रेलवे ट्रैक के किनारे लिखे T/EMU, T/EMU-9, T/L का क्या है मतलब, लोको पायलटों को देते हैं मैसेज
भारतीय रेलवे ट्रैक के किनारे लगे कई संकेत बोर्ड आम लोगों के लिए रहस्य बने रहते हैं. T/EMU, T/EMU-9 और T/L जैसे कोड भी उन्हीं में शामिल हैं. ये संकेत लोको पायलटों को ट्रेन की स्पीड लिमिट से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी देते हैं, जिससे ट्रेनों का सुरक्षित संचालन सुनिश्चित होता है और दुर्घटनाओं की आशंका काफी हद तक कम हो जाती है.
Signs and Symbols at Railway Tracks : भारतीय रेलवे ट्रेनों को सुरक्षित और सही तरीके से चलाने के लिए रेलवे ट्रैक के किनारे कई तरह के संकेत बोर्ड लगाता है. इनमें कुछ संकेत ऐसे होते हैं, जिनका मतलब आम लोग नहीं जानते. T/EMU, T/EMU-9 और T/L भी ऐसे ही खास संकेत हैं, जो ट्रेन चालकों को स्पीड लिमिट से जुड़ी जानकारी देते हैं.
T/EMU और T/EMU-9 बोर्ड क्या बताते हैं?
शहरों और उपनगरीय इलाकों में रेलवे ट्रैक के किनारे T/EMU या T/EMU-9 जैसे बोर्ड दिखाई दे सकते हैं. इनका मतलब होता है कि EMU (इलेक्ट्रिक लोकल ट्रेन) के लिए जो स्पीड लिमिट पहले लागू थी, वह अब खत्म हो गई है. T/EMU-9 खासतौर पर 9 डिब्बों वाली EMU ट्रेनों के लिए लगाया जाता है. यह संकेत मिलने के बाद लोको पायलट नियमों के अनुसार ट्रेन की गति बढ़ा सकता है.
T/L बोर्ड का क्या होता है मतलब?
रेलवे ट्रैक पर लगा T/L बोर्ड लोकल ट्रेनों के लिए महत्वपूर्ण संकेत होता है. इसका मतलब है कि लोकल या उपनगरीय ट्रेनों, जैसे EMU और DMU, पर लागू स्पीड लिमिट यहां समाप्त हो रही है. इस बोर्ड को देखने के बाद ट्रेन चालक आगे तय नियमों के अनुसार ट्रेन की रफ्तार बढ़ा सकता है.
ट्रेनों की सुरक्षा में अहम हैं ये संकेत
रेलवे ट्रैक पर लगे ये छोटे-छोटे संकेत बोर्ड ट्रेनों के सुरक्षित संचालन में बड़ी भूमिका निभाते हैं. हर बोर्ड का एक खास मतलब होता है, जिसे लोको पायलट अच्छी तरह समझते हैं. इन्हीं संकेतों की मदद से ट्रेनें सुरक्षित और सुचारु रूप से अपने गंतव्य तक पहुंचती हैं.
यह भी पढ़ें: रेलवे ट्रैक के किनारे लिखे WL-W-T का क्या है मतलब, सिर्फ लोको पायटल ही समझते हैं ये कोड, टल जाती है दुर्घटना
Latest Stories
ITR डेडलाइन से महंगे दूध और LPG तक, 1 सितंबर से बदलेंगे ये बड़े नियम; जानें आपकी जेब पर कितना असर
रसोई गैस सिलेंडर हुआ महंगा, आज से इतने रुपये बढ़ गई LPG की कीमत; ऐसे ग्राहकों को लगेगा झटका
LPG e-KYC की डेडलाइन बढ़ी, लेकिन सर्वर क्रैश और ऐप की समस्याओं से जूझ रहे ग्राहक; डीलरशिप पर लग रही लंबी लाइन
