2025 में किन IPOs ने लिस्टिंग डे पर किया मालामाल और किसने रुलाया, देखें टॉप 15 विनर और लूजर का परफॉर्मेंस
2025 में IPO मार्केट मजबूत रहा जहां 87 कंपनियों की लिस्टिंग हुई और लगभग 66% ने लिस्टिंग डे पर बढ़त दर्ज की. टॉप गेनर्स में Highway Infrastructure और Urban Company रहे, जबकि OM Freight Forwarders और Glottis जैसे IPO बड़े लूजर साबित हुए. कुल मिलाकर, बाजार में मिलाजुला प्रदर्शन देखने को मिला.
भारत के IPO बाजार के लिए साल 2025 बेहद मजबूत साबित हो रहा है. इस साल अब तक (18 नवंबर) 87 कंपनियां बाजार में लिस्ट हुई हैं और कुल मिलाकर 1.5 लाख करोड़ रुपये से अधिक जुटाए जा चुके हैं. मार्केट सेंटिमेंट पॉजिटिव रहा है और यही वजह है कि लगभग 66% कंपनियों ने लिस्टिंग के पहले दिन ही मुनाफा दिया है. कुल मिलाकर, 2025 का IPO सीजन मजबूत लिस्टिंग्स, बढ़ते निवेशक भरोसे और हाई-वैल्यू कंपनियों की एंट्री के साथ मार्केट में नई ऊर्जा लाया है. आइये जानते हैं कि किन 15 IPOs ने लिस्टिंग वाले दिन निवेशकों को मालामाल किया और किन 15 IPOs ने पहले दिन निवेशकों को झटका दिया.
2025 का सबसे शानदार और खराब आईपीओ
इस साल अब तक Highway Infrastructure सबसे बड़ा विनर रहा है जिसने 75% से ज्यादा की शानदार लिस्टिंग दी. इसके बाद Urban Co. ने 62% और Aditya Infotech ने 60% की बढ़त दर्ज की. PhysicsWallah भी टॉप गेनर्स में शामिल है. वहीं, कुछ IPO उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे. OM Freight Forwarders ने सबसे खराब प्रदर्शन करते हुए 35% गिरावट दर्ज की. Glottis में 23% और BMW Ventures में 21% की गिरावट देखी गई.
2025 में लिस्टिंग डे पर शानदार प्रदर्शन करने वाले टॉप-15 IPO
| Company Name | Issue Size (₹ Cr) | Issue Price (₹) | Listing Date | Listing Day Returns (%) |
|---|---|---|---|---|
| Highway Infrastructure | 130 | 70 | 12-Aug-25 | 75.5 |
| Urban Company | 1900 | 103 | 17-Sep-25 | 62.2 |
| Aditya Infotech | 1300 | 675 | 05-Aug-25 | 60.6 |
| Quadrant Future Tek | 290 | 290 | 14-Jan-25 | 54.7 |
| LG Electronics India | 11605 | 1140 | 14-Oct-25 | 48.2 |
| GNG Gng Electronics | 460 | 237 | 30-Jul-25 | 40.7 |
| Stallion India Fluorochemicals | 199 | 90 | 23-Jan-25 | 40.0 |
| Physicswallah | 3480 | 109 | 18-Nov-25 | 38.5 |
| Jain Resource Recycling | 1250 | 232 | 01-Oct-25 | 37.2 |
| Ellenbarrie Industrial Gases | 853 | 400 | 01-Jul-25 | 35.3 |
| Globe Civil Projects | 119 | 71 | 01-Jul-25 | 33.4 |
| Sri Lotus Developers & Realty | 792 | 150 | 06-Aug-25 | 31.2 |
| Billionbrains Garage Ventures | 6632 | 100 | 12-Nov-25 | 30.9 |
| Rubicon Research | 1378 | 485 | 16-Oct-25 | 29.4 |
| Regaal Resources | 306 | 102 | 20-Aug-25 | 29.1 |
2025 में लिस्टिंग डे पर फ्लॉप रहे 15 IPO
| Company Name | Issue Size (₹ Cr) | Issue Price (₹) | Listing Date | Listing Day Returns (%) |
|---|---|---|---|---|
| Ajax Engineering | 1269 | 629 | 17-Feb-25 | -5.3 |
| Saatvik Green Energy | 900 | 465 | 26-Sep-25 | -5.4 |
| Ather Energy | 2981 | 321 | 06-May-25 | -5.8 |
| Ivalue Infosolutions | 560 | 299 | 25-Sep-25 | -5.8 |
| Epack Prefab Technologies | 504 | 204 | 01-Oct-25 | -6.3 |
| Solarworld Energy Solutions | 490 | 351 | 30-Sep-25 | -7.9 |
| Induspace | 700 | 237 | 30-Jul-25 | -8.1 |
| Ganesh Consumer Products | 409 | 322 | 29-Sep-25 | -8.7 |
| Quality Power Electrical | 859 | 425 | 24-Feb-25 | -8.9 |
| Laxmi India Finance | 254 | 158 | 05-Aug-25 | -15.2 |
| Jaro Institute of Technology | 450 | 890 | 30-Sep-25 | -16.3 |
| Arisinfra Solutions | 500 | 222 | 25-Jun-25 | -21.6 |
| BMW Ventures | 232 | 99 | 01-Oct-25 | -23.2 |
| Glottis | 307 | 129 | 07-Oct-25 | -35.0 |
| OM Freight Forwarders | 122 | 135 | 08-Oct-25 | -35.9 |
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
Market Outlook 19 Nov: 26000 पर फिर लड़खड़ाया Nifty, बेयरिश पैटर्न से पुलबैक की आशंका बढ़ी
PhysicsWallah के शेयर पर आ गया टारगेट, क्या ₹200 के पार जाएगा स्टॉक? Sell or Hold… जानें- एक्सपर्ट की सलाह
इन भूतहा कंपनियों से रहें सावधान! कागजों पर अमीर, हकीकत में फकीर; कैश वैल्यू से नीचे ट्रेड कर रहे स्टॉक
