T-20 WC 2026 Final: विश्व विजेता को कितना मिलेगा पैसा, इस बार ICC ने खोल दिया खजाना, रनर अप की भी खूब भरेगी जेब

टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा, जहां भारत और न्यूजीलैंड आमने-सामने होंगे. इस मुकाबले में सिर्फ ट्रॉफी ही नहीं बल्कि करोड़ों रुपये की इनामी राशि भी दांव पर होगी. इस बार इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल यानी ICC ने टूर्नामेंट के लिए रिकॉर्ड प्राइज मनी का ऐलान किया है.

T20 WC Image Credit: Money9 live

T-20 WC 2026 Final: ICC T20 वर्ल्ड कप 2026 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच चुका है. टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा, जहां भारत और न्यूजीलैंड आमने-सामने होंगे. इस मुकाबले में सिर्फ ट्रॉफी ही नहीं बल्कि करोड़ों रुपये की इनामी राशि भी दांव पर होगी. इस बार इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल यानी ICC ने टूर्नामेंट के लिए रिकॉर्ड प्राइज मनी का ऐलान किया है.

ET की एक रिपोर्ट के अनुसार इस बार कुल 13.5 मिलियन डॉलर यानी करीब 120 करोड़ रुपये से ज्यादा की इनामी राशि रखी गई है. यह रकम पिछले टूर्नामेंट के मुकाबले करीब 20 प्रतिशत ज्यादा है. टूर्नामेंट भारत और श्रीलंका में आयोजित हुआ है और बड़े ब्रॉडकास्ट और स्पॉन्सरशिप डील के कारण इसकी इनामी राशि भी बढ़ाई गई है. ऐसे में फाइनल जीतने वाली टीम को मोटी रकम मिलने वाली है.

विजेता टीम को मिलेगा बड़ा इनाम

ICC इस बार T20 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम को 3 मिलियन डॉलर यानी करीब 27.48 करोड़ रुपये मिलेंगे. यानी जो भी टीम ट्रॉफी जीतेगी उसे बड़ी इनामी राशि के साथ विश्व चैंपियन बनने का गौरव भी मिलेगा.

रनर अप टीम को भी मिलेगा बड़ा पैसा

  • फाइनल हारने वाली टीम भी खाली हाथ नहीं जाएगी.
  • रनर अप टीम को 1.6 मिलियन डॉलर यानी करीब 14.65 करोड़ रुपये की इनामी राशि दी जाएगी.
  • इसका मतलब है कि फाइनल में पहुंचने वाली दोनों टीमों को करोड़ों रुपये की कमाई होगी.

सेमीफाइनल तक पहुंचने वाली टीमों को भी इनाम

ICC ने सेमीफाइनल तक पहुंचने वाली टीमों के लिए भी अच्छी इनामी राशि तय की है. जो टीमें सेमीफाइनल में हार जाएंगी उन्हें 790,000 डॉलर यानी करीब 7.24 करोड़ रुपये मिलेंगे. टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करने वाली सुपर 8 टीमों को भी इनाम दिया जाएगा. सुपर 8 में पहुंचने वाली हर टीम को 380,000 डॉलर यानी करीब 3.48 करोड़ रुपये मिलेंगे.

स्टेजइनामी राशि (डॉलर)भारतीय रुपये में लगभग
विजेता टीम$3 मिलियनकरीब ₹27.48 करोड़
रनर-अप टीम$1.6 मिलियनकरीब ₹14.65 करोड़
सेमीफाइनल में हारने वाली टीम$790,000करीब ₹7.24 करोड़
सुपर 8 में पहुंचने वाली टीम$380,000करीब ₹3.48 करोड़
ग्रुप स्टेज से बाहर होने वाली टीम$250,000करीब ₹2.29 करोड़
कुल प्राइज पूल$13.5 मिलियनकरीब ₹120 करोड़ से ज्यादा

ग्रुप स्टेज से बाहर हुई टीमों को भी पैसा

इस टूर्नामेंट में कुल 20 टीमों ने हिस्सा लिया था. जो टीमें ग्रुप स्टेज से बाहर हो गईं उन्हें भी 250,000 डॉलर यानी करीब 2.29 करोड़ रुपये दिए जाएंगे. इस तरह हर टीम को कुछ न कुछ इनामी राशि जरूर मिलेगी. ICC T20 वर्ल्ड कप 2026 की इनामी राशि बताती है कि T20 क्रिकेट की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है. अब नजर फाइनल मुकाबले पर है जहां भारत और न्यूजीलैंड के बीच ट्रॉफी के साथ करोड़ों रुपये की इनामी राशि के लिए भी मुकाबला होगा.

ये भी पढ़ें- ₹2000 तक जा सकता है RIL? ब्रोकरेज बुलिश, CLSA ने ‘Outperform’ रेटिंग के साथ दिया टारगेट; जानें ट्रिगर्स