भूल जाएंगे म्यूचुअल फंड SIP, ये स्कीम 5 साल में डेढ़ गुना कर देती है पैसा, सरकार की है गारंटी
पोस्ट ऑफिस की NSC स्कीम सुरक्षित निवेश के साथ 5 साल में गारंटीड रिटर्न देती है. इसमें 7.7% ब्याज, 1,000 रुपये से निवेश और 80C के तहत टैक्स छूट का लाभ मिलता है. इस स्कीम में 10 लाख रुपये के निवेश पर मैच्योरिटी में करीब 14.59 लाख रुपये मिल सकते हैं.
अगर आप अपने पैसों को सुरक्षित जगह निवेश कर अच्छा रिटर्न पाना चाहते हैं, तो पोस्ट ऑफिस की नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट (NSC) स्कीम एक भरोसेमंद विकल्प हो सकती है. इस स्कीम में बिना किसी रिस्क के इतना शानदार ब्याज मिलता है कि आप कई निवेशक म्यूचुअल फंड एसआईपी की तरफ देखना भी नहीं पसंद करते हैं. यह सरकार समर्थित सेविंग स्कीम है, जिसमें तय अवधि के लिए निवेश कर गारंटीड रिटर्न हासिल किया जा सकता है. जोखिम से बचना चाहने वाले निवेशकों के लिए यह योजना काफी लोकप्रिय मानी जाती है.
निवेश की शर्तें
NSC स्कीम में कोई भी भारतीय नागरिक निवेश कर सकता है. इसमें निवेश की अवधि 5 साल होती है और फिलहाल इस पर करीब 7.7% सालाना ब्याज मिलता है. यह ब्याज वार्षिक कंपाउंडिंग के साथ मैच्योरिटी पर दिया जाता है. इस स्कीम में न्यूनतम निवेश 1,000 रुपये से शुरू किया जा सकता है जबकि अधिकतम निवेश की कोई सीमा तय नहीं है. यानी आप अपनी जरूरत और क्षमता के अनुसार इसमें रकम जमा कर सकते हैं.
कैसे कर सकते हैं निवेश
NSC स्कीम में निवेश करना भी आसान है। इसके लिए आपको अपने नजदीकी पोस्ट ऑफिस जाना होगा, जहां फॉर्म भरकर और जरूरी दस्तावेज जमा करके आप निवेश शुरू कर सकते हैं. एक बार निवेश करने के बाद यह रकम तय अवधि तक सुरक्षित रहती है और मैच्योरिटी पर आपको तय रिटर्न मिल जाता है. सुरक्षित और गारंटीड रिटर्न चाहने वालों के लिए यह स्कीम एक बेहतर विकल्प मानी जाती है.
कितना मिलेगा ब्याज
उदाहरण के तौर पर, अगर कोई निवेशक NSC में 5 साल के लिए 10 लाख रुपये निवेश करता है, तो मैच्योरिटी पर उसे करीब 14.59 लाख रुपये मिल सकते हैं. इसमें लगभग 4.59 लाख रुपये ब्याज के रूप में मिलेंगे. यानी सुरक्षित निवेश के साथ तय समय में अच्छा मुनाफा हासिल किया जा सकता है.
| विवरण | राशि |
|---|---|
| मूल निवेश राशि | ₹10,00,000 |
| ब्याज दर | 7.7% |
| निवेश अवधि | 5 वर्ष |
| कम्पाउंड फ्रीक्वेंसी | अर्धवार्षिक (छमाही) |
| कुल अर्जित ब्याज | ₹4,59,032.64 |
| मैच्योरिटी पर कुल राशि | ₹14,59,032.64 |
टैक्स का लाभ
इस स्कीम का एक बड़ा फायदा टैक्स बचत है. आयकर अधिनियम की धारा 80C के तहत इसमें किए गए निवेश पर 1.5 लाख रुपये तक की टैक्स छूट मिलती है. साथ ही, इसमें कंपाउंडिंग का फायदा मिलता है, जिससे ब्याज पर भी ब्याज जुड़ता है और मैच्योरिटी पर अच्छी रकम तैयार हो जाती है.
इसे भी पढ़ें: इनकम टैक्स रिफंड पर मिला ब्याज तो न भूलें ये काम, वरना लगेगा टैक्स, जानें 2025 एक्ट की धारा 437 और 92
