तेजी के साथ खुला शेयर बाजार लेकिन फिर निफ्टी-सेंसेक्स लुढ़के, एचसीएल टेक, इंफोसिस समेत IT शेयरों में दिख रही बड़ी तेजी

सकारात्मक ग्लोबल संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार बढ़त के साथ खुले और निफ्टी 25,850 के ऊपर ट्रेड करता दिखा. आईटी शेयरों में तेजी रही, जबकि कुछ बैंकिंग और एविएशन स्टॉक्स दबाव में रहे. गिफ्ट निफ्टी हल्की बढ़त में रहा, वहीं एशियाई बाजार में निक्केई और स्ट्रेट्स टाइम्स में भी मजबूत तेजी देखने को मिली.

शेयर मार्केट Image Credit: Tv9

Opening Bell: ग्लोबल बाजारों से मिले सकारात्मक संकेतों के चलते गुरुवार यानी 19 फरवरी को भारतीय शेयर बाजार बढ़त के साथ खुले. शुरुआती कारोबार में निफ्टी 25,850 के ऊपर खुला और सेंसेक्स 52.43 अंक यानी 0.06% की बढ़त के साथ 83,786.68 पर था जबकि निफ्टी 26.35 अंक यानी 0.10% चढ़कर 25,845.70 पर कारोबार कर रहा था. बाजार में 1398 शेयरों में तेजी, 839 में गिरावट और 144 शेयरों में कोई बदलाव नहीं देखा गया. वहीं, आईटी शेयरों में रैली देखने को मिल रही है. वहीं, बाजार खुलने के कुछ मिनट बाद ही निफ्टी और सेंसेक्स लाल निशान में कारोबार करने लगे.

इन शेयरों में हलचल

निफ्टी पर HCL टेक्नोलॉजीज, ONGC, इंफोसिस, TCS और टेक महिंद्रा प्रमुख गेनर्स रहे. वहीं इंटरग्लोब एविएशन, HDFC लाइफ, अपोलो हॉस्पिटल्स, बजाज फाइनेंस और कोटक महिंद्रा बैंक शुरुआती कारोबार में दबाव में नजर आए.

सेंसेक्स के गेनर (सुबह 9:17 बजे)

स्टॉककीमतबदलाव
HCLTECH1488.00+1.44%
INFY1385.90+0.90%
TECHM1517.05+0.88%
TCS2718.00+0.87%
MARUTI15231.70+0.43%
TATASTEEL209.65+0.31%
BHARTIARTL2027.10+0.28%
NTPC369.25+0.27%
HINDUNILVR2329.40+0.25%
ETERNAL277.60+0.11%

सेंसेक्स के लूजर (सुबह 9:17 बजे)

स्टॉककीमतबदलाव
TITAN4247.25-0.02%
M&M3527.45-0.09%
SUNPHARMA1722.30-0.12%
ULTRACEMCO13026.25-0.17%
HDFCBANK923.00-0.18%
LT4316.80-0.19%
POWERGRID299.85-0.20%
ICICIBANK1404.05-0.28%
BAJAJFINSV2053.65-0.34%
RELIANCE1436.00-0.36%
TRENT4168.00-0.43%
BEL445.65-0.45%
AXISBANK1370.75-0.46%
BAJFINANCE1018.95-0.47%
KOTAKBANK424.20-0.49%
ITC330.45-0.62%
ADANIPORTS1540.35-0.68%
ASIANPAINT2402.55-1.23%
KWIL29.02-1.36%
INDIGO4881.00-1.98%

एशियन मार्केट का हाल

  • गिफ्ट निफ्टी सुबह करीब 25,817 के स्तर पर ट्रेड करता दिखा, जो हल्की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है. इससे संकेत मिल रहे हैं कि भारतीय बाजार की शुरुआत सीमित दायरे में सकारात्मक रह सकती है.
  • वहीं जापान का प्रमुख इंडेक्स निक्केई 225 मजबूती के साथ कारोबार कर रहा है. इंडेक्स करीब 57,634 पर पहुंच गया, जिसमें लगभग 0.86% की तेजी देखी गई. निक्केई में रुख फिलहाल “वेरी बुलिश” बना हुआ है और टेक व एक्सपोर्ट शेयरों में खरीदारी दिख रही है.
  • सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स भी तेजी के साथ कारोबार कर रहा है. यह इंडेक्स करीब 4,994 पर है और इसमें 1% से ज्यादा की बढ़त दर्ज की गई है. एशियाई बाजारों में यह तेजी वैश्विक संकेतों और निवेशकों की मजबूत धारणा को दर्शाती है.

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.