सरकार ने जारी की एडवाइजरी, UP सहित 4 राज्यों के किसान इन फसलों की करें बुवाई, अभी अनुकूल है मौसम
कृषि मंत्रालय ने अपनी एडवाइजरी में कहा है कि हरियाणा के किसान अगर अभी सरसों, मूली और पालक की बुवाई करते हैं, फसलों का विकास तेजी से होगा. इसके अलावा किसानों को धनिया की भी बुवाई करने की सलाह दी गई है. वहीं, प्रदेश के पूर्वी जिलों के किसानों को तैयार धान और मक्के की कटाई करने निर्देश दिए गए हैं.
रबी फसल की बुवाई करने की तैयारी कर रहे किसानों के लिए कृषि मंत्रालय ने एडवाइजरी जारी की है. एडवाइजरी में मंत्रालय ने उत्तर प्रदेश, हरियाणा और उत्तराखंड सहित 4 राज्यों के किसानों को रबी की बुवाई करने से पहले खास बातों पर ध्यान देने की अपील की है. कृषि मंत्रालय ने किसानों से अभी मटर, धनिया और मूली की अगेती किस्मों की बुवाई करने की सलाह दी है. मंत्रालय के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के किसानों को अक्टूबर महीने में बागवानी फसलों की बुवाई पर ज्यादा फोकस करना चाहिए. यूपी के किसान अभी मूली, मेथी और धनिया की बुवाई कर सकते हैं. इससे बंपर पैदावार मिलेगी.
साथ ही मंत्रालय ने एडवाइजरी में बुवाई करने से पहले खेत को अच्छी तरह से तैयार करने को कहा है. एडवाइजरी के मुताबिक, खेत में जल निकासी की अच्छी व्यवस्था होनी चाहिए, ताकि बारिश होने पर खेत में जलभराव की स्थिति उत्पन्न न हो. इसके अलावा किसान खेत में ज्यादा से ज्यादा जैविक खाद का इस्तेमाल करें. वहीं, किसानों को ये भी सलाह दी गई है कि अगर उनके खेत में कपास, मक्का, सोयाबीन, मूंग और उर्द की फसल तैयार हो गई है, तो उसकी तुरंत कटाई कर लें. नहीं तो मौसम में बदलाव आने पर फसल को नुकसान भी हो सकता है.
फसल कटाई के बाद करें ये काम
मंत्रालय ने किसानों से तैयार फसल की कटाई करने के बाद खेतों को अच्छी तरह से सफाई करने की अपील की है, ताकि अगली फसल को बोया जा सके. साथ ही उसने किसी भी फसल की बुवाई करने से पहले उन्नत किस्म के बीज को चुनने की सलाह दी है, ताकि अच्छी पैदावार हो.
हरियाणा के किसान करें ये काम
कृषि मंत्रालय ने अपनी एडवाइजरी में कहा है कि हरियाणा के किसान अगर अभी सरसों, मूली और पालक की बुवाई करते हैं, फसलों का विकास तेजी से होगा. इसके अलावा किसानों को धनिया की भी बुवाई करने की सलाह दी गई है. वहीं, प्रदेश के पूर्वी जिलों के किसानों को तैयार धान और मक्के की कटाई करने निर्देश दिए गए हैं. इसी तरह दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों के किसानों को भी गाजर, सरसों और मटर की बुवाई करने की सलाह दी गई है.
यूपी के किसान करें इसकी बुवाई
इसी तरह उत्तर प्रदेश के किसान धनिया, मेथी और मूली की बुवाई कर सकते हैं. अगर किसान चाहें, तो मटर की अगेती किस्मों की भी बुवाई कर सकते हैं. वहीं, उत्तराखंड के किसानों को मक्का की कटाई करने की सलाह दी गई है. इसके बाद यहां के किसान हरे चारे की बुवाई कर सकते हैं. इसके अलावा उत्तराखंड के किसानों को सोयाबीन, उड़द और मूंग की तैयार फसल की तुरंत कटाई कर लेनी चाहिए. अगर उत्तराखंड के किसान चाहें, तो इन दिनों सरसों की बुवाई कर सकते हैं.
Latest Stories
पश्चिम एशिया संघर्ष: फर्टिलाइजर प्लांट के लिए गैस की कीमतों में 60% बढ़ोतरी, सरकार पर बढ़ सकता है सब्सिडी का बोझ
ईरान-इजरायल तनाव लंबा खिंचा तो फर्टिलाइजर पर पड़ेगा बड़ा असर, प्रोडक्शन में हो सकती है 10-15% की कमी
ईरान-इजराइल युद्ध से हल्दी की कीमतों में बड़ी गिरावट, एक्सपोर्ट रुकने से गिरे दाम; किसानों को हो रहा भारी नुकसान
