Dubai Marina में धमाके की खबर से मचा हड़कंप, बाद में सामने आई असली वजह, अधिकारियों ने बताई सच्चाई
दुबई मरीना में हाल ही में हुई घटना को लेकर दुबई प्रशासन ने साफ किया है कि यह किसी सीधे हमले का मामला नहीं था. अधिकारियों के अनुसार एयर डिफेंस सिस्टम ने एक मिसाइल या ड्रोन को हवा में ही इंटरसेप्ट कर नष्ट कर दिया था. इसके बाद उसके कुछ टुकड़े पास की एक ऊंची इमारत पर गिर गए जिससे बाहरी हिस्से को हल्का नुकसान हुआ.
Dubai Marina incident: पश्चिम एशिया में चल रहे ईरान अमेरिका और इजरायल के बीच तनाव के बीच दुबई में हाल ही में एक घटना सामने आई जिसने लोगों की चिंता बढ़ा दी. दुबई मरीना इलाके की एक इमारत से धुआं उठने और हल्के नुकसान की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुईं. इसके बाद लोगों को लगा कि शहर पर सीधा हमला हुआ है. हालांकि दुबई प्रशासन ने स्पष्ट किया कि यह किसी हमले का नतीजा नहीं था. अधिकारियों के अनुसार यह नुकसान हवा में इंटरसेप्ट किए गए मिसाइल या ड्रोन के मलबे के गिरने से हुआ. प्रशासन ने कहा कि स्थिति पूरी तरह कंट्रोल में है और किसी के घायल होने की खबर नहीं है.
दुबई मरीना में क्या हुआ
दुबई मीडिया ऑफिस के अनुसार एयर डिफेंस सिस्टम ने एक संदिग्ध प्रोजेक्टाइल को हवा में ही नष्ट कर दिया था. इस इंटरसेप्शन के बाद उसके कुछ टुकड़े दुबई मरीना की एक ऊंची इमारत के बाहरी हिस्से पर गिर गए. इससे इमारत के फेसाड को हल्का नुकसान हुआ और थोड़ा धुआं दिखाई दिया. राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी भी व्यक्ति के घायल होने की सूचना नहीं मिली. घटना के बाद तुरंत पुलिस और इमरजेंसी टीमें मौके पर पहुंच गईं और इलाके को सुरक्षित कर लिया गया.
क्यों गिरता है इंटरसेप्शन के बाद मलबा
जानकारों का मानना है कि जब एयर डिफेंस सिस्टम किसी मिसाइल या ड्रोन को हवा में नष्ट करता है तो वह कई टुकड़ों में बंट जाता है. ये टुकड़े काफी ऊंचाई से जमीन पर गिरते हैं. इनमें मिसाइल का स्ट्रक्चर, फ्यूल टैंक, इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट्स और इंटरसेप्टर मिसाइल के हिस्से भी शामिल हो सकते हैं. अगर इंटरसेप्शन शहर के ऊपर होता है तो इन टुकड़ों के गिरने से हल्का नुकसान हो सकता है. यही वजह है कि दुबई मरीना की इमारत को भी बाहरी नुकसान हुआ.
UAE की एयर डिफेंस सिस्टम
UAE का रक्षा मंत्रालय क्षेत्र में बढ़ते तनाव को देखते हुए हाई अलर्ट पर है. देश में एडवांस रडार सिस्टम, अर्ली वार्निंग अलर्ट और इंटरसेप्टर मिसाइल का नेटवर्क लगाया गया है. किसी भी संदिग्ध ड्रोन या मिसा
इल को लक्ष्य तक पहुंचने से पहले ही हवा में नष्ट करने की कोशिश की जाती है. हाल की घटना के दौरान भी कई इलाकों में मोबाइल अलर्ट भेजे गए थे ताकि लोग कुछ समय के लिए सुरक्षित जगह पर रहें. बाद में अधिकारियों ने ऑल क्लियर का संदेश भी जारी किया.
ये भी पढ़ें- तेल संकट से पाकिस्तान में हाहाकार, पेट्रोल-डीजल 55 रुपये महंगा, कीमत 321 PKR प्रति लीटर के पार
पश्चिम एशिया तनाव का असर
यह घटना उस समय हुई है जब ईरान अमेरिका और इजरायल के बीच संघर्ष तेज हो गया है. फरवरी 2026 के बाद से क्षेत्र में मिसाइल और ड्रोन एक्टिविटी काफी बढ़ी है. UAE समेत कई खाड़ी देशों ने बताया है कि उनके एयर डिफेंस सिस्टम ने सैकड़ों ड्रोन और मिसाइल को रास्ते में ही रोक दिया. हालांकि इंटरसेप्शन के बाद गिरने वाला मलबा शहरों के लिए एक जोखिम बना रहता है.
Latest Stories
ईरान के खतरे के बाद कुवैत का बड़ा कदम, तेल बिक्री पर Force Majeure लागू, प्रोडक्शन भी घटाया, जानें क्या होगा असर
तेल संकट से पाकिस्तान में हाहाकार, पेट्रोल-डीजल 55 रुपये महंगा, कीमत 321 PKR प्रति लीटर के पार
कौन है पाकिस्तान का आसिफ रजा मर्चेंट? ईरान के कहने पर ट्रंप की हत्या की रची थी साजिश; अब अमेरिकी कोर्ट ने ठहराया दोषी
