Maruti Suzuki Swift का सीएनजी वेरिएंट हुआ लॉन्च, 6 एयरबैग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, जानें कीमत
मारुति सुजुकी ने अपने लोकप्रिय मॉडल Swift का सीएनजी वेरिएंट 12 सितंबर यानी गुरुवार को लॉन्च किया है. इसकी शुरुआती कीमत 8.19 लाख रुपए है.
देश की पॉपुलर वाहन निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने अपने लोकप्रिय मॉडल Swift का सीएनजी वेरिएंट 12 सितंबर यानी गुरुवार को लॉन्च कर दिया है. इसे Swift S-CNG नाम दिया गया है. वाहन चालकों काे रिझाने के लिए इसमें कई आकर्षक फीचर दिए गए हैं. ये जहां डुअल VVT इंजन से कम कार्बनडाइ ऑक्साइड प्रोड्यूस करता है, वहीं बेहतर ड्राइविंग के लिए कई मोड भी दिए गए हैं. मारुति का दावा है कि यह हैचबैक अपने सेग्मेंट में देश की सबसे ज्यादा फ्यूल सेविंग कार बनने वाली है, जो काफी प्रीमियम भी होगी.
क्या है मारुति Swift S-CNG में खास?
मारुति के स्विफ्ट एस-सीएनजी वेरिएंट की ईंधन दक्षता 32.85 किलोमीटर प्रति किलोग्राम है. इसमें छह एयरबैग हैं. साथ ही इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम+ (ESP®) और हिल होल्ड असिस्ट की सुविधा मिलेगी. कार में Z-सीरीज डुअल VVT इंजन दिया गया है जो कम CO2 प्रोड्यूस करता है. बेहतर सिटी ड्राइविंग के लिए 2900 rpm पर 101.8 Nm का टॉर्क देता है.
तीन वेरिएंट में होगा उपलब्ध
Swift के इस सीएनजी मॉडल तीन वेरिएंट में उपलब्ध होंगे, जिसमें V, V(O), और Z शामिल हैं. प्रत्येक वैरिएंट ट्रिम 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से लैस है. साथ ही 32.85 किमी/किग्रा की ईंधन दक्षता, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, रियर, एसी वेंट, वायरलेस चार्जर की भी सुविधा मिलेगी. इसके अलावा सीटें काफी चौड़ी हैं. इसमें (7-इंच) का स्मार्ट प्ले प्रो इंफोटेनमेंट सिस्टम और सुजुकी कनेक्ट जै से आकर्षक फीचर्स भी मिलेंगे.
कितनी है कीमत?
- VXI सीएनजी- 8.19 लाख रुपए
- VXI (O) सीएनजी- 8.4 लाख रुपए
- ZXI सीएनजी- 9.19 लाख रुपए
Latest Stories
कॉम्पैक्ट से लाइफस्टाइल तक, कौन-सी SUV है आपके लिए परफेक्ट मैच; खरीदने से पहले जानें फर्क
Royal Enfield Guerrilla 450 Apex vs Guerrilla 450: टायर से लेकर डिजाइन तक में क्या है अंतर, जानें पूरी डिटेल
बाइक और स्कूटर खरीदना हुआ महंगा, Bajaj Auto और Ather ने बढ़ाए दाम, कच्चे माल की कीमतें बनी वजह
