8th Pay Commission अपडेट, 31 दिसंबर 2025 को रिटायर हुए हैं तो जानें आयोग की सिफारिश का फायदा मिलेगा या नहीं
8वें वेतन आयोग को लेकर फैली अफवाहों के बीच सरकार ने स्थिति स्पष्ट कर दी है. वित्त मंत्रालय ने कहा है कि Finance Bill 2025 से पेंशन में कोई स्वत बदलाव नहीं होगा. पेंशन संशोधन केवल तय नियमों और आधिकारिक आदेशों के आधार पर ही किया जाता है. Central Civil Services Pension Rules 2021 और Extraordinary Pension Rules 2023 के तहत ही पेंशन तय होती है.
8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग को लेकर आई एक खबर ने कर्मचारियों और पेंशनर्स की चिंता बढ़ा दी है. पिछले कुछ दिनों से यह चर्चा चल रही है कि क्या 31 दिसंबर 2025 से पहले रिटायर हुए कर्मचारियों को 8वें वेतन आयोग का लाभ नहीं मिलेगा. इस खबर की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन बाजार में तरह तरह की अफवाहें फैल रही हैं. कुछ लोग मान रहे हैं कि सरकार कुछ पेंशनर्स को बाहर कर सकती है, जबकि कई लोगों को लगता है कि Finance Act 2025 लागू होने के बाद पेंशन अपने आप बदल जाएगी. अब सरकार ने इस मामले में स्थिति साफ कर दी है. वित्त मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि पेंशन में संशोधन अपने आप Finance Bill से नहीं होता, बल्कि इसके लिए तय नियम और अलग प्रक्रिया अपनाई जाती है.
पेंशन अपने आप नहीं बदलेगी
सरकार ने स्पष्ट किया है कि Finance Bill 2025 से पेंशन में कोई अपने आप बदलाव नहीं होगा. पेंशन संशोधन केवल तय नियमों के आधार पर किया जाता है. इसका मतलब है कि किसी कानून के पास होने भर से पेंशन में बदलाव नहीं हो जाता. इसके लिए अलग प्रक्रिया और आदेश जारी होते हैं. इसलिए रिटायर कर्मचारियों को घबराने की जरूरत नहीं है.
कौन से नियम लागू होते हैं
पेंशन से जुड़े मामले Central Civil Services Pension Rules 2021 और Extraordinary Pension Rules 2023 के तहत आते हैं. ये नियम पहले से लागू हैं और इन्हीं के अनुसार पेंशन तय होती है. समय समय पर सरकार इन नियमों के तहत सामान्य आदेश जारी करती है. पेंशन में किसी भी तरह का संशोधन इन्हीं वैधानिक प्रावधानों के अनुसार किया जाता है.
Finance Act 2025 में क्या है
Finance Act 2025 के Part IV में मौजूदा पेंशन नियमों को मान्यता दी गई है. वित्त मंत्रालय ने साफ किया है कि इससे Civil या Defence पेंशन में कोई बदलाव नहीं किया गया है. इसका मकसद सिर्फ पुराने नियमों को वैध बनाना था. इस कानून ने पेंशनरों के बीच कोई नया अंतर पैदा नहीं किया है.
ये भी पढ़ें- सीनियर सिटीजन अब ऐसे बचा सकते हैं अपना TDS, बार-बार फॉर्म भरने की नहीं होगी झंझट, जानें तरीका
पुराने और नए पेंशनरों पर स्थिति
कुछ लोगों को लगा कि पुराने और नए पेंशनरों के बीच अंतर किया जा सकता है. यह भ्रम Finance Act 2025 की एक व्यवस्था के कारण पैदा हुआ. लेकिन सरकार ने साफ कहा है कि ऐसा कोई नया भेद नहीं बनाया गया है. पेंशन की जिम्मेदारी और नियम पहले जैसे ही रहेंगे.
Latest Stories
सीनियर सिटीजन अब ऐसे बचा सकते हैं अपना TDS, बार-बार फॉर्म भरने की नहीं होगी झंझट, जानें तरीका
1 अप्रैल से क्रेडिट कॉर्ड से जुड़े इन ट्रांजेक्शन पर रहेगी विभाग की नजर, बदलने वाले हैं नियम, जानें यूजर्स के लिए क्या होगा नया
सड़क एक्सीडेंट पीड़ितों का खर्च उठाएगी सरकार, लॉन्च हुई PM RAHAT योजना; मिलेगा 1.5 लाख तक का कैशलेस इलाज
8th Pay Commission: क्या पुराने फॉर्मूले पर ही तय होगा 8वें वेतन आयोग का फिटमेंट फैक्टर? जानें कैसे तय होगी नई सैलरी
