LPG की फटाफट कैसे हो सकती है बुकिंग, ये हैं 4 तरीके
सरकार ने सिलेंडर रीफिल बुक करने के लिए न्यूनतम इंतजार अवधि 21 दिनों से बढ़ाकर 25 दिन कर दी है. हालांकि सरकार ने साफ किया है कि देश में एलपीजी की सप्लाई पर्याप्त है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जाएगी. ऐसे में आइए जानते हैं की एलपीजी की बुकिंग के वो कौन-कौन से तरीके हैं, जिसके जरिए हम इसकी बुकिंग फटाफट कर सकते हैं.
पश्चिम एशिया में अमेरिका- इजरायल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध और ईंधन सप्लाई में रुकावटों के कारण LPG की उपलब्धता पर दबाव बढ़ गया है. भारतीय बाजार में घबराहट से खरीदारी के संकेत मिलने के बाद सरकार ने घरेलू गैस सिलेंडर की बुकिंग से जुड़े नियमों में बदलाव किया है. अब सिलेंडर रीफिल बुक करने के लिए न्यूनतम इंतजार अवधि 21 दिनों से बढ़ाकर 25 दिन कर दी है. हालांकि सरकार ने साफ किया है कि देश में एलपीजी की सप्लाई पर्याप्त है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जाएगी. ऐसे में आइए जानते हैं की एलपीजी की बुकिंग के वो कौन-कौन से तरीके हैं, जिसके जरिए हम इसकी बुकिंग फटाफट कर सकते हैं.
एलपीजी सिलेंडर बुक करने के 4 सबसे आसान तरीके
WhatsApp से बुकिंग: अब गैस सिलेंडर व्हाट्सऐप के जरिए भी आसानी से बुक किया जा सकता है. इसके लिए नीचे दिए गए इन नंबरों पर व्हाट्सएप मैसेज करना होगा.
- Indane: 7588888824 पर “REFILL” भेजें.
- Bharat Gas: 1800224344 पर “Hi” भेजें.
- HP Gas: 9222201122 पर “Hi” भेजें.
ध्यान रहे कि मैसेज उसी मोबाइल नंबर से भेजना होगा जो गैस एजेंसी में रजिस्टर्ड है.
मिस्ड कॉल से बुकिंग: अगर आपके पास इंटरनेट उपलब्ध नहीं है तो मिस्ड कॉल देकर भी सिलेंडर बुक कराया जा सकता है. इसके लिए इन नंबरों पर मिस्ड कॉल करना होता है.
- Indane: 8454955555
- Bharat Gas: 7710955555
- HP Gas: 9493602222
मिस्ड कॉल देने के बाद आपकी बुकिंग रजिस्टर हो जाती है और कन्फर्मेशन मिल जाता है.
मोबाइल ऐप और वेबसाइट से बुकिंग: डिजिटल पेमेंट ऐप के जरिए भी गैस सिलेंडर आसानी से बुक किया जा सकता है.
Paytm, Google Pay और PhonePe जैसे ऐप में Recharge & Pay Bills सेक्शन में जाकर Book a Cylinder का विकल्प चुनना होता है. इसके बाद गैस कंपनी चुनकर अपना कंज्यूमर नंबर या रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर डालना होता है.इसके अलावा IndianOil One, Hello HP और BharatGas जैसे आधिकारिक ऐप से भी सिलेंडर बुक और ट्रैक किया जा सकता है.
IVRS कॉल के जरिए बुकिंग: ऑटोमेटेड फोन कॉल सिस्टम यानी IVRS के जरिए भी गैस बुक कराई जा सकती है.
उदाहरण के तौर पर Indane के लिए 7718955555 नंबर पर अपने रजिस्टर्ड मोबाइल से कॉल करना होता है. इसके बाद वॉइस इंस्ट्रक्शन को फॉलो करके रीफिल का विकल्प चुनना होता है.
बुकिंग करते समय इन बातों का रखें ध्यान
गैस सिलेंडर बुक करते समय कुछ जरूरी चीजें तैयार रखना जरूरी है. इनमें,
- सबसे पहले आपका मोबाइल नंबर गैस डिस्ट्रीब्यूटर के पास रजिस्टर्ड होना चाहिए.
- इसके अलावा आपके पास 16 अंकों का एलपीजी आईडी या कंज्यूमर नंबर होना चाहिए.
- डिलीवरी के समय OTP यानी डिलीवरी ऑथेंटिकेशन कोड भी मांगा जा सकता है.
Latest Stories
ये हैं फेमस UPI क्रेडिट कार्ड, Kiwi, HDFC Bank, IDFC FIRST Bank और Axis Bank क्या है ऑफर और फायदे
Tax savings FD vs NSC: कहां मिलेगा ज्यादा टैक्स फायदा? निवेश से पहले जान लें दोनों स्कीम की पूरी डिटेल
FD Rates Hike: इन 4 बैंकों ने बदली फिक्स्ड डिपॉजिट ब्याज दरें, 8.10% तक रिटर्न, चेक करें लेटेस्ट रेट
