30 मई से बंद होगा X का ये खास फीचर, अब ‘Custom Timelines’ से बदलेगा पूरा एक्सपीरियंस; जानें कैसे करेगा काम
एक्स 30 मई से अपना Communities फीचर बंद कर रहा है, क्योंकि इसका उपयोग कम और स्पैम ज्यादा था. इसकी जगह Grok आधारित Custom Timelines आएंगे, जो यूजर्स की पसंद के अनुसार कंटेंट दिखाएंगे. नया सिस्टम AI से पोस्ट समझकर फीड तैयार करेगा, जिससे एक्सपीरियंस बेहतर और ज्यादा पर्सनल होगा.
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X ने अपने एक बड़े फीचर को बंद करने का फैसला लिया है. कंपनी ने घोषणा की है कि 30 मई से “Communities” फीचर को पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा. इसकी जगह अब एक नया और ज्यादा एडवांस फीचर “Custom Timelines” लाया जा रहा है, जो AI तकनीक से यूजर्स को पर्सनलाइज्ड कंटेंट दिखाएगा.
क्यों बंद हो रहा है Communities फीचर?
कंपनी के प्रोडक्ट हेड निकिता बियर (Nikita Bier) के मुताबिक, Communities का आइडिया अच्छा था, लेकिन इसका इस्तेमाल बहुत कम हुआ. उन्होंने बताया कि यह फीचर सिर्फ 0.4 फीसदी यूजर्स द्वारा इस्तेमाल किया जा रहा था, लेकिन हैरानी की बात यह रही कि X पर आने वाली 80 फीसदी स्पैम रिपोर्ट, फाइनेंशियल स्कैम और मैलवेयर इसी फीचर से जुड़े थे यानी कम उपयोग और ज्यादा दिक्कत दोनों वजहों ने मिलकर कंपनी को यह कदम उठाने पर मजबूर किया.
अब क्या है नया ‘Custom Timelines’ फीचर?
नई शुरुआत के तहत X ने “Custom Timelines” लॉन्च किया है, जो Grok AI से पावर्ड है. यह फीचर यूजर्स को उनकी पसंद के हिसाब से कंटेंट दिखाता है. खास बात यह है कि इसमें सिर्फ कीवर्ड नहीं, बल्कि AI हर पोस्ट को पढ़कर उसे सही कैटेगरी में डालता है. इससे यूजर्स को ज्यादा सटीक और इंटरेस्टिंग कंटेंट मिलेगा.
कैसे काम करेगा ये नया सिस्टम?
- Custom Timelines में यूजर्स को 75 से ज्यादा टॉपिक्स मिलते हैं.
- यूजर एक साथ 10 टॉपिक्स पिन कर सकते हैं.
- होम टैब से आसानी से अलग-अलग फीड्स के बीच स्विच कर सकते हैं.
- अपनी पसंद के हिसाब से फीड्स को री-ऑर्गनाइज भी कर सकते हैं.
- इसके अलावा एक नया “Snooze Topics” टूल भी आया है, जिससे यूज़र 24 घंटे के लिए किसी भी टॉपिक (जैसे राजनीति या खेल) को म्यूट कर सकते हैं.
फिलहाल किन यूजर्स को मिलेगा फायदा?
- यह नया फीचर अभी Premium यूजर्स के लिए iOS पर उपलब्ध है.
- वेब यूजर्स के लिए Snooze फीचर पहले ही लाइव हो चुका है.
- Android यूजर्स के लिए Custom Timelines जल्द लाया जाएगा.
इसे भी पढ़ें- Snapchat को टक्कर देने आया Meta का नया दांव! Instants ऐप से बदल जाएगा फोटो शेयरिंग का तरीका
Latest Stories
बिजली बिल से परेशान? AC और कूलर की जोड़ी बचाएगी पैसा, इस ट्रिक से हो जाएगी ₹7000 तक बचत!
Airtel के बाद क्या Vodafone Idea भी बढ़ाएगा रिचार्ज? CEO ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए पूरी सच्चाई
Snapchat को टक्कर देने आया Meta का नया दांव! Instants ऐप से बदल जाएगा फोटो शेयरिंग का तरीका
