ट्रिपल स्क्रीन, बॉस मोड और 16 स्पीकर! Mahindra XUV 7XO में तय हैं ये 4 अपग्रेड, जल्द शुरू होगी बुकिंग
भारत में एक नई SUV जल्द दस्तक देने वाली है, जो टेक्नोलॉजी, कम्फर्ट और प्रीमियम फील के मामले में बड़ा बदलाव ला सकती है. कंपनी ने इसके कुछ फीचर्स पहले ही टीज कर दिए हैं, जो इसे मौजूदा मॉडल्स से अलग बनाते हैं. दुनियाभर में इस कार की पेशकश 5 जनवरी 2026 को की जाएगी.
Mahindra XUV 7XO Upgrade: भारत के SUV बाजार में साल 2026 की शुरुआत एक बड़े लॉन्च के साथ होने जा रही है. Mahindra अपनी सबसे चर्चित SUVs में से एक Mahindra XUV 7XO को 5 जनवरी को भारतीय बाजार में लॉन्च करने जा रही है. यह SUV न सिर्फ कंपनी की पहली 2026 लॉन्च होगी, बल्कि इसे मौजूदा Mahindra XUV700 के नए और ज्यादा एडवांस अवतार के तौर पर देखा जा रहा है. XUV 7XO में डिजाइन से लेकर फीचर्स तक कई ऐसे बदलाव किए गए हैं, जो इसे ज्यादा प्रीमियम और फ्यूचर-रेडी बनाते हैं.
XUV 3XO की तर्ज पर नया नाम, नया अंदाज
Mahindra ने XUV 7XO के नामकरण में वही रणनीति अपनाई है, जो पहले XUV 3XO के साथ अपनाई गई थी. जिस तरह XUV300 को नए रूप में पेश किया गया था, उसी तरह XUV700 को भी अब ज्यादा मॉडर्न और फीचर-लोडेड बनाकर XUV 7XO के नाम से लाया जा रहा है. कंपनी का मकसद साफ है, युवाओं और टेक प्रेमियों को आकर्षित करना.
इलेक्ट्रिक XEV 9S से मिला डिजाइन और फीचर इंस्पिरेशन
XUV 7XO में कई ऐसे एलिमेंट्स देखने को मिलेंगे, जो हाल ही में लॉन्च हुई इलेक्ट्रिक SUV Mahindra XEV 9S से प्रेरित हैं. चाहे इंटीरियर लेआउट हो या टेक्नोलॉजी फीचर्स, यह SUV Mahindra के नए डिजाइन डायरेक्शन को दिखाती है.
Mahindra XUV 7XO की सबसे बड़ी खासियत इसका ट्रिपल स्क्रीन सेटअप है. डैशबोर्ड पर तीन बड़ी डिजिटल स्क्रीन दी गई हैं, एक ड्राइवर के लिए डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, दूसरी सेंटर टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट के लिए और तीसरी फ्रंट पैसेंजर के लिए. सभी स्क्रीन 12.3-इंच की हैं, जो केबिन को एक प्रीमियम और हाई-टेक फील देती हैं.

Powered Boss Mode से बढ़ेगा रियर सीट कम्फर्ट
इस SUV में Powered Boss Mode भी दिया जाएगा. इसकी मदद से पीछे बैठा पैसेंजर एक बटन दबाकर आगे की पैसेंजर सीट को इलेक्ट्रिक तरीके से एडजस्ट कर सकता है. इससे दूसरे रो (row) में बैठने वाले को ज्यादा लेग स्पेस और कंफर्ट मिलेगा, जो लंबी यात्राओं में काफी काम आएगा.
XUV 7XO में 16-स्पीकर वाला Harman Kardon ऑडियो सिस्टम मिलेगा. यह XUV700 के 12-स्पीकर Sony सिस्टम से बड़ा अपग्रेड है. म्यूजिक पसंद करने वालों के लिए यह फीचर SUV को एक कदम आगे ले जाता है.

BYOD फीचर से रियर पैसेंजर्स को मिलेगा एंटरटेनमेंट
Mahindra XUV 7XO में BYOD यानी Bring Your Own Device फीचर भी दिया गया है. इसमें फ्रंट सीट्स के पीछे टैबलेट होल्डर दिए गए हैं, साथ ही 65W USB Type-C चार्जिंग पोर्ट भी मिलता है. इससे पीछे बैठने वाले पैसेंजर अपनी डिवाइस को आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं.
कुल मिलाकर, Mahindra XUV 7XO को कंपनी ने XUV700 से ज्यादा प्रीमियम, ज्यादा टेक्नोलॉजिकल और ज्यादा कंफर्टेबल बनाने की पूरी कोशिश की है. लॉन्च के बाद यह SUV मिड-साइज सेगमेंट में नई हलचल पैदा कर सकती है.
Latest Stories
Baleno से लेकर Punch, i20 और Kushaq तक, कंपनियां दे रहीं Year End डिस्काउंट; ₹3.25 लाख तक होगी बचत!
FASTag से अब सिर्फ टोल नहीं… पार्किंग से लेकर पेट्रोल पंप तक पर होगा पेमेंट, UPI-कैश का झंझट खत्म
कम बजट में 7 सीटर फैमिली कार की तैयारी, भारत में एंट्री को तैयार Nissan Gravite; जानें क्या होगी खास बात
