Airtel के बाद क्या Vodafone Idea भी बढ़ाएगा रिचार्ज? CEO ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए पूरी सच्चाई
Vodafone Idea के CEO Abhijit Kishore ने कहा कि कंपनी बड़े स्तर पर टैरिफ नहीं बढ़ाएगी. उन्होंने कहा कि सिर्फ छोटे बदलाव किए जाएंगे, जैसा आमतौर पर होता है. हाल ही में Bharti Airtel ने अपने प्लान 4 से 5 प्रतिशत तक महंगे किए हैं. इसके बाद उम्मीद थी कि बाकी कंपनियां भी 15 प्रतिशत तक कीमतें बढ़ा सकती हैं.
VI Tariff: भारत में टेलीकॉम सेक्टर में टैरिफ बढ़ने को लेकर लगातार चर्चा हो रही है. हाल ही में Bharti Airtel ने अपने प्रीपेड प्लान महंगे किए, जिसके बाद उम्मीद जताई जा रही थी कि बाकी कंपनियां भी कीमतें बढ़ा सकती हैं. इसी बीच Vodafone Idea यानी Vi के CEO ने साफ किया है कि कंपनी फिलहाल बड़ा टैरिफ बढ़ाने की योजना में नहीं है.
हालांकि छोटे-मोटे बदलाव जरूर किए जा सकते हैं. यह खबर करोड़ों मोबाइल यूजर्स के लिए राहत देने वाली है. कंपनी अभी अपने नेटवर्क और ग्राहकों की संख्या बढ़ाने पर ध्यान दे रही है. सरकार की हिस्सेदारी और कंपनी के हालिया सुधार को देखते हुए Vi अपनी स्थिति मजबूत करने की कोशिश में है.
टैरिफ पर कंपनी का क्या कहना है
Business line की एक रिपोर्ट के मुताबिक Vodafone Idea के CEO Abhijit Kishore ने कहा कि कंपनी बड़े स्तर पर टैरिफ नहीं बढ़ाएगी. उन्होंने कहा कि सिर्फ छोटे बदलाव किए जाएंगे, जैसा आमतौर पर होता है. हाल ही में Bharti Airtel ने अपने प्लान 4 से 5 प्रतिशत तक महंगे किए हैं. इसके बाद उम्मीद थी कि बाकी कंपनियां भी 15 प्रतिशत तक कीमतें बढ़ा सकती हैं. लेकिन Vi ने साफ कर दिया कि वह ऐसा नहीं करेगी.
सरकार की हिस्सेदारी से मिला भरोसा
कंपनी में सरकार की करीब 49 प्रतिशत हिस्सेदारी है. CEO ने कहा कि इससे कंपनी को भरोसा मिलता है और वह अपने प्रदर्शन को बेहतर बनाने पर ध्यान दे रही है. पिछले कुछ सालों में कंपनी के ग्राहकों की संख्या कम हो रही थी. लेकिन अब इसमें सुधार देखने को मिला है. ताजा रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी ने मार्च में 1 लाख से ज्यादा नए ग्राहक जोड़े हैं.
कंपनी का फोकस क्या है
Vi अभी अपने नेटवर्क और सर्विस को बेहतर बनाने पर काम कर रही है. कंपनी का लक्ष्य है कि ज्यादा से ज्यादा नए ग्राहक जुड़े और पुराने ग्राहक बने रहें. Vodafone Idea फिलहाल बड़ा टैरिफ बढ़ाने के मूड में नहीं है. छोटे बदलाव जरूर हो सकते हैं, लेकिन यूजर्स को बड़ी बढ़ोतरी से राहत मिल सकती है. आने वाले समय में कंपनी का फोकस अपने प्रदर्शन को सुधारने पर रहेगा.
यह भी पढ़ें: 64% सस्ता मिल रहा मुकुल अग्रवाल का यह स्टॉक, 1 महीने में 74% उछला शेयर, अब 3 हिस्सों में बंटेगी कंपनी
Latest Stories
बिजली बिल से परेशान? AC और कूलर की जोड़ी बचाएगी पैसा, इस ट्रिक से हो जाएगी ₹7000 तक बचत!
30 मई से बंद होगा X का ये खास फीचर, अब ‘Custom Timelines’ से बदलेगा पूरा एक्सपीरियंस; जानें कैसे करेगा काम
Snapchat को टक्कर देने आया Meta का नया दांव! Instants ऐप से बदल जाएगा फोटो शेयरिंग का तरीका
