इनकम टैक्स विभाग दे रहा ₹10,000 तक जीतने का मौका, क्विज खेलकर कर सकते हैं कमाई, जानें कब और कैसे करें अप्लाई
IT Department और MyGov ने Income Tax Act 2025 पर क्विज शुरू किया, जिसमें ₹10,000 तक जीतने का मौका है. यह क्विज 20 मार्च से शुरू हो चुका है, जो 20 अप्रैल 2026 तक चलेगा, जिसमें 10 सवालों के जवाब देकर प्रतिभागी कैश प्राइज और ई-सर्टिफिकेट पा सकते हैं. इसका उद्देश्य नए टैक्स कानून के बारे में जागरूकता बढ़ाना और लोगों को आसान तरीके से टैक्स सिस्टम समझाना है.

Income Tax Department Quiz Show: लोगों को नए टैक्स कानून के बारे में जागरूक करने और उन्हें इसमें भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करने के मकसद से इनकम टैक्स विभाग एक खास क्विज शो लाया है. इसके लिए डिपार्टमेंट ने MyGov के साथ हाथ मिलाया है. इसके तहत Income Tax Act 2025 Quiz लॉन्च किया गया है. इस अनोखे क्विज शो में आवेदक अपने टैक्स से जुड़े ज्ञान को दिखाकर 10 हजार रुपये तक इनाम जीत सकते हैं.
यह क्विज 20 मार्च 2026 से शुरू हो चुका है और 20 अप्रैल 2026 तक चलेगा. इसमें हिस्सा लेकर लोग न सिर्फ अपनी जानकारी बढ़ा सकते हैं, बल्कि नकद इनाम जीतने का मौका भी पा सकते हैं.
क्या मिलेंगे इनाम?
इस क्विज में हिस्सा लेने वालों के लिए आकर्षक इनाम रखे गए हैं
- टॉप 10 विजेताओं को ₹10,000-₹10,000
- अगले 20 विजेताओं को ₹5,000-₹5,000
- अगले 50 विजेताओं को ₹3,000-₹3,000
- सभी प्रतिभागियों को ई-सर्टिफिकेट मिलेगा
क्या है खास?
यह क्विज छात्रों, प्रोफेशनल्स, बिजनेस करने वालों और आम टैक्सपेयर्स सभी के लिए खुला है. इसका उद्देश्य नए Income Tax Act 2025 को आसान भाषा में समझाना है.
नया टैक्स कानून क्यों अहम?
Income Tax Act 2025 भारत के टैक्स सिस्टम में बड़ा बदलाव माना जा रहा है. यह पुराने 1961 के कानून की जगह ले रहा है और इसे ज्यादा सरल, पारदर्शी और डिजिटल बनाया गया है. इसका मकसद टैक्स भरने की प्रक्रिया को आसान बनाना और लोगों को स्वेच्छा से टैक्स देने के लिए प्रेरित करना है.
कैसे लें हिस्सा?
क्विज में भाग लेने के लिए कुछ आसान स्टेप्स को फॉलो करें.
- MyGov पोर्टल पर जाएं.
- लॉगिन करें या नया अकाउंट बनाएं.
- 10 सवालों का जवाब दें (300 सेकंड में).
- पूरा करने के बाद ई-सर्टिफिकेट डाउनलोड करें.
जरूरी बातें
- हर व्यक्ति सिर्फ एक बार क्विज खेल सकता है.
- इसमें कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं है.
- सही जवाब और समय के आधार पर विजेता चुने जाएंगे.
- विजेताओं का चयन कंप्यूटराइज्ड रैंडम सिस्टम से होगा.