टाइटन, तनिष्क नहीं बल्कि लैब-ग्रोन डायमंड सेक्टर में ये कंपनी है ‘बादशाह’, USA से मिला मेगा ऑर्डर, फोकस में रखें शेयर

Goldiam International लैब-ग्रोन डायमंड ज्वेलरी सेगमेंट में मजबूत पकड़ के साथ निवेशकों के रडार पर है. कंपनी के मार्जिन और एक्सपोर्ट ऑर्डर मजबूत हैं जबकि शेयर ने 3 और 5 साल में शानदार रिटर्न दिया है. मजबूत बैलेंस शीट और LGD डिमांड से आगे भी ग्रोथ की उम्मीद बनी हुई है.

लैब ग्रोन डायमंड Image Credit: canva

ज्वेलरी सेक्टर में जहां आम तौर पर टाइटन, तनिष्क और कल्याण जैसे रिटेल ब्रांड सुर्खियों में रहते हैं. वहीं एक एक्सपोर्ट-बेस्ड कंपनी Goldiam International चुपचाप लैब-ग्रोन डायमंड (LGD) सेगमेंट में मजबूत पकड़ बना चुकी है. कंपनी ने अपने बिजनेस मॉडल का बड़ा हिस्सा इसी सेगमेंट पर शिफ्ट कर दिया है और अब उसकी करीब 90.5% बिक्री लैब-ग्रोउन डायमंड ज्वेलरी से आती है. निवेशक इस शेयर पर नजर रख सकते हैं.

Q3 FY26 के नतीजे

कंपनी की Q3 FY26 प्रेजेंटेशन के मुताबिक, इस रणनीति का असर उसके नतीजों में भी दिख रहा है. तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड रेवेन्यू करीब ₹340 करोड़ रहा, जो सालाना आधार पर 18% ज्यादा है. EBITDA करीब ₹91 करोड़ और शुद्ध मुनाफा करीब ₹68 करोड़ रहा. कंपनी का EBITDA मार्जिन 26% से ज्यादा और PAT मार्जिन करीब 20% रहा, जो ज्वेलरी एक्सपोर्ट सेक्टर में काफी मजबूत माना जाता है.

अमेरिका पर फोकस

Goldiam का फोकस घरेलू रिटेल स्टोर बढ़ाने के बजाय एक्सपोर्ट मार्केट, खासकर अमेरिका पर है. अमेरिका में शादी और फैशन ज्वेलरी में लैब-ग्रोउन डायमंड की मांग तेजी से बढ़ रही है. कम कीमत और बेहतर डिजाइन विकल्पों के कारण युवा ग्राहकों में इनकी लोकप्रियता बढ़ी है. इसी ट्रेंड को देखते हुए कंपनी ने जल्दी ही इस सेगमेंट में निवेश बढ़ाया और अपनी डिजाइन व मैन्युफैक्चरिंग क्षमता को उसी हिसाब से ढाला.

ऑर्डर बुक

कंपनी को हाल ही में ₹80 करोड़ के नए एक्सपोर्ट ऑर्डर मिले हैं जिन्हें अप्रैल 2026 तक पूरा किया जाना है. दिसंबर 2025 तक ऑर्डरबुक करीब ₹180 करोड़ की थी, जिससे आने वाले महीनों के लिए रेवेन्यू विजिबिलिटी मजबूत दिखती है. कंपनी के पास ₹500 करोड़ से ज्यादा कैश भी है, जो विस्तार और बाजार के उतार-चढ़ाव से निपटने में मदद कर सकता है. वहीं, ग्लोबल स्तर पर LGD की सप्लाई बढ़ने से कीमतों पर दबाव आ सकता है और अमेरिकी बाजार में मांग ब्याज दरों व खर्च पर निर्भर रहेगी.

शेयर का हाल

पैरामीटरडेटा
शेयर नामGoldiam International Ltd
मौजूदा कीमत (18 फरवरी)₹384
मार्केट कैप₹4,338 करोड़
52 हफ्ते हाई₹444
52 हफ्ते लो₹251
P/E रेशियो27.7
ROCE24.6%
ROE17.1%
1 साल रिटर्न7.92%
3 साल रिटर्नकरीब 150%
5 साल रिटर्न490% से अधिक

इसे भी पढ़ें: इन 3 कॉपर स्टॉक्स पर टिकी है निवेशकों की नजर, तांबे की मांग में 12% तक आएगी तेजी, Hindustan Copper भी लिस्ट में शामिल

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.