Gold Rate today: मिडिल ईस्ट तनाव से महंगा हुआ सोना, एक लाख के पार कीमत, जानें आज के क्या है रेट
सोने-चांदी की कीमतें इन-दिनों आसमान छू रही है, ऐसे में ये खरीदारों की पहुंच से दूर हो रही है. इजरायल-ईरान के बीच चल रहे तनाव से सोने की कीमतें बढ़ा दी हैं. अंतरराष्ट्रीय स्तर से लेकर एमसीएक्स तक सभी में सोने की कीमतों में उछाल दर्ज किया गया है, तो आज के कितने हैं रेट, यहां करें चेक.
Gold and Silver price today: मिडिल ईस्ट में इजरायल और ईरान के बीच तनाव की आग भड़क रही है. इसका असर सोने पर भी पड़ रहा. क्योंकि तनाव की इस स्थिति से बाजार में अनिश्चितता है, ऐसे में सोना महंगा हो गया है. इंटरनेशनल लेवल पर सोना 0.12% बढ़त के साथ 3,435 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करता नजर आया. वहीं मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर 16 जून को सोना 247 रुपये बढ़कर 100,523 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया. एमसीएक्स पर चांदी भी 56 रुपये की मामूली बढ़त के साथ 106,549 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई.
रिटेल में स्थिर है कीमत
तनिष्क की वेबसाइट के मुताबिक 16 जून को 24 कैरेट सोने के भाव 102110 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किए गए, जबकि 15 जून को भी इसके भाव यही थी. 22 कैरेट सोने की कीमत की बात करें तो आज ये 93600 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई. इसकी कीमतों में भी कोई बदलाव नहीं हुआ. पेटीएम में साेमवार को एक ग्राम सोने की कीमत 10335 रुपये है.

इस साल 31% तक महंगा हुआ सोना
2025 में सोना निवेशकों का चहेता बन गया है. मिंट की रिपोर्ट के मुताबिक इस साल अब तक सोने की कीमतें 31% चढ़ चुकी हैं, और बार-बार नए रिकॉर्ड बना रहा है. 2005 में जहां 10 ग्राम सोना सिर्फ 7,638 रुपये में मिलता था, वहीं जून 2025 तक ये 1,00,403 रुपये तक पहुंच गया यानी 20 साल में 1,200% का जबरदस्त उछाल. पिछले 20 साल में 16 साल सोने ने पॉजिटिव रिटर्न दिए हैं, जिसने इसे 2025 का टॉप परफॉर्मिंग एसेट बना दिया है. एक्सपर्ट्स का कहना है कि मिडिल ईस्ट में इजरायल-ईरान तनाव और ग्लोबल मार्केट्स की उथल-पुथल के चलते सोने की चमक और बढ़ा दी है, जो आगे भी जारी रहेगी.
यह भी पढ़ें: अब तुर्किए को मिलेगा जैसे को तैसा, भारत-साइप्रस की नजदीकी के समझे मायने, पाकिस्तान से सीधा कनेक्शन
चांदी भी नहीं रही पीछे
चांदी भी अपनी चमक बिखेर रही है. पिछले तीन हफ्तों से चांदी की कीमत 1 लाख रुपये प्रति किलो से ऊपर बनी हुई है. 2005 से 2025 तक चांदी ने 668.84% का शानदार रिटर्न दिया है. MCX पर चांदी के जुलाई फ्यूचर्स 1,06,695 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई, जो पिछले बंद से 0.76% ज्यादा है. इजरायल-ईरान में बढ़ते तनाव और अमेरिकी डॉलर की कमजोरी ने चांदी को भी निवेशकों की पसंद बना दिया है.
Latest Stories
LNG संकट पर लगेगी लगाम! Reliance और NLC जमीन के नीचे कोयले से गैस बनाने की कर चुके हैं तैयारी
114% मुनाफा उछला, 64% बढ़ी कमाई… क्या यह एविएशन स्टॉक उड़ान भरने को तैयार है? जानिए क्यों बढ़ रही चर्चा
₹700 करोड़ की ऑर्डर बुक और हजारों करोड़ के टेंडर, क्या रॉकेट बनने को तैयार है ये 2 शिपबिल्डिंग स्टॉक्स?
