वेटिंग लिस्ट का टेंशन खत्म! ट्रैवल गारंटी से या तो कन्फर्म टिकट मिलेगा या 3 गुना रिफंड, जानें कैसे
ट्रेन के कन्फर्म टिकट के लिए मारामारी बढ़ गई है, लेकिन अब प्राइवेट ट्रैवल प्लेटफॉर्म एक ऐसा फीचर लाए हैं जिससे या तो आपका टिकट कन्फर्म हो जाएगा और ना हुआ तो ज्यादा पैसा मिल जाएगा. है न बड़े कमाल का फीचर. यहां समझें कैसे काम करेगा ट्रैवल गारंटी वाला फीचर.
IRCTC: ट्रेन के कन्फर्म टिकट के लिए मारामारी बढ़ गई है. लोग एजेंट को ज्यादा से ज्यादा पैसा देने के लिए भी तैयार हो जाते हैं लेकिन उन्हें कन्फर्म टिकट नसीब नहीं होता. कन्फर्म टिकट का मिलना अब किस्मत का खेल हो गया है. ऐसे में कई लोगों की किस्मत में वेटिंग लिस्ट या RAC का टिकट आता है और इसके साथ आता है बड़ा स्ट्रेस. क्योंकि अब फाइनल चार्ट आने तक ये बेचैनी बनी रहती है कि टिकट कन्फर्म होगा या नहीं. लेकिन अब प्राइवेट ट्रैवल प्लेटफॉर्म एक ऐसा फीचर लाए हैं जिससे या तो आपका टिकट कन्फर्म हो जाएगा और ना हुआ तो ज्यादा पैसा मिल जाएगा. यानी आप कहीं न कहीं तो किस्मत के धनी होंगे ही. ये फीचर है ट्रैवल गारंटी का.
क्या है ट्रैवल गारंटी
प्राइवेट ट्रैवल वेबसाइट्स जैसे MakeMyTrip, Ixigo और अब redBus ने ट्रैवल गारंटी नाम की एक खास सुविधा शुरू की है.
जब आप वेटिंग लिस्ट या RAC का टिकट बुक करते हैं, तो आपसे कुछ अतिरिक्त शुल्क लेकर ट्रैवल गारंटी का ऑप्शन दिया जाएगा. अगर आपका टिकट, ट्रेन के रवाना होने से पहले तक कन्फर्म नहीं होता तो आपको टिकट की पूरी कीमत के साथ-साथ उस ट्रैवल साइट की तरफ से वाउचर में अतिरिक्त पैसा भी मिलता है.
उदाहरण से समझें, मान लीजिए आप हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस में 3AC का वेटिंग टिकट Ixigo से बुक करते हैं. इसके साथ आप ट्रैवल गारंटी लेते हैं. इसके लिए Ixigo आपसे 1389 रुपये ट्रैवल गारंटी के नाम पर अलग से चार्ज लेगा. अगर आपका टिकट कन्फर्म नहीं होता, तो आपको सीधे 3020 रुपये (टिकट की कीमत) और 6000 रुपये तक के ट्रैवल वाउचर मिल सकते हैं. यानी कुल 9020 रुपये तक का फायदा हो सकता है. फायदा तीन गुना है.
यह भी पढ़ें: अब ई-आधार से मिनटों में मिलेगा टिकट! जानें कैसे आसानी से बुक करें तत्काल बुकिंग
RAC टिकट बुकिंग में क्या होगा
RAC टिकट बुक करने पर यानी जिसमें आपको बर्थ किसी और के साथ शेयर करनी पड़ती है. इस स्थिति में अगर आपका टिकट फुल कन्फर्म नहीं होता, तो ट्रैवल गारंटी के जरिए आप टिकट की राशि और वाउचर दोनों पा सकते हैं. मान लीजिए आपको redBus पर RAC का टिकट मिल रहा है, आप ट्रैवल गारंटी के साथ टिकट के लिए 1787 रुपये देते हैं. अब अगर टिकट अपग्रेड नहीं हुआ तो आपको 1785 रुपये और 3570 रुपये का वाउचर मिलेगा.
Latest Stories
EPF पर संसद में छिड़ी बहस! क्या मिलेगा 10 फीसदी का ब्याज? जानें असली गणित
DA Hike Update: अप्रैल के पहले हफ्ते में बढ़ेगा महंगाई भत्ता? जानिए कब तक आ सकता है सरकार का फैसला
ITR फाइलिंग शुरू, नए फॉर्म जारी, जानें कौन सा फॉर्म आपके लिए सही और क्या बदला
