भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर बड़ा अपडेट, मार्च तक समझौता तय! CEA अनंत नागेश्वरन का दावा
भारत-यूएस ट्रेड डील की माथापच्ची जल्द ही खत्म होने वाली है. इसे लेकर भारत के मुख्य आर्थिक सलाहकार (CEA) वी. अनंत नागेश्वरन ने बड़ा अपडेट दिया है. उन्होंने बताया कि कब तक ये मसला हल होने की उम्मीद है. उनके इस बयान का बाजार पर कैसा असर रहेगा, ये देखना होगा.
India-US trade deal: भारत-अमेरिका के बीच ट्रेड डील को लेकर लंबे समय चल रही माथापच्ची जल्द खत्म हो सकती है. नए साल के आगाज के साथ ही इस मुद्दे पर विराम लग सकता है. इसके संकेत भारत के मुख्य आर्थिक सलाहकार (CEA) वी. अनंत नागेश्वरन ने दी है. उन्होंने डील को लेकर 11 दिसंबर को बड़ा अपडेट दिया है.
एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में CEA नागेश्वरन ने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच ज्यादातर ट्रेड मुद्दे सुलझ चुके हैं. इसके मार्च तक फाइनल होने की उम्मीद है. इसलिए उन्होंने सकारात्मक रुख रखते हुए कहा कि अगर मार्च तक डील नहीं होती है तो उन्हें हैरानी होगी.
Bloomberg TV को दिए इंटरव्यू में उन्होंने भरोसा जताया कि मार्च 2026 तक दोनों देशों के बीच लग्भग समझौता हो जाएगा. इसके अलावा, नागेश्वरन ने FY27 की आर्थिक स्थिति को सकारात्मक बताते हुए कहा कि अर्थव्यवस्था में अच्छा मोमेंटम दिख रहा है.
यह भी पढ़ें: Wakefit Innovations IPO: लिस्टिंग से पहले ही GMP धड़ाम, ₹36 से ₹0 पहुंचा, आज अलॉटमेंट, ऐसे देखें शेयर मिले या नहीं
ये बयान ऐसे समय में आए हैं जब US ट्रेड रिप्रेजेंटेटिव जैमिसन ग्रीर ने कहा कि भारत ने अमेरिका यानी वॉशिंगटन को अब तक सबसे अच्छे ऑफर दिए हैं, क्योंकि दोनों देश अब भी ट्रेड डील पर बातचीत कर रहे हैं.
ग्रीर ने दिया था ये बयान
एक पहले की पीटीआई रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका के ट्रेड प्रतिनिधि (USTR) जैमिसन ग्रीर ने अमेरिका में मंगलवार को सीनेट विनियोग उपसमिति की एक सुनवाई के दौरान कहा कि भारत ने प्रस्तावित द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर बात की. उन्होंने कहा था कि अमेरिका को भारत से अब तक के सबसे अच्छे प्रस्ताव मिले हैं, भले ही अमेरिकी फसल और कॉर्न, सोयाबीन, गेहूं और कपास तक पहुंच को लेकर मतभेद अभी भी बने हुए हैं, लेकिन वे काफी आगे बढ़कर काम कर रहे हैं. जिन प्रस्तावों पर वे हमसे बात कर रहे हैं, वे अब तक किसी भी देश से मिले सबसे अच्छे प्रस्ताव हैं. इसलिए मुझे लगता है कि यह एक संभावित वैकल्पिक बाजार हो सकता है.
कितना लगा था टैरिफ?
27 अगस्त से अमेरिका ने भारतीय निर्यात पर 50% टैरिफ लगाया था, जिसमें 25% पेनाल्टी शुल्क भी शामिल है, जो रूस से भारत की जारी तेल ख़रीद से जुड़ा हुआ है. हाई टैरिफ का असर झींगा, कपड़ा, चमड़ा और जूते-चप्पल जैसे श्रम-प्रधान क्षेत्रों पर पड़ा है. टैरिफ के बाद से ही भारत और अमेरिका के रिश्ते गड़बड़ा गए हैं.
Latest Stories
सरकार ने प्रमुख पेट्रोकेमिकल्स से कस्टम ड्यूटी हटाई, युद्ध से महंगाई का डर, इन सेक्टर्स को मिलेगी राहत
Silver Price Today: 2 अप्रैल को 12 हजार रुपये सस्ती हुई चांदी, जानें दिल्ली-पटना समेत आपके शहर में क्या है भाव
Gold Price Today: 2279 रुपये सस्ता हुआ सोना, 24K और 22K गोल्ड के लेटेस्ट रेट, जानें आपके शहर में क्या है कीमत
