Gold Silver Rate Today 16-02-2026: सोने में हल्की गिरावट, चांदी 8000 रुपये टूटी; देखें आज का ताजा रेट
Gold Silver Rate Today 16-02-2026: सोना और चांदी की कीमतों में आज गिरावट दर्ज की गई है. 24 कैरेट सोना 155070 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है, जबकि चांदी 237880 रुपये प्रति किलो पर कारोबार कर रही है. एक दिन में सोने में 0.93 फीसदी और चांदी में 3.32 फीसदी की कमी आई है.
Gold Rate Today: देश में आज सोने चांदी के कीमतों में गिरावट तेज दर्ज की गई है. रिटेल मार्केट में सोना में 1450 रुपये की गिरावट तो वहीं चांदी में 3320 रुपये की गिरावट देखने को मिली है. जिसके बाद 24 कैरेट सोना 155070 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है. वहीं चांदी 237880 रुपये प्रति किलो के स्तर पर आ गई है. MCX पर भी दोनों की कीमतें कमजोर बनी हुई हैं. अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी दाम नरम बने हुए हैं.
24 कैरेट गोल्ड की कीमत
24 कैरेट सोना आज 155070 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है. इसमें आज 0.93 फीसदी यानी की 1450 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है. तो वहीं 22 कैरेट सोना 142148 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है.
चांदी की कीमत में तेज गिरावट
चांदी 999 फाइन आज 237880 रुपये प्रति किलो पर है. एक दिन पहले के मुकाबले चांदी में 3.3 फीसदी यानी की 8180 रुपये की गिरावट आई है. पिछले एक सप्ताह में भी चांदी के दाम करीब 9.81 फीसदी टूटे हैं. इससे बाजार में दबाव का माहौल बना हुआ है.
1 साल में सोना- चांदी का रिटर्न
हालांकि आज गिरावट है, लेकिन लंबी अवधि में दोनों मेटल्स ने अच्छा रिटर्न दिया है. एक साल पहले 24 कैरेट सोना 84880 रुपये प्रति 10 ग्राम था, जो अब 155070 रुपये हो गया है. यानी करीब 82.69 फीसदी की बढ़त दर्ज हुई है. चांदी भी एक साल में 95980 रुपये से बढ़कर 237880 रुपये प्रति किलो हो गई है. इसमें करीब 147.84 फीसदी की तेजी रही है.
ये भी पढ़ें- दिल्ली में आज से शुरू होगा India AI Summit 2026, Sam Altman और Sundar Pichai होंगे शामिल, भारत बनेगा AI का नया हब
MCX और अंतरराष्ट्रीय बाजार का हाल
MCX पर सोना 154755 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है. इसमें 1140 रुपये की गिरावट दर्ज हुई है. चांदी MCX पर 236853 रुपये प्रति किलो पर है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में US Comex पर सोना 5010.80 डॉलर प्रति औंस और चांदी 75.26 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही है. वहां भी गिरावट का रुख बना हुआ है.
Latest Stories
Silver Price Today: 4 अप्रैल को क्या हैं चांदी के भाव? जानें दिल्ली, लखनऊ समेत आपके शहर के ताजा रेट
ईरान में गिरा अमेरिकी फाइटर जेट, एक पायलट रेस्क्यू, दूसरे के लिए इनाम की घोषणा
अगर 100 डॉलर के ऊपर बनी रही कच्चे तेल की कीमत, तो 6% से आगे निकल जाएगी महंगाई; फिर RBI बढ़ा सकता है ब्याज दर
