IT सेक्टर की इन 2 कंपनियों पर रखें नजर, AI स्किलिंग और ऑटोमेशन पर बढ़ा रही फोकस; जानें कैसी है वित्तीय सेहत

भारत का आईटी सेक्टर तेजी से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल तकनीकों की ओर बढ़ रहा है. कंपनियां अब केवल कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने के बजाय नई तकनीकों, AI स्किलिंग और वैश्विक विस्तार पर जोर दे रही हैं. इसी कड़ी में Mastek और LTM ने AI आधारित पहल, रणनीतिक साझेदारियों और अधिग्रहण योजनाओं के जरिए अपने कारोबार को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने की तैयारी शुरू कर दी है.

IT Stocks Image Credit: Canva/ Money9

IT Stocks : भारत का आईटी सेक्टर तेजी से बदल रहा है. अब कंपनियों के लिए विस्तार का मतलब सिर्फ नए ऑफिस खोलना या कर्मचारियों की संख्या बढ़ाना नहीं रह गया है. आज के दौर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), जनरेटिव AI, क्लाउड कंप्यूटिंग और डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन जैसी नई तकनीकों में निवेश ही डेवलपमेंट का मुख्य आधार बन गया है. इसी दिशा में कई आईटी कंपनियां बड़े कदम उठा रही हैं. इनमें Mastek और LTM प्रमुख नाम हैं, जिन्होंने हाल के वर्षों में अपने कारोबार को नई तकनीकों के जरिए मजबूत करने की रणनीति अपनाई है.

Mastek ने AI स्किलिंग और ऑटोमेशन पर बढ़ाया फोकस

आईटी सर्विस और डिजिटल सॉल्यूशन मुहैया कराने वाली Mastek ने AI के क्षेत्र में अपनी मौजूदगी मजबूत करने के लिए कई पहल शुरू की हैं. कंपनी ने AI Engineering Centre of Excellence और AI Academy की स्थापना की है. इसके जरिए 3,600 से अधिक पेशेवरों को जनरेटिव AI और एडवांस्ड AI तकनीकों का प्रशिक्षण दिया जा चुका है.

कंपनी ने OpenAna के साथ साझेदारी कर एक Autonomous Software Engineer Platform भी विकसित किया है. यह प्लेटफॉर्म AI एजेंट्स की मदद से कोडिंग, टेस्टिंग, DevOps और साइबर सुरक्षा जैसे कार्यों को तेज और अधिक प्रभावी बनाता है. कंपनी का दावा है कि इससे सॉफ्टवेयर रिलीज की गति 2 से 5 गुना तक बढ़ सकती है. Mastek का मानना है कि AI आधारित सेवाएं भविष्य में उसके विकास की बड़ी ताकत बनेंगी.

कंपनी की वित्तीय सेहत?

डिटेल्समार्च 2024मार्च 2025मार्च 2026
कुल बिक्री (Net Sales)25,63.4 करोड़30,54.8 करोड़34,55,2 करोड़
परिचालन लाभ (Operating Profit)4,94.1 करोड़5,24.7 करोड़5,68.7 करोड़
नेट प्रॉफिट मार्जिन (%)12.1%10.2%10.9%
PAT3,1033,1103,759

LTM का अधिग्रहण और AI रणनीति पर बड़ा दांव

LTM (LTIMindtree) ने अपने ग्लोबल एक्सपेंशन को गति देने के लिए यूरोप और ऑस्ट्रेलिया में Randstad Technology and Consulting Services बिजनेस के अधिग्रहण का प्रस्ताव दिया है. यह कारोबार सालाना करीब 469 मिलियन यूरो का रेवेन्यू कमाता है. इस सौदे के जरिए LTM को यूरोप के कई बड़े ग्राहकों तक पहुंच मिलेगी, जिससे कंपनी की बाजार में पकड़ मजबूत हो सकती है.

इसके अलावा कंपनी ने AI-केंद्रित बिजनेस मॉडल को अपनाते हुए अपने कारोबार का रिस्ट्रक्चर किया है. LTM ने iRun, iTransform और Business AI जैसे नए बिजनेस वर्टिकल तैयार किए हैं, जिन्हें उसके BlueVerse Agentic Ecosystem का समर्थन प्राप्त है. साथ ही कंपनी को रोमानिया और पुर्तगाल में स्थित डिलीवरी सेंटर्स का भी लाभ मिलेगा, जिससे यूरोप में उसकी नजदीकी सेवाएं (Nearshore Capabilities) और मजबूत होंगी.

कैसी है कंपनी की वित्तीय सेहत?

डिटेल्समार्च 2024मार्च 2025मार्च 2026
सेल्स (Net Sales)35,517 करोड़38,008.1 करोड़42,307.6 करोड़
परिचालन लाभ (Operating Profit)70,893 करोड़7,484.6 करोड़8,649.6 करोड़
नेट प्रॉफिट मार्जिन (%)12.9% 12.1%11.8%
PAT4,584.6 करोड़4,602 करोड़4,982.7 करोड़

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.