Gold-Silver Price Today 19-02-2026: चांदी-सोना आज फ्लैट, डॉलर की मजबूती और फेड संकेतों से निवेशक सतर्क
कीमती धातुओं के बाजार में आज हलचल देखने को मिली है. वैश्विक संकेत, करेंसी मूवमेंट और सेंट्रल बैंक से जुड़े अपडेट्स ने निवेशकों का ध्यान खींचा है. सोना-चांदी की चाल को लेकर बाजार में नई अटकलें लगाई जा रही हैं, जिनका असर आगे की रणनीति पर पड़ सकता है.
Latest Gold and Silver Price: गुरुवार को चांदी और सोने की कीमतों में हल्की गिरावट देखने को मिली. एशियाई बाजारों में सुस्ती, खासकर चीन समेत कई देशों में लूनर न्यू ईयर की छुट्टियों के चलते ट्रेडिंग कम रही. इसी बीच अमेरिकी डॉलर की मजबूती और अमेरिकी फेडरल रिजर्व से जुड़े संकेतों ने कीमती धातुओं पर दबाव बनाया, जिससे घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में दाम नीचे आए.
MCX पर चांदी और सोने का हाल
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर चांदी ने लाल निशान से शुरुआत की और 0.07 फीसदी गिरकर दिन के निचले स्तर 2,42,439 रुपये प्रति किलो पर आ गई. वहीं सोने की कीमत में भी हल्की कमजोरी दिखी और यह 0.04 फीसदी फिसलकर 1,55,116 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया.
हालांकि, सुबह 9.40 के आसपास दोनों मेटल हरे निशान की ओर जाने लगे. सिल्वर 0.61 की तेजी के साथ 2,45,749 रुपये पर पहुंच गया वहीं सोने में 0.22 तेजी के साथ 1,56,100 रुपये पर है. बाजार में कारोबार सीमित रहा, लेकिन डॉलर की मजबूती का असर साफ दिखा.
स्पॉट प्राइस और बुलियन का क्या है हाल
वैश्विक स्तर पर भी चांदी और सोने में कमजोरी दर्ज की गई. स्पॉट सिल्वर 0.5 फीसदी गिरकर 76.83 डॉलर प्रति औंस पर आ गई. इससे पहले सत्र में चांदी की कीमत में 5 फीसदी से ज्यादा की तेज गिरावट देखी जा चुकी थी. स्पॉट गोल्ड 0.4 फीसदी कमजोर होकर 4,961.57 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया. अमेरिकी गोल्ड फ्यूचर्स भी 0.6 फीसदी गिरकर 4,981 डॉलर पर कारोबार करते दिखे. अन्य कीमती धातुओं में प्लैटिनम और पैलेडियम में भी हल्की गिरावट दर्ज की गई.
बुलियन मार्केट की बात करें तो यहां सोने की कीमतों में मामूली बढ़त देखने को मिली जिसके साथ ही कीमत 1,56,550 रुपये है, वहीं सिल्वर की कीमत तेजी के साथ 2,46,720 रुपये पर है.

डॉलर और फेड का असर
आज की गिरावट की बड़ी वजह अमेरिकी डॉलर का मजबूत होना रहा. डॉलर एक हफ्ते से ज्यादा के ऊंचे स्तर पर पहुंच गया, जिससे डॉलर में कीमत तय होने वाली धातुएं अन्य मुद्राओं के निवेशकों के लिए महंगी हो गईं. डॉलर की यह मजबूती अमेरिकी फेडरल रिजर्व की बैठक के मिनट्स आने के बाद देखने को मिली. इन मिनट्स से संकेत मिला कि फेड ने पिछली बैठक में ब्याज दरें स्थिर रखने का फैसला लगभग सर्वसम्मति से लिया था.
यह भी पढ़ें: इन 7 Railway PSU Stock में सरकार घटाएगी हिस्सेदारी, 80000 करोड़ जुटाने का प्लान, देखें लिस्ट में कौन शामिल?
आगे की नीति को लेकर अनिश्चितता
हालांकि, फेड के भीतर आगे की नीति को लेकर मतभेद बने हुए हैं. कुछ अधिकारी महंगाई ऊंची रहने पर दरें और बढ़ाने के पक्ष में दिखे, जबकि कुछ ने संकेत दिया कि महंगाई नरम पड़ने पर दरों में कटौती का समर्थन किया जा सकता है. इसी हफ्ते आने वाला अमेरिकी महंगाई का आंकड़ा अब बाजार के लिए अहम संकेत देगा.
बुधवार को यूक्रेन और रूस के बीच जेनेवा में हुई शांति वार्ता बेनतीजा रहने के बाद सोने और चांदी में सेफ हेवन मांग से तेजी आई थी. लेकिन आज डॉलर की मजबूती ने उस असर को कमजोर कर दिया और कीमतों में गिरावट देखने को मिली.
Latest Stories
PACL घोटाले में ED की सबसे बड़ी कार्रवाई, ₹10,021 करोड़ की 247 संपत्तियां अटैच, जानें 48000 करोड़ का कैसे लगा था चूना
गोल्ड और सिल्वर के फ्यूचर्स ट्रेडर को बड़ी राहत, MCX और NSE ने हटाया अतिरिक्त मार्जिन
क्या जल्द ही होने वाला है अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध? रिपोर्ट में दावा कई हफ्तों तक चल सकता है वॉर
