Nifty Outlook 18 Feb: डेली चार्ट पर बनी पॉजिटिव कैंडल, ये लेवल टूटते ही निफ्टी जाएगा 26000 की ओर!
बाजार में इन दिनों उतार-चढ़ाव देखने को मिला है. इधर 2 दिनों में बाजार ने तेजी दिखाई है. हालांकि,निफ्टी अभी भी अपने 26000 के अहम लेवल के नीचे है. बाजार की चाल को लेकर निवेशक ये समझ नहीं पा रहे हैं कि बाजार की चाल आगे क्या होगी? ऐसे में एक्सपर्ट ने कल, यानी 18 फरवरी के लिए स्ट्रेटेजी, सपोर्ट-रेजिस्टेंस के साथ-साथ अहम लेवल के बारे में बताएं हैं.
17 फरवरी को घरेलू शेयर बाजार ने पिछले सत्र की तेजी को आगे बढ़ाया. IT, FMCG और बैंकिंग शेयरों में मजबूत खरीदारी देखने को मिली, जबकि मेटल और रियल्टी शेयरों में मुनाफावसूली से बढ़त थोड़ी कम रही. कमजोर शुरुआत के बाद बाजार ने पहले घंटे में अच्छी रिकवरी दिखाई और फिर दिनभर दायरे में कारोबार करता रहा. मिड सेशन में दोबारा खरीदारी आने से निफ्टी 25764.40 के दिन के हाई तक पहुंचा. अंत में सेंसेक्स 173.81 अंक यानी 0.21 प्रतिशत चढ़कर 83450.96 पर और निफ्टी 42.65 अंक यानी 0.17 प्रतिशत की बढ़त के साथ 25725.40 पर बंद हुआ. अब कल के लिए क्या स्ट्रेटेजी हो, सपोर्ट-रेजिस्टेंस हो, आइए जानते हैं.
निफ्टी पर क्या कहती है टेक्निकल तस्वीर?
SBI Securities के हेड टेक्निकल एंड डेरिवेटिव्स रिसर्च सुदीप शाह का कहना है कि 25800 से 25850 का जोन निफ्टी के लिए रेजिस्टेंस बना हुआ है. शाह के मुताबिक अगर इंडेक्स 25850 के ऊपर टिककर निकलता है तो 26000 की ओर पुलबैक बढ़ सकता है. नीचे की तरफ 25630 से 25600 का दायरा मजबूत सपोर्ट है. यानी उनकी राय फिलहाल शॉर्ट टर्म में पॉजिटिव है.
डेली चार्ट पर पॉजिटिव कैंडल
HDFC Securities के सीनियर टेक्निकल रिसर्च एनालिस्ट नागराज शेट्टी के मुताबिक, निफ्टी ने शानदार रिकवरी के बाद फॉलोअप तेजी दिखाई है, लेकिन 25750 के ऊपर मजबूती से निकल नहीं सका. डेली चार्ट पर पॉजिटिव कैंडल बनी है, जो बताती है कि बाजार फिलहाल तेजी के बाद थोड़ी सांस ले रहा है. 13 फरवरी का गैप 25750 पर भर चुका है. नागराज शेट्टी का मानना है कि शॉर्ट टर्म ट्रेंड पॉजिटिव है और 25750 से 25800 के ऊपर निर्णायक चाल मिलती है तो 26000 और फिर 26350 तक की तेजी संभव है.
बुलिश एंगलफिंग पैटर्न के बाद निफ्टी में फॉलोअप
HDFC Securities के डिप्टी वाइस प्रेसिडेंट नंदिश शाह का कहना है कि बुलिश एंगलफिंग पैटर्न के बाद निफ्टी ने फॉलोअप बढ़त दर्ज की है और 25630 से 25752 का गैप जोन भर दिया है. अब 26000 अगला बड़ा रेजिस्टेंस है, जबकि 25570 और 25372 नजदीकी सपोर्ट रहेंगे.
शॉर्ट टर्म में सेंटीमेंट बदला
Bajaj Broking Research के मुताबिक, इंडेक्स 21 दिन और 50 दिन की EMA के ऊपर बंद हुआ है, जो शॉर्ट टर्म सेंटिमेंट में सुधार का संकेत है. फिलहाल निफ्टी 25500 से 26000 की रेंज में रह सकता है. 25640 और 25580 सपोर्ट हैं, जबकि 25780 और 25840 रेजिस्टेंस हैं. उनका मानना है कि बाजार अभी कंसोलिडेशन में है और अगली दिशा के लिए रेंज ब्रेक का इंतजार करना होगा.
इसे भी पढ़ें- शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन तेजी, IT शेयरों में रैली; 2 दिन में निवेशकों ने कमाए 2 लाख करोड़
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
Choice Broking ने इन 3 शेयरों पर लगाया दांव! एक हफ्ते में आ सकती है रैली, रखें पैनी नजर
RVNL के साथ इस इंफ्रा कंपनी को मिला ₹1201 करोड़ का ऑर्डर, 5 साल में दिया 1000% से ज्यादा रिटर्न; रखें नजर
कॉपर में भारी गिरावट, क्या यह सिर्फ कंसोलिडेशन है या बड़ी गिरावट का संकेत? जानिए क्या है एक्सपर्ट की राय
