ये 5 पैसों वाली गलतियां कर सकती हैं परेशान, वॉरेन बफेट ने बताया दौलत बचाने का तरीका
मशहूर निवेशक वॉरेन बफेट ने मिडिल क्लास परिवारों के लिए चेतावनी दी है. उनका कहना है कि ज्यादातर वित्तीय परेशानियां किसी बड़े झटके से नहीं, बल्कि छोटी-छोटी गलतियों से शुरू होती हैं. ये गलतियां धीरे-धीरे बचत को खत्म करती हैं और बाद में संभालना मुश्किल हो जाता है. उन्होंने ऐसी पांच आम गलतियों का जिक्र किया है, जिनसे बचना बेहद जरूरी है. आइए जानते हैं वो कौन सी गलती है.
दुनिया के मशहूर निवेशक वॉरेन बफेट ने मिडिल क्लास परिवारों के लिए एक अहम चेतावनी दी है. बफेट के मुताबिक, ज्यादातर वित्तीय परेशानियां किसी बड़े झटके से नहीं, बल्कि छोटी-छोटी गलतियों से शुरू होती हैं. ये गलतियां धीरे-धीरे बचत को खत्म करती हैं और बाद में संभालना मुश्किल हो जाता है. दशकों के निवेश अनुभव के आधार पर उन्होंने ऐसी पांच आम गलतियों का जिक्र किया है, जिनसे बचना बेहद जरूरी है. आइए जानते हैं वो कौन सी है.
भारी क्रेडिट कार्ड ब्याज के जाल में फंसना
वॉरेन बफेट के अनुसार, सबसे बड़ी और आम वित्तीय गलतियों में से एक है हाई क्रेडिट कार्ड ब्याज. उनका साफ कहना है कि अगर आप 18 फीसदी ब्याज पर क्रेडिट कार्ड का बकाया चुका रहे हैं, तो किसी भी निवेश से पहले उस कर्ज को खत्म करना प्राथमिकता होनी चाहिए. बफेट का मानना है कि कोई भी निवेशक लगातार 18 फीसदी से ज्यादा रिटर्न नहीं कमा सकता. ऐसे में महंगे ब्याज वाला कर्ज ढोना समझदारी नहीं है. जितनी जल्दी हो सके इस ब्याज के चक्र से बाहर निकलना बेहतर होता है.
स्टेटस के लिए नई कार खरीदना
बफेट का नजरिया साफ है कि कार सिर्फ सफर का साधन होनी चाहिए, स्टेटस का प्रतीक नहीं. उन्होंने खुद कई सालों तक पुरानी कार चलाई. उनका कहना है कि कई मिडिल क्लास परिवार नई कार खरीदने के लिए लोन लेते हैं और आखिर में गाड़ी की असली कीमत से कहीं ज्यादा पैसा चुका देते हैं. चूंकि कार तेजी से मूल्य खोती है, यह फैसला आर्थिक बोझ बढ़ाता है. वही पैसा अगर बढ़ने वाली एसेट्स में लगाया जाए, तो भविष्य में फायदा मिल सकता है.
जुए और लॉटरी पर पैसा खर्च करना
बफेट के मुताबिक, किस्मत के भरोसे पैसा लगाना एक बड़ी गलती है. जुआ और लॉटरी जैसे विकल्प ज्यादातर लोगों के लिए नुकसान का सौदा साबित होते हैं. भले ही टिकट की कीमत छोटी लगे, लेकिन लंबे समय में यह पैसा बर्बाद ही होता है. बफेट सलाह देते हैं कि पैसा ऐसी चीजों में लगाएं जो समय के साथ बढ़ें और स्थिर रिटर्न दें.
जरूरत से बड़ा घर खरीदना
मिडिल क्लास परिवारों की एक आम गलती है अपनी आय से ज्यादा बड़ा घर खरीदना. बफेट खुद आज भी उसी साधारण घर में रहते हैं, जिसे उन्होंने 1958 में खरीदा था. उनका मानना है कि घर रहने की जरूरत है, न कि दिखावे का जरिया. जब परिवार अपनी आय का बड़ा हिस्सा होम लोन में लगा देते हैं, तो निवेश के अवसर सीमित हो जाते हैं. इससे लंबी अवधि में संपत्ति बनाने की क्षमता प्रभावित होती है.
धैर्य के बिना जल्दी पैसा कमाने की चाह
बफेट अक्सर एक सरल उदाहरण देते हैं, आज छाया देने वाला पेड़ कई साल पहले लगाया गया था. इसी तरह संपत्ति भी समय के साथ धीरे-धीरे बनती है. उनका कहना है कि कई लोग जल्दी पैसा कमाने के चक्कर में धैर्य खो देते हैं. बफेट की सलाह है कि पहले निवेश करें, फिर बची रकम से खर्च की योजना बनाएं. खर्च पहले और निवेश बाद में करने की आदत भविष्य में आर्थिक दबाव बढ़ा सकती है.
इसे भी पढ़ें- जीरो TDS के लिए भरना होगा Form 128, प्रॉपर्टी से लेकर इन ट्रांजैक्शन के लिए जरूरी! अप्रैल से बदलेंगे नियम
वॉरेन बफेट का कहना है कि वित्तीय स्थिरता किसी शॉर्टकट से नहीं, बल्कि अनुशासन और समझदारी से मिलती है. छोटी गलतियों से बचना, महंगे कर्ज से दूरी, और धैर्य के साथ निवेश करना ही मजबूत आर्थिक भविष्य की कुंजी है. सही फैसले समय के साथ बड़ा फर्क डालते हैं.
Latest Stories
जीरो TDS के लिए भरना होगा Form 128, प्रॉपर्टी से लेकर इन ट्रांजैक्शन के लिए जरूरी! अप्रैल से बदलेंगे नियम
चेक बाउंस और ऑटो डेबिट बड़ा खतरनाक, राजपाल यादव केस से लें सबक, जेल से लेकर हो सकती है ये सजा
टैक्स नोटिस से परेशान लोगों के लिए बड़ी राहत, बजट 2026 में क्या बदला और कैसे मिलेगा फायदा
