बिना गैस जलेगा चूल्हा, नया प्लाज्मा स्टोव देगा LPG जैसा फ्लेम; जानें कीमत और कैसे करता है काम

भारत में LPG की बढ़ती कीमत और Clean Energy की जरूरत को देखते हुए प्लाज्मा इलेक्ट्रिक स्टोव काफी अहम मानी जा रही है. यह स्टोव बिजली से चलता है, लेकिन गैस जैसी असली आंच देता है. यानी अब बिना गैस सिलेंडर के भी वही कुकिंग अनुभव मिल सकता है.

Plasma electric stove Image Credit: India mart/ Canva

Plasma electric stove: नई टेक्नोलॉजी पर आधारित प्लाज्मा इलेक्ट्रिक स्टोव धीरे-धीरे चर्चा में आ रहा है. हाल ही में केंद्रीय मंत्री Pralhad Joshi ने भी इस तकनीक का जिक्र किया, जिसके बाद यह और सुर्खियों में आ गया. भारत में LPG की बढ़ती कीमत और Clean Energy की जरूरत को देखते हुए यह तकनीक काफी अहम मानी जा रही है.

यह स्टोव बिजली से चलता है, लेकिन गैस जैसी असली आंच देता है. यानी अब बिना गैस सिलेंडर के भी वही कुकिंग अनुभव मिल सकता है. अगर यह तकनीक बड़े स्तर पर अपनाई जाती है, तो यह भारतीय रसोई का भविष्य बदल सकती है.

क्या है प्लाज्मा इलेक्ट्रिक स्टोव

प्लाज्मा इलेक्ट्रिक स्टोव एक नया कुकिंग equipment है, जो गैस की जगह बिजली से चलता है. इसमें किसी भी तरह का फ्यूल नहीं जलता. यह प्लाज्मा तकनीक का इस्तेमाल करता है, जिसमें बिजली हवा को आयनाइज करके बहुत तेज गर्मी पैदा करती है.

कैसे करता है काम

यह स्टोव बिजली के जरिए हवा को गर्म करके प्लाज्मा फ्लेम बनाता है. इसमें तापमान 1200 से 1300 डिग्री तक पहुंच सकता है. यह गैस की तरह तुरंत गर्म हो जाता है और इंतजार नहीं करना पड़ता. इसलिए इसमें रोटी, तड़का और फ्राई जैसे काम आसानी से किए जा सकते हैं. इस स्टोव की खास बात यह है कि यह गैस जैसा ही अनुभव देता है. इसमें आपको असली आंच जैसा ही हीट मिलता है. यह सभी तरह के बर्तन जैसे स्टील, एल्युमिनियम और लोहे के साथ काम करता है.

LPG और इंडक्शन से कितना अलग

  • LPG स्टोव में गैस का इस्तेमाल होता है और लीकेज का खतरा रहता है.
  • इसमें धुआं और प्रदूषण भी होता है.
  • इंडक्शन स्टोव बिजली से चलता है, लेकिन इसमें आंच नहीं दिखती और हर बर्तन काम नहीं करता.
  • वहीं प्लाज्मा स्टोव में सिर्फ बिजली लगती है, आंच जैसी ही हीट मिलती है और सभी बर्तन इस्तेमाल किए जा सकते हैं.

खास फीचर्स

  • इस स्टोव में गैस की जरूरत नहीं होती.
  • इसमें हाई एफिशिएंसी के साथ तेजी से खाना बनता है.
  • सुरक्षा के लिए इसमें ऑटो शट-ऑफ और ओवरहीट प्रोटेक्शन जैसे फीचर्स होते हैं.
  • यह साफ रहता है और इसमें कालिख नहीं बनती.

कीमत और उपयोग

इस स्टोव की कीमत करीब 35 हजार रुपये के आसपास बताई जा रही है. यह घर, रेस्टोरेंट, होटल और क्लाउड किचन में इस्तेमाल किया जा सकता है. अगर इसे सोलर बिजली से जोड़ा जाए, जैसे PM Surya Ghar Yojana, तो यह पूरी तरह गैस फ्री कुकिंग दे सकता है. इससे LPG पर निर्भरता कम होगी और प्रदूषण भी घटेगा. इसकी कीमत अभी ज्यादा है और यह पूरी तरह बिजली पर निर्भर है. साथ ही लोगों में इसकी जानकारी अभी कम है.

यह भी पढ़ें: 19 महीनों में ₹15 का शेयर हुआ 10 हजार के पार, रचा गया अमीर बनने का खेल! सेबी ने लगाई 39 लोगों और कंपनियों के ट्रेडिंग पर रोक