शिवम दुबे 2 बच्चों के हैं पापा, जीते हैं ग्लैमरस लाइफ, पास में 8 ब्रांड एंडोर्समेंट, जानें सालाना कितनी है कमाई

क्रिकेटर शिवम दुबे अपने निजी जीवन में अक्सर चर्चा में रहें, लेकिन नीदरलैंड के खिलाफ उनकी शानदार बल्लेबाजी के बाद दुबे क्रिकेट फैंस के बीच वो हीरो बन गए हैं. ऐसे में आइए जानते हैं कौन हैं शिवम दुबे साल में कितनी करते हैं कमाई और कितने बच्चों के हैं पिता.

क्रिकेटर शिवम दुबे

भारतीय टीम की जीत की कहानी में कई बार ऐसे पल आते हैं, जब एक खिलाड़ी पूरा मैच पलट देता है. नीदरलैंड के खिलाफ मुकाबले में यही काम किया ऑलराउंडर शिवम दुबे ने. मुश्किल हालात में खेली गई उनकी विस्फोटक पारी ने टीम इंडिया को न सिर्फ संभाला, बल्कि जीत की राह भी दिखाई. 31 गेंदों पर 66 रन, स्ट्राइक रेट 200 से ज्यादा और छह छक्के, ये आंकड़े बताते हैं कि दुबे की बल्लेबाजी कितनी असरदार रही.

जब बाकी बल्लेबाज रन बनाने के लिए जूझते दिख रहे थे, तब दुबे ने आक्रामक अंदाज अपनाया. उन्होंने सिर्फ 25 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया और भारतीय पारी को मजबूत स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई. वैसे तो शिवम दुबे अपने निजी जीवन में अक्सर चर्चा में रहें, लेकिन नीदरलैंड के खिलाफ उनकी शानदार बल्लेबाजी के बाद दुबे क्रिकेट फैंस के बीच वो हीरो बन गए हैं.

कौन हैं शिवम दुबे?

महाराष्ट्र से ताल्लुक रखने वाले शिवम दुबे भारतीय क्रिकेट में एक बहुमुखी ऑलराउंडर के रूप में जाने जाते हैं.साफ-सुथरे स्ट्रोक प्ले और लंबे छक्कों के लिए उनकी पहचान है. दुबे ने साल 2019 में भारतीय टीम के लिए डेब्यू किया था. हालांकि, चोट और अस्थिर फॉर्म के कारण उनका अंतरराष्ट्रीय करियर उतार-चढ़ाव भरा रहा. आईपीएल में उन्होंने अपने प्रदर्शन से अलग पहचान बनाई. खासकर चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हुए दुबे ने कई मैचों में अहम योगदान दिया.

निजी जिंदगी भी रही चर्चा में

शिवम दुबे की निजी जिंदगी भी सुर्खियों में रही है. उन्होंने अंजुम खान को कई सालों तक डेट किया और साल 2021 में दोनों ने शादी की. उनकी पत्नी अंजुम खान ने 3 जनवरी, 2025 को एक बेटी को जन्म दिया है, जिसका नाम ‘मेहविश’ रखा गया है. इससे पहले, फरवरी 2022 में उनके घर एक बेटे का जन्म हुआ था, जिसका नाम ‘अयान’ है.

शिवम दुबे की नेट वर्थ 2025

OneCricket की रिपोर्ट्स के मुताबिक, शिवम दुबे की कुल संपत्ति 2025 में करीब 34 करोड़ रुपये हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, उनकी कमाई का प्रमुख सोर्स इंडियन प्रीमियर लीग है.

आईपीएल सैलरी में तेज उछाल

वर्षटीमसैलरी (₹ करोड़)
2019Royal Challengers Bangalore (RCB)₹ 5.00 Cr
2020Royal Challengers Bangalore (RCB)₹ 5.00 Cr
2021Rajasthan Royals (RR)₹ 4.40 Cr
2022Chennai Super Kings (CSK)₹ 4.00 Cr
2023Chennai Super Kings (CSK)₹ 4.00 Cr
2024Chennai Super Kings (CSK)₹ 4.00 Cr
2025Chennai Super Kings (CSK)₹ 12.00 Cr

बीसीसीआई कॉन्ट्रैक्ट और मैच फीस

चीजकमाई
कॉन्ट्रैक्ट ग्रेडGrade C
सालाना सैलरी₹ 1 करोड़

हर मैच की फीस

मैच का प्रकारएक मैच की कमाई
टेस्ट मैच₹ 15 लाख
वनडे (ODI)₹ 6 लाख
टी20 इंटरनेशनल (T20I)₹ 3 लाख

मुंबई में आलीशान घर

शिवम दुबे मुंबई के अंधेरी वेस्ट स्थित DLH Enclave में दो लग्जरी अपार्टमेंट्स के मालिक हैं. ये अपार्टमेंट्स 17वीं और 18वीं मंजिल पर स्थित हैं. प्रत्येक अपार्टमेंट की कीमत 27.50 करोड़ बताई जाती है. इसके अलावा जहां कई क्रिकेटर महंगी कारों के शौकीन होते हैं, वहीं दुबे का गैरेज सादा है. उनके पास एक Mercedes SUV है.

ब्रांड वैल्यू और एंडोर्समेंट

शिवम दुबे की कमाई सिर्फ क्रिकेट तक सीमित नहीं है. मैदान पर दमदार प्रदर्शन का फायदा उन्हें ब्रांड एंडोर्समेंट में भी मिलता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, शिवम दुबे फिलहाल सालाना करीब 5 से 6 करोड़ रुपये की कमाई सिर्फ स्पॉन्सरशिप और विज्ञापनों से करते हैं.

आईपीएल 2023 के बाद उनकी ब्रांड वैल्यू में तेज उछाल देखने को मिला. चेन्नई सुपर किंग्स की खिताबी जीत में उनकी अहम भूमिका रही, खासकर फाइनल मुकाबले में खेली गई पारी ने उन्हें सुर्खियों में ला दिया. यही वजह रही कि कई कंपनियों ने दुबे को अपने ब्रांड से जोड़ा. आज वे कई अलग-अलग कैटेगरी के ब्रांड्स के साथ काम कर रहे हैं.

ब्रांड का नामकैटेगरी / सेक्टर
Biryani by KiloFood & Beverage (बिरयानी & कबाब्स)
Parimatch SportsSports Apparel
BullrageAthleisure / Sportswear
Sareen SportsCricket Equipment (Bats)
T.T. GarmentsApparel (Men’s / Women’s / Children’s)
SportasyFantasy Sports Platform
MYPROTEINSports Nutrition / Supplements
Voods LifestyleWearable Tech & Audio Devices

इसे भी पढ़ें- अमेरिका-ईरान टेंशन के चलते खौलने लगीं तेल की कीमतें, जानें- किस लेवल पर है क्रूड का बड़ा ब्रेकआउट