MP में मेगा रोड प्रोजेक्ट, 22 किमी का टाइगर कॉरिडोर बनेगा 4 लेन हाईवे; 758 करोड़ के प्रोजेक्ट से बदलेगी तस्वीर

इटारसी से बैतूल के बीच स्थित 22 किलोमीटर लंबा ‘टाइगर कॉरिडोर’ अब चार लेन हाईवे में बदला जाएगा. इस प्रोजेक्ट के लिए केंद्र सरकार ने 758 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है. यह सड़क सिर्फ यात्रा को आसान नहीं बनाएगी, बल्कि पूरे इलाके के विकास को भी नई गति देगी.

सीएम मोहन यादव Image Credit: @Mohan Yadav/X

Tiger Corridor: मध्य प्रदेश में सड़क कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए एक बड़ा कदम उठाया गया है. इटारसी से बैतूल के बीच स्थित 22 किलोमीटर लंबा ‘टाइगर कॉरिडोर’ अब चार लेन हाईवे में बदला जाएगा. इस प्रोजेक्ट के लिए केंद्र सरकार ने 758 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है. यह सड़क सिर्फ यात्रा को आसान नहीं बनाएगी, बल्कि पूरे इलाके के विकास को भी नई गति देगी. खास बात यह है कि यह इलाका जंगलों और वन्यजीवों के लिए भी जाना जाता है, इसलिए सड़क निर्माण के साथ-साथ जानवरों की सुरक्षा का भी खास ध्यान रखा जाएगा. इस प्रोजेक्ट से व्यापार, पर्यटन और खेती से जुड़े लोगों को बड़ा फायदा मिलने की उम्मीद है.

चार लेन हाईवे को मिली मंजूरी

इटारसी-बैतूल सेक्शन में 22 किलोमीटर लंबे टाइगर कॉरिडोर को चार लेन बनाने की मंजूरी मिल गई है. इस पर करीब 758 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे. मुख्यमंत्री Mohan Yadav ने कहा कि इस प्रोजेक्ट से पूरे क्षेत्र का विकास तेजी से होगा. लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और कनेक्टिविटी मजबूत होगी.

उत्तर-दक्षिण को जोड़ेगा रास्ता

यह सड़क बैतूल को आगे नागपुर से जोड़ेगी, जिससे उत्तर और दक्षिण भारत के बीच यात्रा और आसान हो जाएगी. केंद्रीय मंत्री Nitin Gadkari के मुताबिक इस इलाके में खेती और खनिज संसाधन काफी हैं. सड़क चौड़ी होने से सामान की ढुलाई आसान होगी और किसानों को बाजार तक पहुंचने में मदद मिलेगी.

जानवरों की सुरक्षा का भी ध्यान

इस प्रोजेक्ट में 11 अंडरपास और ओवरपास बनाए जाएंगे ताकि जानवर सुरक्षित तरीके से सड़क पार कर सकें. इससे हादसे और वन्यजीवों की मौत कम होगी. नई सड़क बनने से माधव नेशनल पार्क, रतापानी और सतपुड़ा टाइगर रिजर्व जैसे पर्यटन स्थलों तक पहुंच आसान होगी. इससे पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा. यह प्रोजेक्ट न सिर्फ सड़क सुधार का काम है, बल्कि पूरे क्षेत्र की आर्थिक और सामाजिक स्थिति को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम है.

ये भी पढ़ें- गिरते बाजार में इन शेयरों ने दिखाया दम, एक महीने में 28 फीसदी तक भागे स्टॉक्स, जानें क्या है ट्रिगर?

Latest Stories

7 दिन तक नहीं थमेगा मौसम का कहर, UP समेत कई राज्यों में बारिश, ओले, तेज हवाओं के साथ ऑरेंज अलर्ट किया जारी

भारत-पाक के ऊपर बना 1000 KM का लंबा बादलों का घेरा, भारी बारिश का अलर्ट, इन राज्यों पर सबसे ज्यादा खतरा

कहीं बारिश तो कहीं तूफान का अलर्ट! आने वाले 4 दिनों में UP समेत इन 8 राज्यों में गिरेगा तापमान

रोज कितना तेल खाना है सही, ज्यादा सेवन बन सकता है बीमारी की वजह, FSSAI ने बताई हेल्दी लिमिट

रेल यात्रियों के लिए बड़ी राहत, अब ट्रेन छूटने से 30 मिनट पहले बदलें बोर्डिंग स्टेशन; जानें बोर्डिंग और कैंसिलेशन के नए नियम

यूपी-बिहार समेत कई राज्यों में आंधी, बारिश और बिजली गिरने का खतरा, IMD ने किया अलर्ट