दिल्ली-यूपी-पंजाब को अलर्ट! 5 फरवरी तक झेलना होगा घने कोहरे का कहर, हिमाचल प्रदेश-उत्तराखंड में बर्फबारी रहेगी जारी
पश्चिमी विक्षोभ के असर से उत्तर भारत में मौसम का मिजाज बदलने वाला है. दिल्ली, यूपी, पंजाब और हरियाणा समेत कई राज्यों में बारिश, बर्फबारी और घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है. अगले कुछ दिनों तक ठंड, कम दृश्यता और मौसम की मार बनी रह सकती है.
Weather Update 3 Feb: फरवरी की शुरुआत के साथ ही उत्तर भारत में ठंड का कहर कम होता नहीं दिख रहा. भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक3 फरवरी 2026 को पश्चिमी विक्षोभ के असर से पश्चिमी हिमालयी इलाकों जैसे जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी की संभावना है. इसके साथ ही उत्तर-पश्चिम भारत यानी राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और मध्य भारत (मुख्य रूप से मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़) के मैदानी इलाकों में भी हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है.
दिल्ली, यूपी, हरियाणा और पंजाब में बारिश के आसार
मौसम विभाग का कहना है कि 2 से 3 फरवरी के बीच उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब और पूर्वी राजस्थान के कई हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है. 3 फरवरी तक पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में सुबह के समय घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने की चेतावनी भी दी गई है. खासतौर पर अमृतसर, लुधियाना, पटियाला, हिसार, रोहतक, करनाल, मेरठ, मुरादाबाद और बरेली जैसे शहरों में दृश्यता काफी कम रह सकती है.
बीते 24 घंटों में कहां कैसा रहा मौसम
पिछले 24 घंटों में उत्तर भारत के कई हिस्सों में घना कोहरा दर्ज किया गया. पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में दृश्यता 50 मीटर से भी कम रही. हिमाचल प्रदेश, बिहार और ओडिशा के कुछ इलाकों में भी घना कोहरा छाया रहा. जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी दर्ज की गई, जबकि उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पूर्वी राजस्थान में अलग-अलग जगहों पर हल्की बारिश हुई.
न्यूनतम तापमान की स्थिति
तापमान की बात करें तो जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में न्यूनतम तापमान 0 से 5 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया. वहीं उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और मध्य प्रदेश के मैदानी इलाकों में न्यूनतम तापमान सामान्य से 3 से 5 डिग्री अधिक रहा. देश के मैदानी इलाकों में सबसे कम न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस अमृतसर में दर्ज किया गया. फरवरी की शुरुआत के साथ ही उत्तर भारत में मौसम एक बार फिर करवट लेता दिख रहा है. भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक 2 और 3 फरवरी 2026 को पश्चिमी विक्षोभ के असर से पश्चिमी हिमालयी इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी की संभावना है. इसके साथ ही उत्तर-पश्चिम भारत और मध्य भारत के मैदानी इलाकों में भी हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है.
दिल्ली, यूपी, हरियाणा और पंजाब में बारिश के आसार
मौसम विभाग का कहना है कि3 फरवरी के बीच उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब और पूर्वी राजस्थान के कई हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है. 3 फरवरी तक पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में सुबह के समय घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने की चेतावनी भी दी गई है. खासतौर पर अमृतसर, लुधियाना, पटियाला, हिसार, रोहतक, करनाल, मेरठ, मुरादाबाद और बरेली जैसे शहरों में दृश्यता काफी कम रह सकती है.
न्यूनतम तापमान की स्थिति
तापमान की बात करें तो जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में न्यूनतम तापमान 0 से 5 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया. वहीं उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और मध्य प्रदेश के मैदानी इलाकों में न्यूनतम तापमान सामान्य से 3 से 5 डिग्री अधिक रहा. देश के मैदानी इलाकों में सबसे कम न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस अमृतसर में दर्ज किया गया.
मौसम विभाग के अनुसार 5 फरवरी की रात से एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है, जिसका असर पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में दिखाई देगा. इसके चलते जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में फिर से बारिश और बर्फबारी हो सकती है. वहीं उत्तर प्रदेश, हरियाणा और राजस्थान के मैदानी इलाकों में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश के आसार बने रहेंगे.
घना कोहरा और शीत दिवस की चेतावनी
मौसम विभाग ने पंजाब में 3 फरवरी तक, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 5 फरवरी तक और पूर्वी उत्तर प्रदेश में 3 और 4 फरवरी की सुबह घने से बहुत घने कोहरे की चेतावनी जारी की है. ऐसे में यात्रियों और वाहन चालकों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.
मौसम विभाग के अनुसार 5 फरवरी की रात से एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है, जिसका असर पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में दिखाई देगा. इसके चलते जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में फिर से बारिश और बर्फबारी हो सकती है. वहीं उत्तर प्रदेश, हरियाणा और राजस्थान के मैदानी इलाकों में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश के आसार बने रहेंगे.
घना कोहरा और शीत दिवस की चेतावनी
मौसम विभाग ने पंजाब में 3 फरवरी तक, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 5 फरवरी तक और पूर्वी उत्तर प्रदेश में 3 और 4 फरवरी की सुबह घने से बहुत घने कोहरे की चेतावनी जारी की है. ऐसे में यात्रियों और वाहन चालकों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.
Latest Stories
T20 वर्ल्ड कप का वो मैच, जिसमें पहली बार दिखी थी धोनी की टैक्टिकल समझ; पाकिस्तान को नए अंदाज में दी थी पटखनी
वाराणसी और पटना में अब पानी के जहाजों की होगी मरम्मत, बजट में हुआ ऐलान; दुनिया में मिलेगी बड़ी पहचान
कैंसर मरीजों के लिए बजट 2026 में बड़ी राहत, 17 महंगी दवाइयों पर कस्टम ड्यूटी खत्म; इलाज हो जाएगा सस्ता
बजट 2026 में आम आदमी के लिए क्या हुए बड़े ऐलान जो सीधे आपकी जेब पर डालेंगे असर?
