TV9 NETWORK
User
Sign In

By signing in or creating an account, you agree with Associated Broadcasting Company's Terms & Conditions and Privacy Policy.

सोने-चांदी में अगले हफ्ते भी तेजी के आसार, ₹3 लाख पहुंच सकती है सिल्वर; US सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर नजर

ग्लोबल जियोपॉलिटिकल टेंशन, ट्रंप की टैरिफ नीति पर US सुप्रीम कोर्ट का फैसला और महंगाई से जुड़े अहम आंकड़े अगले हफ्ते सोना-चांदी की कीमतों की दिशा तय करेंगे. एक्सपर्ट्स का मानना है कि किसी भी गिरावट में निवेश का मौका मिल सकता है, क्योंकि सेफ-हेवन डिमांड मजबूत बनी हुई है.

सोने और चांदी की कीमत Image Credit: FreePik

Gold and Silver Price Outlook: अगले हफ्ते सोना और चांदी की कीमतों में सकारात्मक रुझान बने रहने की उम्मीद जताई जा रही है. एक्सपर्ट्स का मानना है कि वैश्विक स्तर पर बढ़ते जियो पॉलिटिकल टेंशन और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ नीति पर US सुप्रीम कोर्ट के आने वाले फैसले को लेकर अनिश्चितता, बुलियन मार्केट को सपोर्ट देती रहेगी. इसके अलावा अमेरिका, भारत और जर्मनी से आने वाले महंगाई के आंकड़े, चीन के ट्रेड और निवेश से जुड़े डेटा और अमेरिकी फेडरल रिजर्व के अधिकारियों के बयान भी बाजार की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभाएंगे.

गिरावट में निवेश!

JM Financial Services के वाइस प्रेसिडेंट (कमोडिटी एंड करेंसी रिसर्च) प्रणव मेर के मुताबिक, मौजूदा माहौल में सोना-चांदी में आई किसी भी गिरावट को निवेश के मौके के तौर पर देखा जा सकता है. उनका कहना है कि US सुप्रीम कोर्ट में ट्रंप की ट्रेड टैरिफ से जुड़ी सुनवाई और वैश्विक स्तर पर जारी तनाव एक बार फिर निवेशकों का फोकस सेफ-हेवन एसेट्स पर ले आएंगे.

MCX पर सोने-चांदी की चाल

पिछले हफ्ते MCX पर सोना करीब 3,058 रुपये यानी 2.25 फीसदी चढ़कर 1,38,819 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ. भले ही हफ्ते के दौरान कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला, लेकिन ट्रेंड मजबूत बना रहा. Angel One के रिसर्च एक्सपर्ट पृथ्वमेश मल्ल्या के मुताबिक, तकनीकी तौर पर सोना अगले हफ्ते 1,41,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर की ओर बढ़ सकता है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने ने मजबूती दिखाई और कीमतें करीब 4 फीसदी उछलकर 4,500 डॉलर प्रति औंस के आसपास बंद हुईं.

वहीं चांदी ने भी जबरदस्त तेजी दिखाई. MCX पर चांदी करीब 6.94 फीसदी उछलकर 2,52,725 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई, जबकि हफ्ते के दौरान यह रिकॉर्ड स्तर 2,59,692 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई थी. इंटरनेशनल मार्केट में चांदी करीब 12 फीसदी की छलांग के साथ 79 डॉलर प्रति औंस के पास पहुंच गई.

3 लाख रुपये पहुंच सकती है चांदी?

एक्सपर्ट्स के मुताबिक, बढ़ते ग्लोबल टेंशन, रूस-यूक्रेन संघर्ष, ईरान में अशांति और अन्य अंतरराष्ट्रीय घटनाओं ने सेफ-हेवन डिमांड को मजबूत किया है. इसके अलावा गोल्ड और सिल्वर ETF में लगातार निवेश बढ़ रहा है, जिससे कीमतों को और सहारा मिल रहा है. हालांकि, बीच-बीच में डॉलर की मजबूती तेजी पर थोड़ा दबाव डाल सकती है. प्रणव मेर का कहना है कि चांदी की तेजी बरकरार रही तो इसके दाम 2,80,000 से 3,00,000 रुपये प्रति किलो तक भी जा सकते हैं.

ये भी पढ़ें- सोमनाथ मंदिर से महमूद गजनवी ने कितना लूटा था सोना, 1000 साल बाद फिर जिंदा हुआ सवाल; आज होती इतनी कीमत