LIC म्यूचुअल फंड ने दिल्ली में शुरू की देश की पहली वुमन सेंट्रिक एएमसी ब्रांच, जानिए यहां क्या होगा खास
LIC Mutual Fund ने दिल्ली में महिलाओं के लिए देश की पहली वुमन सेंट्रिक AMC ब्रांच शुरू की है, जिसका उद्देश्य महिलाओं की म्यूचुअल फंड निवेश में भागीदारी बढ़ाना और उन्हें वित्तीय रूप से सशक्त बनाना है. यह शाखा व्यक्तिगत निवेश सलाह, डिजिटल ट्रांजैक्शन सपोर्ट और वित्तीय साक्षरता कार्यक्रमों के जरिए महिलाओं को निवेश के लिए प्रोत्साहित करेगी.
LIC Mutual Fund ने दिल्ली में महिलाओं के लिए डेडिकेटेड अपनी पहली वुमन-सेंट्रिक एसेट मैनेजमेंट कंपनी (AMC) ब्रांच का उद्घाटन किया है. यह देश की पहली ऐसी ब्रांच है, जिसे विशेष रूप से महिलाओं की म्यूचुअल फंड निवेश में भागीदारी बढ़ाने और उन्हें वित्तीय रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से शुरू किया गया है.
क्या है उद्देश्य
यह शाखा महिलाओं की फाइनेंशियल जर्नी को ध्यान में रखते हुए तैयार की गई है जहां छात्राओं, गृहिणियों, कामकाजी महिलाओं, उद्यमियों और सेवानिवृत्त निवेशकों तक को व्यक्तिगत निवेश सलाह दी जाएगी. यहां प्रोडक्ट्स की विशेषताओं, निवेश प्रक्रियाओं और दीर्घकालिक निवेश के सिद्धांतों पर स्पष्ट मार्गदर्शन देकर महिलाओं को सूचित निर्णय लेने में मदद की जाएगी.
क्या सुविधा मिलेगी
ब्रांच एक डिजिटल फैसिलिटेशन सेंटर के रूप में भी काम करेगा जहां महिलाओं को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म, मोबाइल ऐप और पेपरलेस ट्रांजैक्शन अपनाने में सहायता दी जाएगी. इसके साथ ही नियमित निवेश जागरूकता और वित्तीय साक्षरता सत्र आयोजित किए जाएंगे, ताकि महिलाओं की निवेश में भागीदारी और समझ दोनों बढ़े.
फाइनेंशियल आंकड़ें
दक्षिण दिल्ली म्यूचुअल फंड उद्योग के लिए एक अहम बाजार माना जाता है, जहां अनुमानित AUM करीब 1.30 लाख करोड़ रुपये है और 2,000 से अधिक सक्रिय म्यूचुअल फंड डिस्ट्रीब्यूटर मौजूद हैं. 31 दिसंबर 2025 तक इस क्षेत्र में LIC म्यूचुअल फंड का AUM लगभग 200 करोड़ रुपये रहा जिसमें करीब 175 करोड़ रुपये इक्विटी AUM शामिल है.
कंपनी का बयान
LIC म्यूचुअल फंड के एमडी और सीईओ रवि कुमार झा ने कहा कि यह पहल महिलाओं को वित्तीय ज्ञान, सुविधा और आत्मविश्वास देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है. यह शाखा न सिर्फ निवेश की सुविधा देगी, बल्कि महिलाओं को वित्तीय निर्णयों में अधिक भागीदारी के लिए प्रेरित भी करेगी. कंपनी का लक्ष्य निवेश में लैंगिक अंतर कम करना और महिलाओं को अपने वित्तीय भविष्य पर अधिक नियंत्रण देने का है.
इसे भी पढ़ें: GIFT सिटी के जरिए एडलवाइस का नया फंड लॉन्च, ग्रेटर चाइना में निवेश का मौका, जानें क्या हैं शर्तें
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
GIFT सिटी के जरिए एडलवाइस का नया फंड लॉन्च, ग्रेटर चाइना में निवेश का मौका, जानें क्या हैं शर्तें
गोल्ड और सिल्वर की चमक के बीच इन 5 म्यूचुअल फंड पर रख सकते हैं नजर, बदलते मार्केट ट्रेंड में कमोडिटी फंड बन रहे पहली पसंद
डिमैट MF अकाउंट में होंगे 5 बड़े बदलाव! SWP-STP बनेगा ऑटोमैटिक, SEBI ने जारी किया कंसल्टेशन पेपर
