Aam Budget 2025: यूनियन बजट से 10 बड़ी उम्मीदें, क्या सरकार करेगी पूरी?
आगामी बजट को लेकर देश के हर तबके को काफी उम्मीदें हैं. सभी लोग अपने सेक्टर, वर्ग और काम के आधार पर बजट से उम्मीद 2025 से उम्मीद बनाए हुए हैं. आइए जानते है आगमी बजट की 10 उम्मीदें, क्या सरकार लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी.
आम बजट और उम्मीदें
Image Credit: @Tv9
Expectations From Budget 2025: हर साल की तरह इस साल भी देश के समक्ष देश का आम बजट पेश होने वाला है. आम बजट 2025 को देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण सदन में कुछ ही घंटे में पेश करने वाली हैं. इसको लेकर देश के हर तबके को काफी उम्मीदें हैं. उसी तर्ज पर आज हम समझने की कोशिश करेंगे कि बजट को लेकर देश को क्या 10 बड़ी उम्मीदें हैं, साथ ही ये भी देखना होगा कि क्या इन उम्मीदों पर आज का बजट खरा उतरने वाला है. आइए जानते हैं बजट से की जाने वाली 10 उम्मीदें.
क्या है उम्मीदें?
- सबसे जरूरी और जिस पर सबकी नजर होगी, वह है इनकम टैक्स पर मिलने वाली छूट. टैक्सपेयर्स को उम्मीद है कि सरकार कुछ रियायत दे सकती है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अपने बजट भाषण में न्यू टैक्स रिजीम के तहत 10 लाख रुपये तक की सालाना इनकम को टैक्स फ्री करने का ऐलान कर सकती हैं.
- सबसे ज्यादा उम्मीद छोटे और मध्यम वर्ग के बिजनेस को है. इन बिजनेस पर मोदी सरकार मेक इन इंडिया के जरिये काफी जोर दिया था. कहा जा रहा है कि मेक इन इंडिया को बढ़ावा दिया जा सकता है साथ ही स्टार्टअप टैक्स में भी कमी देखी जा सकती है.
- आम बजट 2025 से किसानों के तबके को भी काफी उम्मीद है. माना जा रहा है कि किसान सम्मान निधि में वृद्धि की जा सकती है. वहीं सरकार MSP को लेकर भी कई बड़ी घोषणाएं कर सकती है. इन सभी से इतर, बजट में क्रेडिट कार्ड पर मिलने वाले कर्ज की सीमा को सरकार 5 लाख रुपये तक कर सकती है. मौजूदा समय में वह, 3 लाख रुपया है.
- आगामी बजट से महिलाओं को भी काफी उम्मीद है. मालूम हो कि पिछले बजट में महिला सशक्तिकरण के लिए सरकार ने 3 लाख करोड़ रुपये आवंटित किए थे. अब महिला वर्ग को इस बजट से उम्मीद है कि सरकार इस रकम में अधिक बढ़ोतरी कर सकती है यानी आवंटन की राशि बढ़ सकती है. महिलाओं का वर्ग काफी समय से समान काम के लिए समान वेतन की मांग करती रही हैं.
- बजट में रेलवे को लेकर भी काफी कयास लगाए जा रहे हैं. पिछले कुछ समय से सीनियर सिटीजन को किराये में छूट मिलनी बंद हो गई है, इस बजट से उम्मीद है कि सरकार उस छूट को वापस से शुरू कर सकती है. रेलवे, ये छूट कोरोना से पहले दिया करती थी.
- ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री को भी आगामी बजट से बहुत उम्मीद है. सरकार इलेक्ट्रिक गाड़ियों की खरीद को बढ़ाने के लिए तमाम स्तर पर सब्सिडी मुहैया कराती है. इसी कड़ी में भी सेक्टर को उम्मीद है कि सरकार इलेक्ट्रिक गाड़ियों को लेकर भी बड़ी ऐलान कर सकती है जिससे उनकी बिक्री बढ़ेगी और कीमत में कमी आएगी.
- सरकार बजट के जरिये रेहड़ी और पटरी वालों के लिए लाइसेंसिंग की प्रक्रिया को आसान बनाने को लेकर भी बड़ी घोषणाएं कर सकती है. दरअसल रेहड़ी और पटरी पर दुकान लगाने वालों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है. अब इसपर कुछ अच्छा सुनने को मिल सकता है.
- पेट्रोल और डीजल को लेकर भी उम्मीदें तेज. बजट से आम आदमी उम्मीद कर रहा है कि उसे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कटौती की जा सकती है. अगर बजट में इसको लेकर बात होती है तब जाहिर है कि लॉजिस्टिक्स की कीमतों में भी कमी आ सकती है.
- इन सभी के अलावा सरकार की ओर से NPS स्कीम में बदलाव किए जा सकते हैं.
- APS यानी अटल पेंशन योजना के बेनिफिट्स में बढ़ोतरी दिख सकती है. मौजूदा समय में इस योजना के तहत हर महीने 1000 रुपये से 5000 रुपये तक की पेंशन मिलती है. यह पेंशन 60 साल की उम्र में शुरू होती है. अब इसमें बढ़ोतरी देखी जा सकती है.
Latest Stories
बीकानेर भुजिया हो सकती है महंगी, ईरान-इजरायल तनाव का दिख सकता है लोकल असर
पश्चिम एशिया टेंशन के बीच क्या और ऊपर जाएगी LPG की कीमतें? C-Voter सर्वे से जानें क्या है देश की राय
पश्चिम एशिया तनाव के बीच ईरान ने दिखाई नरमी, जरूरी सामान वाले जहाजों को होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने की दी अनुमति
