बिजली बिल से परेशान? AC और कूलर की जोड़ी बचाएगी पैसा, इस ट्रिक से हो जाएगी ₹7000 तक बचत!
भारत में गर्मियां हर साल लंबी और ज्यादा तेज होती जा रही हैं. ऐसे में सबसे बड़ा सवाल सिर्फ ठंडक का नहीं, बल्कि बिजली के बिल का भी है. कई लोग बिना सोचे सीधे AC लगा लेते हैं, लेकिन सही सच ये है कि हर शहर के लिए AC जरूरी नहीं होता. कई जगहों पर एयर कूलर से भी काम चल सकता है और हजारों रुपये बचाए जा सकते हैं.
Cooler Vs AC Electricity Consumption: भारत में गर्मी अब सिर्फ मौसम नहीं, बल्कि खर्च का भी खेल बन चुकी है. ठंडक चाहिए, लेकिन कम बिजली बिल के साथ. यही वजह है कि अधिकतर लोगों के मन में एक सवाल जरूर घूमता है: कूलर या AC ? कौन सही और कितनी बचत? आइए इसे आसान भाषा में समझते हैं, ताकि आप अपने शहर और बजट के हिसाब से सही फैसला ले सकें.
कूलर vs AC: कौन कितनी बिजली खाता है?
एयर कूलर एक हल्की मशीन है, इसमें सिर्फ पंखा और पानी का मोटर चलता है. वहीं AC (एयर कंडीशनर) में कंप्रेसर, गैस और पूरा रेफ्रिजरेशन सिस्टम चलता है, जो ज्यादा बिजली खाता है.
अगर औसतन देखें तो,
- कूलर: 100–300 वॉट होता (यानी बहुत कम)
- AC: एक सामान्य 1 टन का AC लगभग 900 से 1200 वाट और 1.5 टन का AC 1400 से 1800 वाट बिजली का उपयोग करता है. ( यानी 5–10 गुना ज्याद)
यही फर्क आपके बिल में हजारों रुपये का अंतर बना देता है.
कूलर एक दिन में कितनी बिजली खाता है?
- अगर आप कूलर को रोज लगभग 8 घंटे चलाते हैं, तो यह करीब 1 से 2 यूनिट (kWh) बिजली खर्च करता है.
- इसका मतलब हुआ कि पूरे महीने में आपका कूलर 24 से 72 यूनिट बिजली खाएगा.
- अगर औसत बिजली दर 7 से 8 रुपये प्रति यूनिट मानी जाए, तो,
- महीने का खर्च: ₹500 से ₹800 के बीच यानी कूलर जेब के लिए काफी हल्का है.
AC एक दिन में कितनी बिजली खाता है?
- अब बात AC की करें तो,
- एक 1.5 टन इन्वर्टर AC अगर 8 घंटे चलता है, तो यह करीब:
- 5-Star AC: 7 से 10 यूनिट रोज
- 3-Star AC: 9 से 12 यूनिट रोज
- Non-Inverter AC: 12 से 14 यूनिट रोज
- यानि महीने में यह आसानी से 200 से 350 यूनिट तक बिजली खा सकता है.
- महीने का खर्च: ₹2,000 से ₹3,500 या उससे ज्यादा
असली फर्क कैसे समझें?
- कूलर और AC सिर्फ बिजली में ही नहीं, काम करने के तरीके में भी अलग हैं.
- कूलर पानी की मदद से हवा को ठंडा करता है. यह सूखी गर्मी (Dry Heat) में शानदार काम करता है.
- AC कमरे की गर्मी और नमी दोनों हटाता है, इसलिए यह ह्यूमिड (चिपचिपे) मौसम में भी बढ़िया चलता है.
- यानी अगर हवा में नमी ज्यादा है, तो कूलर कमजोर पड़ जाता है और AC जरूरी हो जाता है.
आपके शहर के हिसाब से क्या सही है?
- भारत में हर शहर का मौसम अलग है, इसलिए एक ही जवाब सब पर फिट नहीं बैठता.
- दिल्ली, गुरुग्राम, जयपुर जैसे शहरों में गर्मी सूखी होती है. यहां गर्मी की शुरूआत के कुछ महीनों में कूलर से भी काम चल सकता है.
- मुंबई, चेन्नई, कोलकाता जैसे शहरों में नमी बहुत ज्यादा होती है. यहां AC ही सही विकल्प है.
- लखनऊ, चंडीगढ़ जैसे शहरों में मिक्स मौसम होता है. यहां दोनों का कॉम्बिनेशन बेहतर रहता है.
कितने महीने AC की जगह कूलर चलाकर बचत हो सकती है?
- यही सबसे काम की बात है. उत्तर भारत (दिल्ली-NCR, हरियाणा, राजस्थान) में आमतौर पर,
- अप्रैल, मई, जून में शुरू की गर्मी सूखी होती है.
- इन 2 से 3 महीनों में आप आराम से AC की जगह कूलर चला सकते हैं.
- अगर आप इन महीनों में AC नहीं चलाते, तो,
- हर महीने ₹1500–₹2500 तक बचत.
- 3 महीने में कुल बचत: ₹5,000 से ₹7,000 से ज्यादा की बचत यानि एक सीजन में ही कूलर अपनी कीमत निकाल देता है.
यानी अगर आपके पास एसी और कूलर दोनों के ऑप्शन है, इसे आप अपने शहर में गर्मी और उमस वाले सीजन के हिसाब से इस्तेमाल कर सकते हैं, इससे आपको करीब 7000 रुपये तक की बचत हो सकती है.
इसे भी पढ़ें- Snapchat को टक्कर देने आया Meta का नया दांव! Instants ऐप से बदल जाएगा फोटो शेयरिंग का तरीका
Latest Stories
Airtel के बाद क्या Vodafone Idea भी बढ़ाएगा रिचार्ज? CEO ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए पूरी सच्चाई
30 मई से बंद होगा X का ये खास फीचर, अब ‘Custom Timelines’ से बदलेगा पूरा एक्सपीरियंस; जानें कैसे करेगा काम
Snapchat को टक्कर देने आया Meta का नया दांव! Instants ऐप से बदल जाएगा फोटो शेयरिंग का तरीका
