एक बहस… और युवराज ने जड़ दिए थे 1 ओवर में 6 छक्के; इस T20 वर्ल्ड कप में कौन बन सकता है गेम चेंजर

19 सितंबर 2007 की रात भी ऐसी ही थी, जब भारतीय बल्लेबाज युवराज सिंह ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से पूरी दुनिया को चौंका दिया.इस बार दर्शकों का ध्यान अभिषेक शर्मा, शिवम दुबे, रिंकू सिंह और सूर्यकुमार यादव पर है. माना जाता है कि इन चारों खिलाड़ियों में युवराज सिंह की तरह एक ओवर में छह छक्के लगाने की क्षमता है.

T20 WC Image Credit: Money9 live

Yuvraj six sixes in an over: क्रिकेट इतिहास में कुछ पल ऐसे होते हैं, जिन्हें समय कभी धुंधला नहीं कर पाता. 19 सितंबर 2007 की रात भी ऐसी ही थी, जब भारतीय बल्लेबाज युवराज सिंह ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से पूरी दुनिया को चौंका दिया. दक्षिण अफ्रीका के डरबन में खेले जा रहे पहले T20 WC में भारत और इंग्लैंड आमने-सामने थे. भारत को टूर्नामेंट में बने रहने के लिए यह मैच जीतना जरूरी था. ऐसे दबाव भरे माहौल में युवराज मैदान पर उतरे और सिर्फ 12 गेंदों में अर्धशतक जड़ दिया. उन्होंने एक ही ओवर में छह छक्के लगाकर इतिहास रच दिया.

मैच का माहौल और भारत की जरूरत

यह मुकाबला सुपर-8 चरण का था. भारत पहला मैच हार चुका था, इसलिए जीत जरूरी थी. वीरेंद्र सहवाग और गौतम गंभीर ने तेज शुरुआत करते हुए अर्धशतक लगाए. आखिरी ओवरों में रन तेजी से चाहिए थे. तभी युवराज सिंह बल्लेबाजी करने आए. 18वें ओवर में इंग्लैंड के ऑल-राउंडर एंड्रयू फ्लिंटॉफ से युवराज की हल्की नोक-झोंक हो गई. यही बात युवराज को और आक्रामक बना गई. अगले ओवर में गेंदबाजी कर रहे थे युवा तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड. युवराज ने पहली ही गेंद पर छक्का जड़ दिया. इसके बाद लगातार दूसरी, तीसरी, चौथी, पांचवीं और छठी गेंद भी स्टैंड्स में पहुंच गई. दर्शक हैरान थे.

डिफेंडिंग चैंपियन के तौर पर उतरेगा भारत

2026 का T20 WC भारत और Sri Lanka में खेला जाएगा और भारत साल 2024 में खिताब जीतने के बाद डिफेंडिंग चैंपियन के तौर पर उतरेगा, इसलिए घरेलू हालात में उसे मजबूत माना जा रहा है, हालांकि T20 क्रिकेट में कुछ भी हो सकता है. टूर्नामेंट की शुरुआत 7 फरवरी को होगी, जब Pakistan और Netherlands का मैच Colombo में खेला जाएगा, उसी दिन West Indies बनाम Scotland और भारत बनाम United States के मुकाबले भी होंगे.

शुरुआती ग्रुप स्टेज में 20 टीमें चार ग्रुप में खेलेंगी और यह चरण 20 फरवरी तक चलेगा, इसके बाद सुपर-8 मुकाबले होंगे, फिर 4 और 5 मार्च को सेमीफाइनल खेले जाएंगे, जबकि फाइनल 8 मार्च को Ahmedabad में होगा. हालांकि, पाकिस्तान ने इस टी20 वर्ल्ड कप का बहिष्कार किया है.

15-सदस्यीय भारतीय टीम

इस बार कौन बनेगा गेम चेंजर

इस बार दर्शकों का ध्यान अभिषेक शर्मा, शिवम दुबे, रिंकू सिंह और सूर्यकुमार यादव पर है. माना जाता है कि इन चारों खिलाड़ियों में युवराज सिंह की तरह एक ओवर में छह छक्के लगाने की क्षमता है. आइए इसे आंकड़ों की मदद से समझते हैं कि क्या वाकई ये ऐसा कर सकते है.

खिलाड़ीमैचपारीनाबादरनसर्वश्रेष्ठ स्कोरऔसतस्ट्राइक रेट
Abhishek Sharma38372129713537.05194.74
Shivam Dube5540147566529.07150.00
Rinku Singh40281464169*45.78161.05
Suryakumar Yadav1049816303011736.95165.48

ये टीमें हैं क्वालिफाई

इन 4 ग्रुप में बटी है टीमें

T20 वर्ल्ड कप 2026 के पूरे फिक्स्चर

तारीखसमयटीम 1टीम 2वेन्यू
07 Feb 202611:00 AMPAKNEDSSC, Colombo
07 Feb 20263:00 PMWIBANKolkata
07 Feb 20267:00 PMINDUSAMumbai
08 Feb 202611:00 AMNZAFGChennai
08 Feb 20263:00 PMENGNEPMumbai
08 Feb 20267:00 PMSLIREPremadasa, Colombo
09 Feb 202611:00 AMBANITAKolkata
09 Feb 20263:00 PMZIMOMASSC, Colombo
09 Feb 20267:00 PMSACANAhmedabad
10 Feb 202611:00 AMNEDNAMDelhi
10 Feb 20263:00 PMNZUAEChennai
10 Feb 20267:00 PMPAKUSASSC, Colombo
11 Feb 202611:00 AMSAAFGAhmedabad
11 Feb 20263:00 PMAUSIREPremadasa, Colombo
11 Feb 20267:00 PMENGWIMumbai
12 Feb 202611:00 AMSLOMAKandy
12 Feb 20263:00 PMNEPITAMumbai
12 Feb 20267:00 PMINDNAMDelhi
13 Feb 202611:00 AMAUSZIMPremadasa, Colombo
13 Feb 20263:00 PMCANUAEDelhi
13 Feb 20267:00 PMUSANEDChennai
14 Feb 202611:00 AMIREOMASSC, Colombo
14 Feb 20263:00 PMENGBANKolkata
14 Feb 20267:00 PMNZSAAhmedabad
15 Feb 202611:00 AMWINEPMumbai
15 Feb 20263:00 PMUSANAMChennai
15 Feb 20267:00 PMINDPAKPremadasa, Colombo
16 Feb 202611:00 AMAFGUAEDelhi
16 Feb 20263:00 PMENGITAKolkata
16 Feb 20267:00 PMAUSSLKandy
17 Feb 202611:00 AMNZCANChennai
17 Feb 20263:00 PMIREZIMKandy
17 Feb 20267:00 PMBANNEPMumbai
18 Feb 202611:00 AMSAUAEDelhi
18 Feb 20263:00 PMPAKNAMSSC, Colombo
18 Feb 20267:00 PMINDNEDAhmedabad
19 Feb 202611:00 AMWIITAKolkata
19 Feb 20263:00 PMSLZIMPremadasa, Colombo
19 Feb 20267:00 PMAFGCANChennai
20 Feb 202611:00 AM   
20 Feb 20263:00 PM   
20 Feb 20267:00 PMAUSOMAKandy
21 Feb 202611:00 AM   
21 Feb 20263:00 PM   
21 Feb 20267:00 PMY2Y3Premadasa, Colombo
22 Feb 202611:00 AM   
22 Feb 20263:00 PMY1Y4Kandy
22 Feb 20267:00 PMX1X4Ahmedabad
23 Feb 202611:00 AM   
23 Feb 20263:00 PM   
23 Feb 20267:00 PMX2X3Mumbai
24 Feb 202611:00 AM   
24 Feb 20263:00 PM   
24 Feb 20267:00 PMY1Y3Kandy
25 Feb 202611:00 AM   
25 Feb 20263:00 PM   
25 Feb 20267:00 PMY2Y4Premadasa, Colombo
26 Feb 202611:00 AM   
26 Feb 20263:00 PMX3X4Ahmedabad
26 Feb 20267:00 PMX1X2Chennai
27 Feb 202611:00 AM   
27 Feb 20263:00 PM   
27 Feb 20267:00 PMY1Y2Premadasa, Colombo
28 Feb 202611:00 AM   
28 Feb 20263:00 PM   
28 Feb 20267:00 PMY3Y4Kandy
01 Mar 202611:00 AM   
01 Mar 20263:00 PMX2X4Delhi
01 Mar 20267:00 PMX1X3Kolkata
02 Mar 20263:00 PM   
02 Mar 20267:00 PM   
03 Mar 20263:00 PM   
03 Mar 20267:00 PM   
04 Mar 20267:00 PMSF1KOKolkata
04 Mar 20267:00 PMSF1KOPremadasa, Colombo
05 Mar 20263:00 PM   
05 Mar 20267:00 PMSF2KOMumbai
06 Mar 20263:00 PM   
06 Mar 20267:00 PM   
07 Mar 20263:00 PM   
07 Mar 20267:00 PM   
08 Mar 20267:00 PMFINALKOPremadasa, Colombo
08 Mar 20267:00 PMFINALKOAhmedabad

ये भी पढ़ें- India-US ट्रेड डील से इन ज्वेलरी स्टॉक्स को फायदा, Titan, Kalyan Jewellers, Senco Gold 5% तक उछले

Latest Stories

भारत से नहीं हुआ मैच तो 315 करोड़ गंवाएगा पाकिस्तान! PCB पर जियोस्टार कर सकता है केस, ICC ने दी चेतावनी

यूपी-पंजाब समेत कई राज्यों में ओले -बिजली गिरने का अलर्ट; अगले 7 दिनों में 3 वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का दिखेगा असर

Bihar Budget 2026-27: नीतीश सरकार ने पेश किया 3.47 लाख करोड़ का बजट, पिछले साल से 10 फीसदी ज्यादा

मोदी बोले- थैंक यू ट्रंप, अब मेड इन इंडिया पर 18% टैरिफ; रुसी तेल खरीद पर USA का बड़ा दावा

दिल्ली-यूपी-पंजाब को अलर्ट! 5 फरवरी तक झेलना होगा घने कोहरे का कहर, हिमाचल प्रदेश-उत्तराखंड में बर्फबारी रहेगी जारी

T20 वर्ल्ड कप का वो मैच, जिसमें पहली बार दिखी थी धोनी की टैक्टिकल समझ; पाकिस्तान को नए अंदाज में दी थी पटखनी