RCB की रेस में नया ट्विस्ट! अचानक बिड़ला-ब्लिट्जर ने मारी एंट्री, अब करोड़ों की इस डील में कौन मारेगा बाजी?
अब आदित्य बिड़ला ग्रुप और अमेरिकी स्पोर्ट्स निवेशक डेविड ब्लिट्जर का कंसोर्टियम भी RCB में दिलचस्पी दिखा सकता है. इससे मुकाबला और भी दिलचस्प हो गया है. RCB की पूरी हिस्सेदारी की कीमत करीब 2 अरब डॉलर यानी लगभग 16,000 करोड़ रुपये तक हो सकती है. हालांकि कुछ निवेशक इसे 1.5 से 1.7 अरब डॉलर के बीच आंक रहे हैं.
IPL-RCB: IPL की दुनिया में इस समय एक बड़ी हलचल चल रही है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की हिस्सेदारी बिकने की खबरों के बीच अब एक नया नाम सामने आया है. पहले जहां कुछ चुनिंदा बड़े निवेशक ही इस रेस में थे, वहीं अब आदित्य बिड़ला ग्रुप और अमेरिकी स्पोर्ट्स निवेशक डेविड ब्लिट्जर का कंसोर्टियम भी इस टीम में दिलचस्पी दिखा सकता है. इससे मुकाबला और भी दिलचस्प हो गया है.
RCB सिर्फ एक क्रिकेट टीम नहीं बल्कि एक बड़ा ब्रांड है, जिसकी वैल्यू लगातार बढ़ रही है. ऐसे में हर बड़ा निवेशक इसमें पैसा लगाना चाहता है. अगर बिड़ला-ब्लिट्जर की एंट्री होती है, तो यह डील IPL इतिहास की सबसे बड़ी और रोमांचक बोली में बदल सकती है. फिलहाल स्थिति तेजी से बदल रही है और अंतिम फैसला अभी बाकी है.
RCB की बिक्री प्रक्रिया में नया मोड़
RCB की मालिक कंपनी RCSPL अपनी हिस्सेदारी बेचने पर विचार कर रही है. इस कंपनी के पास IPL और WPL दोनों में खेलने वाली RCB टीम का मालिकाना हक है. अब खबर है कि आदित्य बिड़ला ग्रुप और डेविड ब्लिट्जर का कंसोर्टियम, जो पहले राजस्थान रॉयल्स में दिलचस्पी ले रहा था, अब RCB के लिए भी बोली लगाने पर विचार कर रहा है. हालांकि अभी तक कोई अंतिम फैसला नहीं हुआ है.
तीन बड़ी पार्टियों के बीच टक्कर संभव
- अगर बिड़ला-ब्लिट्जर इस रेस में आते हैं, तो मुकाबला तीन बड़े समूहों के बीच होगा.
- पहला कंसोर्टियम डॉ. रंजन पई के नेतृत्व में है, जिसमें KKR और टेमासेक जैसे बड़े निवेशक शामिल हैं.
- दूसरा EQT और प्रेमजी इन्वेस्ट का ग्रुप है.
कितनी हो सकती है RCB की कीमत
रिपोर्ट के अनुसार, RCB की पूरी हिस्सेदारी की कीमत करीब 2 अरब डॉलर यानी लगभग 16,000 करोड़ रुपये तक हो सकती है. हालांकि कुछ निवेशक इसे 1.5 से 1.7 अरब डॉलर के बीच आंक रहे हैं. असली वैल्यू बोली और जांच के बाद साफ होगी. IPL के नियमों के अनुसार, कोई भी एक व्यक्ति या कंपनी एक ही समय में दो टीमों की मालिक नहीं हो सकती. इसलिए अगर कोई निवेशक RCB में आता है, तो उसे दूसरी टीम से दूरी बनानी होगी.
बिड़ला और ब्लिट्जर का स्पोर्ट्स कनेक्शन
आदित्य बिड़ला ग्रुप पहले भी खेलों से जुड़ा रहा है. वहीं डेविड ब्लिट्जर दुनिया भर में कई बड़ी स्पोर्ट्स टीमों में निवेश कर चुके हैं. IPL की कुल वैल्यू अब 18.5 अरब डॉलर तक पहुंच चुकी है. RCB इस समय सबसे वैल्यूएबल टीम मानी जा रही है. RCB की बिक्री सिर्फ एक डील नहीं बल्कि क्रिकेट और बिजनेस का बड़ा खेल बन चुकी है. आने वाले दिनों में इस पर सबकी नजर रहेगी.
ये भी पढ़ें – ईरान के नतांज न्यूक्लियर साइट पर फिर हमला, यूरेनियम केंद्र दूसरी बार बना निशाना, बढ़ा तनाव
Latest Stories
हवाई सफर हो सकता है महंगा, सरकार ने घरेलू उड़ानों पर से हटाई किराये की कैपिंग, इंडिगो संकट के समय किया था लागू
अपने रिकॉर्ड हाई लेवल को तोड़ेगा कच्चा तेल! WTI 98 डॉलर पर, तो ब्रेंट 112 डॉलर के पार
क्रिप्टो दुनिया में हड़कंप, CoinDCX के को-फाउंडर्स गिरफ्तार, कंपनी ने बताया फर्जीवाड़े की बड़ी साजिश
