सच होती दिख रही बाबा वेंगा की भविष्यवाणी? क्या तीसरे विश्व युद्ध के कगार पर दुनिया, मिडिल ईस्ट बनेगा ट्रिगर

अमेरिका और इजराइल द्वारा ईरान पर किए गए ताजा हमलों और बढ़ते ईरान-इजराइल तनाव के बीच बाबा वेंगा की ‘महायुद्ध’ वाली भविष्यवाणी फिर चर्चा में है. 2026 में पूर्व से बड़े युद्ध की चेतावनी को लोग मौजूदा हालात से जोड़ रहे हैं. सोशल मीडिया पर इसे लेकर बहस तेज है, हालांकि इन दावों का कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है.

Israel USA attack Iran Image Credit: x

Israel USA attack Iran: अमेरिका और इजराइल की ओर से ईरान पर किए गए ताजा हमलों और ईरान-इजराइल युद्ध के तेज होते हालात के बीच एक बार फिर बुल्गारिया की मशहूर भविष्यवक्ता बाबा वेंगा की “महायुद्ध” वाली भविष्यवाणी सोशल मीडिया पर चर्चा में है. हाल ही में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबरों ने क्षेत्र में तनाव को और बढ़ा दिया है. ऐसे में लोग 2026 में “पूर्व से शुरू होने वाले बड़े युद्ध” की भविष्यवाणी को मौजूदा घटनाओं से जोड़कर देख रहे हैं. हालांकि इन दावों का कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है.

बाबा वेंगा की ‘महायुद्ध’ भविष्यवाणी फिर चर्चा में

Baba Vanga एक भविष्यवक्ता थे, जिनका निधन 1996 में हुआ था. उनके अनुयायी दावा करते हैं कि उन्होंने 2026 की शुरुआत में “पूरव से शुरू होने वाले एक बड़े युद्ध” (Great War) की चेतावनी दी थी. सोशल मीडिया पर लोग इस भविष्यवाणी को मौजूदा ईरान-इजराइल संघर्ष से जोड़ रहे हैं. कई पोस्ट में कहा जा रहा है कि अगर यह टकराव बढ़ता है तो यह वैश्विक स्तर पर फैल सकता है. हालांकि, इतिहासकार और वैज्ञानिक इन भविष्यवाणियों को प्रमाणित नहीं मानते. फिर भी हर बड़े संकट के समय बाबा वेंगा का नाम ट्रेंड करने लगता है.

यूरोप पर असर की भविष्यवाणी

बाबा वेंगा से जुड़ी कुछ व्याख्याओं में दावा किया जाता है कि इस संभावित “महायुद्ध” में यूरोप सबसे ज्यादा प्रभावित होगा. कहा जाता है कि वहां भारी तबाही और राजनीतिक अस्थिरता देखने को मिल सकती है. कुछ दावों में यह भी कहा गया है कि इस उथल-पुथल के बाद रूस वैश्विक मंच पर और मजबूत होकर उभर सकता है. हालांकि इन दावों के समर्थन में कोई ठोस सबूत मौजूद नहीं है.

ईरान-इजराइल टकराव से बढ़ी चिंता

United States और Israel ने मिलकर 28 फरवरी को Iran की राजधानी Tehran में कई ठिकानों पर हमला किया. शुरुआती रिपोर्ट्स में कहा गया कि हमले उन इलाकों के पास हुए जो सर्वोच्च नेता से जुड़े थे. इसके बाद ईरान ने जवाबी कार्रवाई की, जिससे पूरे मध्य पूर्व में तनाव और बढ़ गया. ताजा घटनाओं और खामेनेई की मौत की खबरों ने हालात को और गंभीर बना दिया है. अगर हालात नहीं संभले तो यह संघर्ष बड़े क्षेत्रीय युद्ध में बदल सकता है.

नेतन्याहू और ट्रंप का बयान

28 फरवरी को ही इजराइल के प्रधानमंत्री Benjamin Netanyahu ने पुष्टि की कि इजराइल ने अमेरिका के साथ मिलकर यह सैन्य अभियान शुरू किया. उन्होंने इसे ईरान के परमाणु खतरे को रोकने के लिए जरूरी कदम बताया. वहीं, Donald Trump ने भी इस कार्रवाई का समर्थन किया और कहा कि ईरान को परमाणु हथियार हासिल करने से रोकना बेहद जरूरी है. इन बयानों और ताजा घटनाओं के बीच बाबा वेंगा की भविष्यवाणी ने लोगों की जिज्ञासा और चिंता दोनों बढ़ा दी हैं.

Latest Stories

Israel-US Attacks Iran: खामेनेई की मौत, ईरानी मीडिया ने की पुष्टि, सुप्रीम लीडर की बेटी-दामाद समेत कई करीबी मारे गए

ईरानी हमले में दुबई एयरपोर्ट डैमेज, पी.वी सिंधु फंसी, भारतीय बास्केटबॉल टीम भी दोहा में फंसी

Israel-US Attacks Iran: ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत पर सस्पेंस, ट्रंप बोले ‘मारे गए’, तेहरान ने कहा अभी ‘जिंदा हैं’

दुबई के पाम जुमेराह पर ईरान का हमला, मुकेश अंबानी-शाहरुख-सलमान जैसे दिग्गजों का इलाके में घर, बुर्ज खलीफा भी खाली कराया गया

Israel-Iran War:कितना मजबूत है ईरान? तेल भंडार, GDP, मुद्रा और महंगाई के आंकड़ों से समझिए अर्थव्यवस्था का पूरा गणित

Israel-Iran War: किसकी सेना ज्यादा ताकतवर, किसके पास अधिक फाइटर प्लेन, टैंक और मिसाइलें?