वैश्विक संकट के बीच इंश्योरेंस सेक्टर की बड़ी पहल, ARM की हुई शुरुआत, “Anthropic से लें सीख” – तपन सिंघल

वैश्विक अनिश्चितता, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के बीच इंश्योरेंस सेक्टर ने जोखिमों से निपटने के लिए एक अहम कदम उठाया है. Association of Risk Managers (ARM) की स्थापना के साथ उद्योग को एक साझा राष्ट्रीय मंच मिला है, जो रिस्क मैनेजमेंट को मजबूत करने, पेशेवर सहयोग बढ़ाने और भविष्य की चुनौतियों के लिए बेहतर तैयारी सुनिश्चित करेगा.

ARM Launch Image Credit: Canva/ Money9

दुनिया भर में बढ़ती अनिश्चितता, बढ़ते टैरिफ, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और कई देशों में चल रहे युद्धों ने लगभग हर उद्योग के सामने नई चुनौतियां खड़ी कर दी हैं. आईटी से लेकर इंश्योरेंस सेक्टर तक सभी को अपनी रणनीतियों पर दोबारा विचार करना पड़ रहा है. हालांकि, यदि समय रहते जोखिमों की पहचान कर सही कदम उठाए जाएं, तो भविष्य के खतरों के असर को कम किया जा सकता है.

इन्हीं बातों को ध्यान में रखते हुए इंश्योरेंस सेक्टर ने एक अहम कदम उठाया है. उभरते जोखिमों की पहचान और उनसे निपटने के लिए ARM (Association of Risk Managers) की स्थापना की गई है. इस पहल का उद्देश्य उद्योग को मजबूत बनाना और लंबे समय में पॉलिसीधारकों पर प्रीमियम का अनावश्यक बोझ कम रखना है. एआरएम के उद्घाटन कार्यक्रम में तपन सिंघल, संजीव मंत्री और सुब्रत मंडल जैसे उद्योग के दिग्गज शामिल हुए. कार्यक्रम के दौरान ARM ने अपनी आधिकारिक बुकलेट जारी की, जिसमें संस्था के विजन, उद्देश्यों और आने वाली पहलों की जानकारी दी गई.

Anthropic से लें सीख

फरवरी में आईटी इंडस्ट्री को बड़ा झटका लगा, जिसकी एक वजह एआई कंपनी Anthropic द्वारा नए टूल्स की घोषणा थी. Bajaj General Insurance के एमडी और सीईओ तपन सिंघल ने कहा कि आईटी सेक्टर में आई इस स्थिति से इंश्योरेंस इंडस्ट्री को सीख लेनी चाहिए. उनके अनुसार, एआई इंश्योरेंस सेक्टर के लिए चुनौती भी बन सकता है और अवसर भी. इसलिए पहले से तैयारी करना बहुत जरूरी है.

ICICI Lombard General Insurance के एमडी और सीईओ संजीव मंत्री इस कार्यक्रम में वर्चुअल माध्यम से जुड़े. वहीं IFFCO Tokio General Insurance के एमडी और सीईओ सुब्रत मंडल ने कहा कि दुनिया इस समय कई तरह के संघर्षों और युद्धों का सामना कर रही है, जिसका असर इंश्योरेंस सेक्टर पर भी पड़ रहा है. इसलिए इन जोखिमों को समझकर सही रणनीति बनाना जरूरी है.

ARM क्या है?

Association of Risk Managers (ARM) एक नॉन-प्रॉफिट पेशेवर संस्था है. इसका उद्देश्य भारत के इंश्योरेंस सेक्टर को अधिक सुरक्षित और मजबूत बनाना है. अब तक जोखिम प्रबंधन के लिए कोई साझा इंडस्ट्री प्लेटफॉर्म नहीं था. ARM की स्थापना से यह कमी पूरी होगी और उद्योग को नई चुनौतियों से निपटने में मदद मिलेगी.

इसकी जरूरत क्यों पड़ी?

इंश्योरेंस सेक्टर में जोखिम प्रबंधकों के लिए कोई मंच उपलब्ध नहीं था. इसी कमी को दूर करने के लिए ARM का गठन किया गया है. इस मंच के जरिए उद्योग के जोखिम प्रबंधक एक साथ आकर उभरते खतरों का मिलकर समाधान निकाल सकेंगे. ARM के बोर्ड में उद्योग के वरिष्ठ जोखिम प्रबंधक मनोज कुमार पांडेय और सावन जैशवाल सहित कुल दस सदस्य शामिल हैं.

Latest Stories

सरकार का बड़ा फैसला, LIC में 20% FDI को हरी झंडी; जानें निवेशकों और पॉलिसीहोल्डर्स पर क्या होगा असर

सड़क हादसे में घायलों पर सरकार का मरहम, नहीं देना होगा मुआवजे पर टैक्स, ब्याज पर नहीं कटेगा TDS

परिपूर्ण मेडिक्लेम: वित्त मंत्रालय ने CGHS लाभार्थियों के लिए लॉन्च किया हेल्थ इंश्योरेंस प्लान, 20 लाख तक के सम इंश्योर्ड का ऑप्शन

सड़क हादसे के घायलों को अब 1 घंटे में मिलेगा 1.5 लाख तक कैशलेस इलाज, सरकार लाएगी नया हेल्‍थ प्‍लान, गडकरी का ऐलान

LIC अगले हफ्ते लाएगी यह खास प्लान, मिलेगा सुरक्षा के साथ बचत का फायदा, बार-बार प्रीमियम जमा करने से भी छुटकारा

Reliance General Insurance पर IRDAI की सख्ती, एक करोड़ रुपये का जुर्माना, जानें क्या है पूरा मामला