इन तीन Flexi Cap MF ने निवेशकों को किया मालामाल, 5 साल में 10 हजार की SIP से बना 10 लाख का फंड

फ्लेक्सी-कैप म्यूचुअल फंड उन निवेशकों के लिए बेहतर विकल्प माने जाते हैं जो बाजार के उतार-चढ़ाव के बीच संतुलित रिटर्न चाहते हैं. ये फंड लार्ज, मिड और स्मॉल कैप शेयरों में जरूरत के अनुसार निवेश बदल सकते हैं. पिछले पांच वर्षों में कुछ फ्लेक्सी-कैप और फोकस्ड फंड ने करीब 20% तक का शानदार रिटर्न दिया है.

Mutual Fund Image Credit: @AI/Money9live

Flexi Cap Mutual Fund: म्यूचुअल फंड की फ्लेक्सी-कैप कैटेगरी में फंड मैनेजर को यह आजादी होती है कि वे बाजार की स्थिति के अनुसार लार्ज कैप, मिड कैप और स्मॉल कैप शेयरों में निवेश बदल सकें. जबकि लार्ज कैप, मिड कैप और स्मॉल कैप फंड में निवेश एक तय नियम के अनुसार ही करना पड़ता है, इसलिए उनमें इतनी लचीलापन नहीं होता.

फ्लेक्सी-कैप फंड इस तरह बनाए जाते हैं कि वे तीनों तरह की कंपनियों में निवेश करके जोखिम और रिटर्न के बीच संतुलन बना सकें. मिड कैप और स्मॉल कैप में उतार-चढ़ाव ज्यादा होता है, जबकि लार्ज कैप अपेक्षाकृत स्थिर माने जाते हैं. इसी वजह से फ्लेक्सी-कैप फंड को संतुलित विकल्प माना जाता है. यहां ऐसे तीन फ्लेक्सी-कैप म्यूचुअल फंड के बारे में बताया गया है, जिन्होंने पिछले पांच साल में करीब 20% का CAGR दिया है.

HDFC Focused Fund

HDFC फोकस्ड फंड ने पिछले पांच वर्षों में अच्छा प्रदर्शन किया है. इस फंड का पांच साल का SIP रिटर्न 21.53% रहा है. यदि कोई निवेशक हर महीने ₹10,000 की SIP करता है, तो पांच साल बाद उसकी रकम लगभग ₹10.25 लाख हो जाती है. इस फंड का AUM ₹26,332 करोड़ है और इसका Expense Ratio 0.63% है.

कंपनीहिस्सा
HDFC Bank9.89%
ICICI Bank9.62%
Axis Bank7.81%
Kotak Bank5.85%
SBI5.60%

ICICI Prudential Focused Equity Fund

ICICI प्रूडेंशियल फोकस्ड इक्विटी फंड ने पिछले पांच वर्षों में अच्छा रिटर्न दिया है. इस फंड का पांच साल का SIP रिटर्न 20.97% रहा है. अगर कोई निवेशक हर महीने ₹10,000 की SIP करता है, तो पांच साल बाद उसकी राशि लगभग ₹10.09 लाख हो सकती है. इस फंड का AUM ₹14,935 करोड़ है. इसका एक्सपेंस रेशियो 0.59% है.

कंपनीहिस्सा
ICICI Bank7.90%
HDFC Bank5.53%
Britannia Industries4.53%
Axis Bank4.32%
Sun Pharmaceutical4.09%

HDFC Flexi Cap Fund

HDFC फोकस्ड फंड ने पिछले पांच वर्षों में अच्छा प्रदर्शन किया है. इस फंड का पांच साल का SIP रिटर्न 21.53% रहा है. यदि कोई निवेशक हर महीने ₹10,000 की SIP करता है, तो पांच साल बाद उसकी रकम लगभग ₹10.25 लाख हो जाती है. इस फंड AUM ₹26,332 करोड़ है और इसका Expense Ratio 0.63% है.

कंपनीहिस्सा
ICICI Bank8.90%
HDFC Bank7.82%
Axis Bank7.59%
SBI4.86%
SBI Life Insurance4.10%

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.