा सकते हैं. इसके लिए किसी अलग ऐप को डाउनलोड करने की भी जरूरत नहीं होगी. हालांकि, कुछ चीजें जैसे हेल्थ डेटा, लॉक किए गए नोट्स और ब्लूटूथ से जुड़े डिवाइस इस प्रक्रिया में ट्रांसफर नहीं होंगे. गूगल ने भी अपने सिस्टम में इसी तरह की सुविधा पहले से लागू की हुई है.
नया वेदर वॉलपेपर सेक्शन
iOS 26.3 में वॉलपेपर गैलरी को भी बेहतर बनाया गया है. अब ‘Astronomy’ और ‘Weather’ जैसे सेक्शन अलग-अलग रो में दिखेंगे, जिससे मनचाहा वॉलपेपर ढूंढना आसान हो जाएगा. ‘Weather’ कैटेगरी में अब लाइव वॉलपेपर मिलेंगे, जो आपके इलाके के मौजूदा मौसम के हिसाब से बदलते रहेंगे. यानी अगर आपके शहर में बारिश हो रही है तो स्क्रीन पर भी वैसा ही इफेक्ट दिख सकता है.
प्राइवेसी में और ज्यादा कंट्रोल
Apple ने इस अपडेट में प्राइवेसी से जुड़ा एक नया विकल्प जोड़ा है, जिसका नाम है ‘Limit Precise Location’. इसके जरिए यूजर यह तय कर सकते हैं कि उनका फोन मोबाइल नेटवर्क कंपनियों के साथ कितनी सटीक लोकेशन शेयर करे. इससे यूजर्स को अपनी लोकेशन डेटा पर ज्यादा नियंत्रण मिलेगा. Settings ऐप के प्राइवेसी सेक्शन में भी छोटे-छोटे बदलाव किए गए हैं, जिससे ऐप परमिशन और डेटा शेयरिंग से जुड़े विकल्पों को समझना और मैनेज करना आसान हो गया है.
कुछ फीचर्स सिर्फ यूरोप में
इस अपडेट में नोटिफिकेशन फॉरवर्डिंग और प्रॉक्सिमिटी पेयरिंग जैसे फीचर्स भी जोड़े गए हैं, लेकिन फिलहाल ये सिर्फ यूरोपियन यूनियन (EU) के यूजर्स के लिए उपलब्ध हैं. इसके अलावा, iOS 26.3 में पहले सामने आए कई सिक्योरिटी इश्यू भी ठीक किए गए हैं, जिससे डिवाइस की सुरक्षा और बेहतर हो गई है.
किन iPhones को मिलेगा अपडेट?
यह अपडेट उन सभी iPhones के लिए उपलब्ध है जो iOS 26 को सपोर्ट करते हैं, यानी iPhone 11 और उसके बाद के मॉडल. इसे इंस्टॉल करने के लिए यूजर्स को Settings में जाकर General सेक्शन के अंदर Software Update पर टैप करना होगा. वहां से वे iOS 26.3 डाउनलोड और इंस्टॉल कर सकते हैं. अपडेट साइज अलग-अलग मॉडल के हिसाब से भिन्न हो सकता है. जैसे कि iPhone 15 के बेस मॉडल के लिए इस अपडेट का साइज 3 जीबी के आसपास रखा गया है.
आगे क्या करने की तैयारी में है Apple?
Apple जल्द ही iOS 26.4 का पहला बीटा वर्जन जारी करने की तैयारी में है. कंपनी भविष्य में आने वाले कुछ फीचर्स की नींव भी रख रही है. डेवलपर बीटा के दौरान iOS 26.3 के कोड में ऐसी जानकारियां मिली हैं, जो यह संकेत देती हैं कि Apple एन्क्रिप्टेड RCS मैसेजिंग सपोर्ट पर काम कर सकता है. अगर ऐसा होता है, तो आने वाले समय में कैरियर नेटवर्क और एक्सेसरी डिवाइस में इस टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करने की सुविधा मिल सकती है. फिलहाल यह फीचर आम यूजर्स के लिए उपलब्ध नहीं है, लेकिन इसे भविष्य के अपडेट में रोल आउट किया जा सकता है.
ये भी पढ़ें- गूगल का बड़ा ऐलान, Android 17 Beta 1 जल्द होगा रिलीज, पिक्सल यूजर्स को मिलेगा ऑटो अपडेट
Latest Stories
गूगल का बड़ा ऐलान, Android 17 Beta 1 जल्द होगा रिलीज, पिक्सल यूजर्स को मिलेगा ऑटो अपडेट
e-SIM फ्रॉड से 11 लाख रुपये की ठगी, जानें कैसे लोगों को निशाना बना रहे साइबर ठग, ऐसे रहें सेफ
3 महीने के रिचार्ज प्लान लिए Jio-Airtel-Vi में कौन है बेस्ट? कहीं मिलता है एंटरटेनमेंट का तड़का, तो कहीं अनलिमिटेड डेटा
