घर खरीदने का है प्लान? 7.10% से शुरू हो रहा होम लोन; जानें Banks और HFCs की तुलना में कहां मिल रही सस्ती ब्याज दर

RBI ने जून 2026 की मौद्रिक नीति में रेपो रेट 5.25% पर बरकरार रखा है. इसके बाद Bank of India और Indian Overseas Bank 7.10 फीसदी की शुरुआती दर पर सबसे सस्ता होम लोन दे रहे हैं. LIC Housing Finance 7.15 फीसदी से लोन ऑफर कर रही है. बेहतर क्रेडिट स्कोर और बैलेंस ट्रांसफर जैसे विकल्पों से कम ब्याज दर का लाभ लिया जा सकता है.

होम लोन Image Credit: Money9live/Canva

Home Loan Interest Rate: अगर आप नया घर खरीदने की तैयारी कर रहे हैं और होम लोन लेने का सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए काम की है. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने जून 2026 की मौद्रिक नीति समीक्षा में रेपो रेट को 5.25 फीसदी पर स्थिर रखने का फैसला किया है. पश्चिम एशिया संकट के चलते महंगाई का जोखिम बढ़ने के बावजूद केंद्रीय बैंक ने ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया.

RBI के इस फैसले के बाद होम लोन की ब्याज दरों में तत्काल कटौती की संभावना कम हो गई है. ऐसे में ग्राहकों के लिए यह जानना जरूरी हो जाता है कि इस समय कौन-सा बैंक सबसे कम ब्याज दर पर होम लोन ऑफर कर रहा है.

पब्लिक सेक्टर बैंकों में कहां मिल रहा सबसे सस्ता होम लोन?

पब्लिक सेक्टर के बैंकों में बैंक ऑफ इंडिया और इंडियन ओवरसीज बैंक सबसे कम 7.10 फीसदी सालाना की शुरुआती ब्याज दर पर होम लोन दे रहे हैं. इनके बाद केनरा बैंक और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया 7.15 फीसदी की शुरुआती दर ऑफर कर रहे हैं.

बैंकब्याज दर (प्रति वर्ष)
Bank of India7.10%
Indian Overseas Bank7.10%
Canara Bank7.15%
Union Bank of India7.15%
Bank of Baroda7.20%
Punjab National Bank7.50%
State Bank of India (SBI)7.25%
ऑफिशियल वेबसाइट

प्राइवेट बैंकों में किसका ऑफर बेहतर?

प्राइवेट सेक्टर में फेडरल बैंक सबसे कम 7.30% की शुरुआती दर पर होम लोन दे रहा है। इसके बाद कोटक महिंद्रा बैंक 7.60% और HDFC बैंक व IDFC First Bank 7.75% की शुरुआती दर पर लोन ऑफर कर रहे हैं।

बैंकब्याज दर (प्रति वर्ष)
Federal Bank7.30%
Kotak Mahindra Bank7.60%
HDFC Bank7.75%
IDFC First Bank7.75%
Axis Bank8.00%
ऑफिशियल वेबसाइट

हाउसिंग फाइनेंस कंपनियों में कौन आगे?

अगर आप बैंक की बजाय हाउसिंग फाइनेंस कंपनी से लोन लेना चाहते हैं, तो LIC Housing Finance सबसे सस्ता विकल्प है। कंपनी 7.15% सालाना की शुरुआती दर पर होम लोन उपलब्ध करा रही है।

कंपनीब्याज दर (प्रति वर्ष)
LIC Housing Finance7.15%
Bajaj Housing Finance7.25%
PNB Housing Finance7.75%
Aadhar Housing Finance8.50%
ऑफिशियल वेबसाइट

सबसे कम ब्याज पर लोन कौन दे रहा?

रैंकसंस्थाब्याज दर
1Bank of India7.10%
1Indian Overseas Bank7.10%
2Canara Bank7.15%
2Union Bank of India7.15%
2LIC Housing Finance7.15%
3Bank of Baroda7.20%
3Punjab National Bank7.20%
4SBI7.25%
4Bajaj Housing Finance7.25%
ऑफिशियल वेबसाइट

कम ब्याज दर पर होम लोन कैसे मिलेगा?

अगर आप सबसे कम ब्याज दर पर होम लोन चाहते हैं, तो आपका क्रेडिट स्कोर 750 से ऊपर होना चाहिए। बेहतर क्रेडिट स्कोर होने पर ब्याज दर में 0.5% से 1% तक की कमी मिल सकती है.

इसके अलावा अच्छी क्रेडिट प्रोफाइल वाले सह-आवेदक को जोड़ना, स्थिर नौकरी या नियमित आय दिखाना और बैंक से ब्याज दर पर बातचीत करना भी फायदेमंद साबित हो सकता है. कई बैंक महिला सह-उधारकर्ता वाले संयुक्त होम लोन पर 0.25% तक कम ब्याज दर का लाभ भी देते हैं.

इसे भी पढे़ं- Yes Bank को लगा बड़ा झटका, महाराष्ट्र GST विभाग ने भेजा ₹63.26 करोड़ का नोटिस; जानें पूरा मामला