20 मार्च को रिलीज हो रही ये 5 फिल्में, JioHotstar से लेकर ZEE5 तक, लगेगा एंटरटेनमेंट का मेला, देखें पूरी लिस्ट

अगर आप इस वीकेंड कुछ नया और मनोरंजक देखने की सोच रहे हैं, तो 20 मार्च आपके लिए खास रहने वाला है. JioHotstar, Netflix, Amazon Prime Video और ZEE5 जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कई दमदार फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हो रही हैं. क्राइम, ड्रामा और थ्रिल से भरपूर ये नई पेशकशें आपका पूरा वीकेंड एंटरटेनमेंट से भर देंगी.

OTT Releases on this Friday Image Credit: Canva/ Money9

OTT Releases on this Friday: यह शुक्रवार (20 मार्च 2026) ओटीटी दर्शकों के लिए खास रहने वाला है. अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर नई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हो रही हैं, जिनमें क्राइम, ड्रामा, डॉक्यूमेंट्री और थ्रिलर का जबरदस्त कॉम्बिनेशन देखने को मिलेगा. अगर आप वीकेंड पर कुछ नया देखने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो ये 5 शानदार रिलीज आपकी लिस्ट में जरूर शामिल होनी चाहिए.

Deadloch Season 2 – Amazon Prime Video

पॉपुलर क्राइम-थ्रिलर Deadloch का दूसरा सीजन और भी ज्यादा सस्पेंस लेकर आया है. इस बार डिटेक्टिव्स डल्सी कॉलिन्स और एडी रेडक्लिफ एक नए केस में उलझ जाते हैं, जहां एक रहस्यमयी मौत और कटी हुई बॉडी का मामला सामने आता है. जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ती है, कहानी और डरावनी होती जाती है.

Chiraiya – JioHotstar

Chiraiya एक इमोशनल और सामाजिक मुद्दों पर आधारित फिल्म है. इसमें दिव्या दत्ता एक आदर्श बहू के किरदार में हैं, जिसकी जिंदगी तब बदल जाती है जब उसे अपनी ससुराल की इज्जत और अपनी ननद के लिए इंसाफ के बीच चुनाव करना पड़ता है. यह फिल्म घरेलू हिंसा जैसे गंभीर मुद्दे को सामने लाती है.

यह भी पढ़ें: इस हफ्ते OTT पर एंटरटेनमेंट का धमाका, पॉलिटिकल और रोमांटिक ड्रामा से भरी ये 5 नई रिलीज; Aspirants 3 भी होगी रिलीज

The Rise of the Red Hot Chili Peppers – Netflix

यह डॉक्यूमेंट्री म्यूजिक लवर्स के लिए खास है. इसमें मशहूर बैंड Red Hot Chili Peppers के शुरुआती दिनों की कहानी दिखाई गई है. खासतौर पर गिटारिस्ट हिलेल स्लोवाक और उनके दोस्तों के साथ रिश्तों को बेहद करीब से दिखाया गया है. पुराने फुटेज और पर्सनल जर्नल्स इसे और दिलचस्प बनाते हैं.

Kasaragod Embassy – ZEE5

कासरगोड एंबेसी एक दिलचस्प क्राइम ड्रामा है, जिसमें दो कजिन्स बेहतर जिंदगी की तलाश में गलत रास्ते पर चल पड़ते हैं. पासपोर्ट फर्जीवाड़े के चक्कर में फंसकर उनकी जिंदगी खतरे में आ जाती है. यह फिल्म दिखाती है कि छोटी गलती कैसे बड़े संकट में बदल सकती है.

Peaky Blinders: The Immortal Man – Netflix

Peaky Blinders के फैंस के लिए यह फिल्म किसी ट्रीट से कम नहीं है. कहानी 1940 के दशक में सेट है, जहां टॉमी शेल्बी एक बड़े खतरे का सामना करता है. उसे अपने बेटे को एक खतरनाक साजिश से बचाना है, जो पूरे ब्रिटेन को नुकसान पहुंचा सकती है. एक्शन, ड्रामा और इमोशन का शानदार मेल इस फिल्म में देखने को मिलेगा.

Latest Stories

दिल्ली से UP तक बदला मौसम का मिजाज, ओले गिरने के साथ आंधी-बारिश का अलर्ट

5 राज्यों में चुनाव का ऐलान: बंगाल में 23-29 अप्रैल, तमिलनाडु में 23 अप्रैल; असम-केरल-पुडुचेरी में 9 अप्रैल को वोटिंग

यूपी-दिल्ली में बदलेगा मौसम का मिजाज, 15-16 मार्च को आंधी-बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

यूपी में 2 डिग्री तक चढ़ेगा पारा, 15 से 16 मार्च को कई राज्यों में आंधी-ओले की चेतावनी, दिल्ली में हल्की बारिश के आसार

मार्च में ही चढ़ा गर्मी का पारा: UP में अगले 7 दिन तक तापमान रहेगा सामान्य से ज्यादा, दिल्ली में 15 मार्च को बारिश के आसार

डोमेस्टिक प्रोडक्शन बढ़ाने से भी नहीं पूरी होगी देश में LPG की किल्लत, लंबा खिंचा युद्ध तो बढ़ सकती है परेशानी