क्या आपका इंवेस्टमेंट फ्यूचर रेडी है? SBI निवेश कैफे में मिला वेल्थ क्रिएशन का पूरा रोडमैप
निवेश की सही शुरुआत, SIP की ताकत, इमरजेंसी फंड की जरूरत और महंगाई से लड़ने की रणनीति, इन सभी सवालों के जवाब Money9Live के खास सेगमेंट में मिले. होस्ट प्रियंका संभव ने SBI निवेश कैफे में युवा निवेशकों से बातचीत कर बताया कि अनुशासन, सही टूल और स्टेप-अप SIP कैसे लंबे समय में करोड़ों की वेल्थ बना सकती है.
क्या आपका निवेश ‘फ्यूचर रेडी’ है? वेल्थ क्रिएशन की गाड़ी कहां अटकी? निवेश की सही शुरुआत कैसे करें, SIP कितना सही है म्यूचुअल फंड में, कामयाब इन्वेस्टर कैसे बनें, सही टूल कैसे चुनें और महंगाई से कैसे लड़ें. अगर आपके मन में भी ये सवाल है, तो इन सभी का जवाब है SBI निवेश कैफे में. Money9Live के खास सेगमेंट में प्रियंका संभव ने तमाम सेक्टर के युवा इंवेस्टर्स के सवालों के जवाब दिए, जो वेल्थ बनाने की राह दिखाते हैं.
सेविंग पहले, इमरजेंसी फंड जरूरी
निवेश से पहले बचत करें. बातचीत में 6 महीने के खर्च का इमरजेंसी फंड बनाने की बात पर जोर दिया गया, ताकि मुश्किल वक्त में किसी भी झटके से आप वित्तीय रूप से तैयार रहें. छोटे खर्च काटें- जैसे महीने में 12 बार 200 रुपये की कॉफी से 28,800 रुपये सालाना बच सकते हैं, जिन्हें SIP में लगाएं.
बजट को कितना समझ पाएं आप, इस क्विज से जानें
सफल इन्वेस्टर का फॉर्मूला
विडियो में बताया गया है कि सिर्फ अलग-अलग जगह निवेश काफी नहीं. महंगाई को हराने वाले रिटर्न वाले प्रोडक्ट चुनें, जैसे इक्विटी म्यूचुअल फंड. अनुशासन रखें, रास्ता न भटकें. SIP शुरू करें और स्टेप-अप करते रहें, क्योंकि कमाई बढ़ेगी तो निवेश भी बढ़ाना पड़ेगा.
युवा इंवेस्टर्स से बात करते हुए एडिटर प्रियंका संभव ने निवेश का तरीका आजमाने की बात कही. उन्होंने कहा- 20 साल तक 5,000 रुपये मासिक SIP (12% रिटर्न मानकर) से 45-50 लाख बनते हैं. लेकिन 10 फीसदी सालाना स्टेप-अप करें तो 1.2-1.3 करोड़ हो जाते हैं. ये पैसे इक्विटी, डेट, गोल्ड या हाइब्रिड फंड में जा सकते हैं. इस बातचीत से पूरी तरह रुबरु होने के लिए आप नीचे दिए वीडियो को पूरा देख सकते हैं –
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.




