TV9 NETWORK
User
Sign In

By signing in or creating an account, you agree with Associated Broadcasting Company's Terms & Conditions and Privacy Policy.

ट्रंप का बड़ा ऐलान, विदेशी फिल्मों को हॉलीवुड के लिए बताया खतरा, लगाया 100% टैरिफ

यूएस राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने अमेरिका के बाहर बनने वाली सभी मूवीज पर 100 फीसदी टैरिफ लगाए जाने की घोषणा की है. उन्‍होंने बाहरी मूवीज को हॉलीवुड के लिए खतरा बताया और इसे राष्‍ट्रीय सुरक्षा के लिए लिया गया अहम निर्णय बताया है.

ट्रंप ने विदेशी मूवीज पर 100 फीसदी टैरिफ का किया ऐलान Image Credit: money9

Trump Tariff: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को एक बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने अमेरिका के बाहर बनी सभी फिल्मों पर 100 फीसदी टैरिफ लगाने की घोषणा की है. ट्रंप ने इसे राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा खतरा बताया. साथ ही कहा कि विदेशी प्रोत्साहनों के कारण अमेरिकी फिल्म उद्योग यानी हॉलीवुड तेजी से खत्‍म हो रहा है. इसे बचाने के मकसद से ये कदम उठाया गया है.

ट्रंप ने अपनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा, “अमेरिका में फिल्म उद्योग तेजी से खत्म हो रहा है. दूसरे देश हमारे फिल्म निर्माताओं और स्टूडियो को लुभाने के लिए तरह-तरह के प्रोत्साहन दे रहे हैं. हॉलीवुड और अमेरिका के कई अन्य क्षेत्र तबाह हो रहे हैं.” उन्होंने इसे दूसरे देशों की सोची समझी चाल बताया. इसलिए उन्‍होंने इसे राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा बताया. ऐसे में ट्रंप ने वाणिज्य विभाग और अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि को विदेशी फिल्मों पर 100% टैरिफ लागू करने का निर्देशि दिया है.

यह भी पढ़ें: चीन के लिए ट्रंप का बदला मिजाज! भारी टैरिफ हटाने के लिए हुए राजी, व्यापार रिश्तों में फिर से आ रही गर्मजोशी

अमेरिका में फिल्में बनाने पर जोर

ट्रंप ने कहा कि वे चाहते हैं कि पहले की तरह फिर से अमेरिका में ही फिल्में बनें. इसलिए उन्‍होंने वाणिज्य विभाग और संयुक्त राज्य व्यापार प्रतिनिधि को तुरंत बाहरी फिल्मों पर 100% टैरिफ लागू करने की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए हैं.

चीन के साथ व्‍यापार वार्ता

यूएस राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप की ओर से चीन पर लगाए जा रहे टैरिफ वॉर में हाल ही में उन्होंने नरम रवैया अपनाया है. ट्रंप का कहना है कि उनकी सरकार कई देशों के साथ व्‍यापार सौदों पर चर्चा कर रही है, जिनमें चीन भी शामिल है.