Bharat Coking Coal IPO: सरकारी कोल कंपनी का शेयर बाजार में एंट्री प्लान, 9 जनवरी से मिलेगा दांव लगाने का मौका

Bharat Coking Coal Limited आईपीओ के जरिए शेयर बाजार में एंट्री की तैयारी कर रही है. कंपनी का प्रस्तावित आईपीओ करीब 1,300 करोड रुपये का होगा, जबकि वैल्यूएशन लगभग 13,000 करोड रुपये आंकी गई है. यह इश्यू 9 जनवरी से 13 जनवरी 2026 तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुला रहेगा.

भारत कोकिंग कोल आईपीओ Image Credit: Money 9 Live

Bharat Coking Coal IPO: भारत की कोल सेक्टर की दिग्गज सार्वजनिक कंपनी Bharat Coking Coal Limited अब शेयर बाजार में कदम रखने की तैयारी में है. कंपनी अपना आईपीओ लॉन्च करने जा रही है, जिसकी कुल साइज करीब 1,300 करोड रुपये बताई जा रही है. इस आईपीओ का सब्सक्रिप्शन विंडो 9 जनवरी से 13 जनवरी 2026 तक खुला रहेगा. इस इश्यू के जरिए कंपनी की अनुमानित वैल्यूएशन करीब 13,000 करोड रुपये आंकी गई है.

सेबी के पास दाखिल किया जा चुका है डीआरएचपी

भारत कोकिंग कोल लिमिटेड ने कुछ महीने पहले ही अपने प्रस्तावित आईपीओ के लिए ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस यानी डीआरएचपी SEBI के पास दाखिल किया था. डीआरएचपी फाइल होने के बाद से ही कंपनी के आईपीओ को लेकर बाजार में लगातार चर्चा बनी हुई है. माना जा रहा है कि यह इश्यू निवेशकों को कोल सेक्टर में सीधे हिस्सेदारी का एक बड़ा अवसर देगा.

कोल इंडिया की सब्सिडियरी नेटवर्क

भारत कोकिंग कोल लिमिटेड, देश की सबसे बड़ी कोल उत्पादक कंपनी Coal India Limited की आठ प्रमुख सब्सिडियरी कंपनियों में शामिल है. कोल इंडिया की अन्य सब्सिडियरी कंपनियों में ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड, सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड, वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड, साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड, नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड, महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड और सेंट्रल माइन प्लानिंग एंड डिजाइन इंस्टीट्यूट लिमिटेड शामिल हैं. भारत में घरेलू कोल उत्पादन का 80 फीसदी से ज्यादा हिस्सा कोल इंडिया समूह के पास है.

पीएमओ की पहल से तेज हुई लिस्टिंग प्रक्रिया

सूत्रों के मुताबिक, गवर्नेंस और अकाउंटेबिलिटी को मजबूत करने के उद्देश्य से PMO की ओर से कोल मंत्रालय को निर्देश दिए गए हैं कि कोल इंडिया की सभी सब्सिडियरी कंपनियों को 2030 तक शेयर बाजार में सूचीबद्ध किया जाए. इस पहल का मकसद पारदर्शिता बढ़ाने के साथ-साथ एसेट मोनेटाइजेशन के जरिए वैल्यू अनलॉक करना है. इसी रणनीति के तहत भारत कोकिंग कोल को सबसे पहले बाजार में उतारा जा रहा है.

2026 तक लिस्टिंग का लक्ष्य

समाचार एजेंसी PTI के अनुसार, भारत कोकिंग कोल लिमिटेड और सेंट्रल माइन प्लानिंग एंड डिजाइन इंस्टीट्यूट लिमिटेड को मार्च 2026 तक स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट करने की योजना है. फिलहाल आईपीओ को लेकर किसी तरह की देरी या अड़चन की कोई जानकारी सामने नहीं आई है.

यह भी पढ़ें: खुलने से पहले ही दौड़ गया साल के पहले IPO का GMP, लिस्टिंग के साथ हो सकती है ₹86400 की कमाई; जानें डिटेल

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.