मैक्स लाइफ पेंशन फंड का रजिस्ट्रेशन रद्द, जानें ग्राहकों पर क्‍या होगा असर

पेंशन फंड रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी (PFRDA) ने मैक्स लाइफ पेंशन फंड मैनेजमेंट लिमिटेड (Max Life PFM) का रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट रद्द कर दिया है, जो 2 जून 2025 से प्रभावी होगा. यह फैसला कंपनी के 31 दिसंबर 2024 के पत्र के जवाब में लिया गया, जिसमें उसने राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (NPS) के तहत पेंशन फंड मैनेजर (PFM) और पॉइंट ऑफ प्रेजेंस (PoP) के रूप में परिचालन बंद करने की इच्छा जताई थी. मैक्स लाइफ ने अपनी वेबसाइट पर ऐलान किया कि उसने NPS के तहत अपने ऑपरेशंस बंद कर दिए हैं. PFRDA ने बताया कि मैक्स लाइफ से जुड़े सभी ग्राहकों को दूसरे पेंशन फंड में ट्रांसफर कर दिया गया है. खास बात यह है कि खाताधारकों को अपनी पसंद का नया पेंशन फंड चुनने की सुविधा भी दी गई है. यह कदम ग्राहकों के हितों को सुरक्षित रखते हुए सुचारु बदलाव सुनिश्चित करता है.

Short Videos