TV9 NETWORK
User
Sign In

By signing in or creating an account, you agree with Associated Broadcasting Company's Terms & Conditions and Privacy Policy.

NTPC Green Energy का आ गया मेगा प्‍लान, जानें अब क्‍या है GMP का हाल

NTPC Green Energy का आईपीओ खुल चुका है, पहले दिन यानी 19 नवंबर को इसे 33 फीसदी सब्‍सक्राइब किया गया है. कंपनी को लेकर इसके सीएमडी ने कुछ प्‍लान बताए हैं, तो क्‍या ये आईपीओ है फायदेमंद और जीएमपी कितना है आइए जानते हैं.

NTPC green energy का फ्यूचर प्‍लान आया सामने Image Credit: money9

NTPC Green Energy का आईपीओ 19 नवंबर से खुल चुका है. पहले दिन इसे 33 फीसदी सब्सक्राइब किया गया है, जिनमें रिटेल कोटे में इसे 1.33 गुना सब्सक्रिप्‍शन मिला, जबकि गैर-संस्थागत निवेशकों (NII) के हिस्‍से को 15% सब्सक्रिप्शन मिला, वहीं योग्य संस्थागत खरीदारों (QIB) के लिए आरक्षित हिस्से को सब्सक्रिप्शन के लिए उपलब्ध 25,88,23,531 शेयरों के मुकाबले 87,906 शेयरों की बोलियां मिलीं. चूंकि 20 नवंबर को महाराष्‍ट्र चुनाव की वजह से मार्केट बंद है, इस वजह से बोली लगाने की आगे की प्रक्रिया गुरुवार को होगी. एनटीपीसी ग्रीन के आईपीओ को लेकर एक्‍सपर्ट जहां लॉन्‍ग टर्म का नजरिया देख रहे हैं, वहीं निवेशक इस पर मिली-जुली प्रतिक्रिया रख रहे हैं. ग्रे मार्केट में भी इसकी स्थिति लगभग फ्लैट है. इसी बीच एनटीपीसी और एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी के सीएमडी गुरदीप सिंह ने कंपनी का मेगा प्‍लान बताया है. तो कैसा रहेगा कंपनी का आउटलुक और लेटेस्‍ट GMP का हाल क्‍या है आइए नजर डालते हैं.

2032 तक का प्‍लान किया साझा

ईटी नाउ को दिए एक इंटरव्‍यू में गुरदीप सिंह ने एनटीपीसी ग्रीन का फ्यूचर प्‍लान बताया है. उन्‍होंने कहा कि कंपनी का टारगेट वित्त वर्ष 2032 तक 60 गीगावाट कैपेसिटी को हासिल करना है, हालांकि अभी उनके पास 3.32 गीगावाट की परिचालन क्षमता है और 13 गीगावाट कैपेसिटी‍ पर काम चल रहा है, यह निर्माणाधीन है. इसके अलावा पाइपलाइन में 9 से 9.15 गीगावाट कैपेसिटी वाला प्‍लांट भी है. हमारे पास वित्त वर्ष 2028 तक लगभग 26 गीगावाट के लिए साफ नजरिया है, कंपनी इसे आगे बढ़ाएगी.

लॉन्‍ग टर्म के लिए मजबूूत स्थिति

गुरदीप सिंह ने कंपनी के फ्यूचर प्‍लान के बारे में बताते हुए कहा कि उनके पास ज्‍यादातर कॉन्‍ट्रैक्‍ट लॉन्‍ग टर्म के हैं, जो लगभग 25 सालों के लिए है. ये बिजली खरीद समझौते परियोजना की लागत पर आधारित हैं, इसलिए कंपनी की कोशिश है कि इसकी कीमत उस स्तर पर हो जहां उन्‍हें बेहतर रिटर्न मिले. लॉन्‍ग टर्म के लिहाज से कंपनी मजबूत स्थिति में होगी, इसमें जोखिम का भी डर नहीं होगा.

यह भी पढ़ें: विजय केडिया ने बताया किन सेक्टर और शेयरों में कमाई का मौका, कहां जाएगा बाजार

कितना है GMP?

एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी आईपीओ का GMPलगभग फ्लैट है. इंवेस्‍टरगेन के अनुसार एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी आईपीओ का अंतिम जीएमपी ₹0.80 दर्ज किया गया. यह डेटा 20 नवंबर की सुबह 07:01 बजे तक का है. इसके आधार पर आईपीओ अपने प्राइस बैंड 108 रुपये से 0.74% ज्‍यादा यानी 108.8 रुपये पर लिस्‍ट हो सकता है. यह जीएमपी 17 मार्केट ट्रेडिंग सेशन पर आधारित है. अभी तक एनटीपीसी ग्रीन का सबसे ज्‍यादा जीएमपी 25 रुपये दर्ज किया गया है.