एक झटके में गई नौकरी, क्या आप भी सिर्फ सैलरी पर हैं निर्भर? जानिए कैसे बनाएं कई इनकम सोर्स
जिन लोगों की इनकम का सिर्फ एक ही सोर्स था, उनके लिए यह स्थिति और मुश्किल बन गई. ऐसे हालात में रोजमर्रा के खर्च, बच्चों की फीस, EMI और मेडिकल जरूरतों को पूरा करना चुनौती बन जाता है. इसलिए अब जरूरी है कि लोग अपनी इनकम के एक से ज्यादा स्रोत बनाएं. इससे आर्थिक दबाव कम होता है और भविष्य सेफ रहता है.
Multiple income Source: आज की तेजी से बदलती दुनिया में सिर्फ एक सैलरी पर निर्भर रहना जोखिम भरा हो सकता है. हाल ही में हजारों कर्मचारियों की नौकरी अचानक खत्म होने की खबर ने यह दिखा दिया कि नौकरी की सुरक्षा हमेशा पक्की नहीं होती. जिन लोगों की इनकम का सिर्फ एक ही सोर्स था, उनके लिए यह स्थिति और मुश्किल बन गई. ऐसे हालात में रोजमर्रा के खर्च, बच्चों की फीस, EMI और मेडिकल जरूरतों को पूरा करना चुनौती बन जाता है.
इसलिए अब जरूरी है कि लोग अपनी इनकम के एक से ज्यादा स्रोत बनाएं. इससे आर्थिक दबाव कम होता है और भविष्य सेफ रहता है. अगर आपके पास इमरजेंसी फंड और अतिरिक्त आय के साधन हैं, तो आप मुश्किल समय में भी आसानी से खुद को संभाल सकते हैं. यही आज के समय की सबसे बड़ी वित्तीय समझदारी मानी जा रही है.
सिर्फ सैलरी पर निर्भर रहना क्यों गलत
आज के समय में नौकरी स्थायी नहीं है. कभी भी नौकरी जा सकती है या सैलरी में कटौती हो सकती है. इससे कई समस्याएं हो सकती हैं:
- घर का खर्च चलाना मुश्किल
- EMI और लोन का दबाव
- अचानक मेडिकल खर्च
- सेविंग खत्म होने का खतरा
- इसलिए एक ही इनकम पर निर्भर रहना सही नहीं माना जाता.
इमरजेंसी फंड क्यों जरूरी
इमरजेंसी फंड आपको मुश्किल समय में सहारा देता है. इसमें ध्यान रखने वाली बातें ये है कि कम से कम 3 से 6 महीने का खर्च रखें. अगर नौकरी अस्थिर है तो 6 से 12 महीने का फंड रखें. जरूरत पड़ने पर यही फंड काम आता है. इससे आप बिना तनाव के नई नौकरी ढूंढ सकते हैं.
कैसे बनाएं कई इनकम सोर्स
आज के समय में कई तरीके हैं जिनसे अतिरिक्त इनकम बनाई जा सकती है. कुछ आसान ऑप्शन इस प्रकार है.
| FD और बॉन्ड हर महीने ब्याज से इनकम आती रहती है. |
| REITs और InvITs हर तिमाही इनकम |
| डिविडेंड देने वाले शेयर कंपनियां समय-समय पर पैसा देती हैं. |
| P2P लेंडिंग लोन देकर ब्याज कमाया जा सकता है. |
| फ्रीलांस काम अपनी स्किल से अतिरिक्त कमाई. |
कई इनकम के फायदे
आज के दौर में कई इनकम के फायदे कौन नहीं चाहता है. इससे आर्थिक सुरक्षा बढ़ती है. खर्च का दबाव कम होता है. बचत और निवेश बढ़ता है. फाइनेंशियल फ्रीडम की ओर बढ़ते हैं. आज के समय में सिर्फ सैलरी पर निर्भर रहना समझदारी नहीं है. इमरजेंसी फंड और कई इनकम सोर्स बनाना जरूरी है. सही प्लानिंग से आप मुश्किल समय से बच सकते हैं और अपने भविष्य को सुरक्षित बना सकते हैं.
ये भी पढ़ें: 66 की उम्र में भी नहीं रुके कदम, रिटायर्ड क्लर्क ने Blinkit डिलीवरी से पूरे किए 10000 ऑर्डर, वजह कर देगा हैरान
Latest Stories
Wipro के ₹15000 करोड़ शेयर बायबैक के बीच समझें नया टैक्स नियम, कैसे बदलेगा आपका रिटर्न; ये है गणित
₹10 लाख से ज्यादा एरियर… 8वें वेतन आयोग के इस प्रस्ताव से बदल सकती है सैलरी की तस्वीर
RBI की ₹16,900 करोड़ के स्टेट बॉन्ड की नीलामी! रिटेल निवेशकों को मिलेगा सुरक्षित रिटर्न का मौका
